Live Updates
Entertainment News LIVE: Ritesh Deshmukh ने वाइफ के साथ ली ग्रैंड एंट्री, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से सामने आया वीडियो
अभिनेता रितेश देशमुख भी अपनी वाइफ के साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे हैं. कपल का वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया है. इस वीडियो में दोनों का एथनिक लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.
Entertainment News LIVE: Urmila Matondkar ने लूटी लाइमलाइट, खूबसूरती ने बढ़ाई पार्टी की रौनक
उर्मिला मातोंडकर भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंची हैं और एक्ट्रेस ने इस पार्टी में जाते ही लाइमलाइट चुरा ली है. उर्मिला मातोंडकर का लुक बेहद कमाल का है और वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.
Entertainment News LIVE: फिल्मों से राजनीति तक नंबर वन रवि किशन
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में रवि किशन को फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है. इस पर रवि ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि महादेव की कृपा है कि आप सभी लोगों के स्नेह, परिवार और विशेष रूप से उनकी पत्नी के सहयोग से यह सफलता मिली है. यह सम्मान मेरे दर्शकों, मेरे क्षेत्र और मेरे देश को समर्पित है.
Entertainment News LIVE: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में छाईं ड्रीम गर्ल, देखें Hema Malini का वीडियो
हेमा मालिनी भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंची हैं. एक्ट्रेस का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है. इस वीडियो में हेमा मालिनी ने पीच कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें ड्रीम गर्ल बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
Entertainment News LIVE: Kareena Kapoor का रॉयल लुक, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से सामने आया वीडियो
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से करीना कपूर खान का रॉयल लुक सामने आया है. करीना कपूर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में बेबो ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आई हैं, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.
Entertainment News LIVE: अमिताभ, शाहरुख या सलमान नहीं… बॉलीवुड के इस स्टार को मिले सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड
Most Filmfare Awards Winner: फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के विनर्स का सामने आ चुके हैं. इस बीच ये चर्चा है कि सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड किसे मिले हैं? इस लिस्ट में पहले नंबर पर ना तो अमिताभ बच्चन हैं और ना ही सलमान और शाहरुख खान. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Kriti Sanon ने शेयर की फिल्मफेयर की फोटोज, बला की खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस
कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैंस कृति सेनन की इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: Kajal Aggarwal ने पति पर लुटाया प्यार, 3 साल का बेटा भी साथ आया नजर
Kajal Aggarwal: साउथ की लेडी सुपरस्टार एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अक्सर ही अपने लुक्स और नए फोटोज को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं. काजल के लुक्स फैंस को बेहद पसंद आते हैं और यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Mrunal Thakur ने शेयर की लेटेस्ट लुक की फोटोज, फैंस ने लुटाया प्यार
मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं. अभिनेत्री की फोटोज पर फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: 2 घंटे 3 मिनट की इस फिल्म ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, 5 करोड़ था बजट कमाए थे इतने करोड़
70th Filmfare Awards 2025, Laapataa Ladies: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में फिल्म 'लापता लेडीज' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है. इस फिल्म ने 13 कैटेगिरी में अवॉर्ड जीते हैं. फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Kartik Aryan ने SRK संग शेयर की फोटो, लिखा खास कैप्शन
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है. इस फोटो में कार्तिक के हाथ में फिल्मफेयर अवॉर्ड नजर आ रहा है. साथ ही शाहरुख खान भी फोटो में कार्तिक के साथ मस्ती कर रहे हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा कि सपनों से भरा हुआ फ्रेम.
Entertainment News LIVE: Alia Bhatt को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025, इमोशनल होकर कही ये बात
Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. आलिया का काम भी दर्शकों को बेहद पसंद आता है और वो हमेशा एक्ट्रेस की तारीफ करते नजर आते हैं. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: Surbhi Chandna ने शेयर की करवा चौथ की फोटोज
सुरभि चांदना के पति करण ने उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखा. इसकी जानकारी खुद सुरभि ने दी. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की फोटोज शेयर की हैं और एक शानदार कैप्शन लिखा है.
Entertainment News LIVE: 70th Filmfare Awards 2025 में नहीं आए ये सितारें, फैंस को खली कमी
70th Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में सितारों का जमावड़ा लगा. बी-टाउन के तमाम सितारों ने इस इवेंट में अपने ग्लैमर का तड़का लगाया. हालांकि, कई स्टार्स इस इवेंट से गायब भी नजर आए और फिल्मफेयर 2025 सूना-सूना-सा लगा. पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने किया ऋषभ शेट्टी का स्वागत
अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के अपकमिंग एपिसोड में 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी नजर आएंगे. होम्बले फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषभ और बिग बी के साथ की फोटो शेयर की है. टीम 'कांतारा' ने पोस्ट के कैप्शन में अमिताभ को जन्मदिन की बधाई दी और साथ में ये भी लिखा कि वो अपकमिंग एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: प्रियंका- निक का क्यूट मोमेंट
बॉलीवुड की 'देशी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हस्बैंड निक जोनस के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में निक उनके बालों को स्टाइल करते नजर आ रहे हैं. उनका ये क्यूट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
Entertainment News LIVE: बाबिल खान ने की अपने डिप्रेशन पर बात
बाबिल खान ने 4 महीने बाद इंस्टाग्राम पर वापसी की है. उन्होंने अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर की और कैप्शन में अपने मुश्किल समय के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि वो डिप्रेसन का सामना कर रहे थे. बाबिल ने कहा कि उन्हें ठीक होने के लिए थोड़ा समय चाहिए था. उन्होंने कैप्शन में ये भी शेयर किया कि उन्हें नींद नहीं आती थी और अक्सर घबराहट होती रहती थी.
Entertainment News LIVE: कीर्ति सुरेश के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे विजय देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा ने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है. वह कीर्ति सुरेश के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों स्टार्स फिल्म 'राउडी जनार्दन' में दिखाई देने वाले हैं. ये एक एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, मेकर्स ने इसके शुभ मुहूर्त की फोटोज भी शेयर की है. इसे दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं.
Entertainment News LIVE: आ रहा 'महाभारत' का AI वर्जन
टीवी पर एक बार फिर से महाभारत की शंख बजने वाली है. इस बार इसे AI वर्जन में रिलीज किया जाएगा. इसे 25 अक्टूबर से डीडी नेशनल चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख सकेंगे. देखिए प्रोमो...
Entertainment News LIVE: संगीता बिजलानी ने मांगा गन का लाइसेंस
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने बंदूक के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है. उनका कहना है कि वो अब खुद को अपने घर में भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं. पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: 'द गॉडफादर' एक्ट्रेस डायने कीटन का निधन
ऑस्कर विनर एक्ट्रेस डायने कीटन का निधन हो गया है. उन्होंने 79 की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है. वह फोटोग्राफर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर भी थीं. उन्होंने अपनी बायोग्राफी में बताया था कि 20 की उम्र में उन्हें खाने की बीमारी बुलिमिया थी.
Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने देर रात लिखी पोस्ट
अमिताभ बच्चन बीते दिन 83 साल के हो गए. ऐसे में अब एक बार फिर से वह अपनी देर रात लिखी पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'दो साल लग गये बोलना सीखने में ; और 80 साल लग गये, चुप रहा जाए , सीखने में.' इसे शेयर करने के बाद वह एक बार फिर से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए.
Entertainment News LIVE: सनी संस्कारी की तुलसी कुमार का दसवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के दसवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है. 2 अक्टूबर, 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इसकी कमाई का कुल आंकड़ा 46.60 करोड़ तक पहुंच गया है.
Entertainment News LIVE: Filmfare Awards 2025 में ‘लापता लेडीज’ ने जीते 13 अवॉर्ड्स
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का गुजरात के अहमदाबाद में आगाज हुआ, जिसे शाहरुख खान, मनीष पॉल और करण जौहर ने होस्ट किया. इस दौरान विनर्स की लिस्ट में 'लापता लेडीज' का दबदबा देखने के लिए मिला.पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News LIVE: देव सिंह ने दी रवि किशन को बधाई
रवि किशन को 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए अवॉर्ड मिला. उन्हें ये सम्मान 34 साल बाद मिला है. ऐसे में अब भोजपुरी एक्टर देव सिंह ने उन्हें बधाई दी है.
Entertainment News LIVE: नरेंदी मोदी से मिले राम चरण
साउथ के सुपरस्टार राम चरण हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंदी मोदी से मिले. उन्होंने इस मुलाकात की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है.
Entertainment News LIVE: भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने अमिताभ बच्चन संग पुराने दिनों को किया याद
भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर 'गंगा जमुना' के सेट से तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनके साथ जया बच्चन भी हैं. इसे साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस ने उन्हें बर्थडे विश किया है और गुजरे जमाने को याद किया है.
Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 के Weekend Ka Vaar का लेटेस्ट प्रोमो
बिग बॉस 19 के वीकेंड के वार का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट्स को किसी दूसरे कंटेस्टेंट की नेमप्लेट उठाकर गले में पहननी है और फिर उसका सही इंट्रोडक्शन देना है. इस दौरान, मालती ने मृदुल की नेमप्लेट उठाई और बसीर कुनिका की नेमप्लेट उठाते दिखाई दिए.
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1977094456718565885
Entertainment News LIVE: रवि किशन ने दिया गुजराती स्टाइल में जवाब
रवि किशन अपनी वाइफ प्रीती किशन के साथ 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स के जश्न में शामिल हुए. पैपराजी ने उनसे गुजराती में उनका हाल पूछा, तो रवि ने भी गुजराती स्टाइल में जवाब दिया 'मजा मा'. रवि किशन और उनकी वाइफ दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आए.
Entertainment News LIVE: दसवें दिन ‘कंतारा चैप्टर 1’ ने की कितनी कमाई?
Entertainment News LIVE: किरण राव को मिला 'बेस्ट डायरेक्टर' का अवॉर्ड
70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स की रात किरण राव के लिए बेहद खास रही. उन्हें फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए 'बेस्ट डायरेक्टर' का खिताब मिला. इसके अलावा बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी 'लापता लेडीज' को मिला.
https://x.com/TNNavbharat/status/1977119697293525488/photo/1
Entertainment News Update in Hindi: ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमिताभ बच्चन के साथ एक फोटो शेयर की है. ये तस्वीर बिग बी के शो ‘कौन बनेगा करोड़ पति’ के मंच की है. जिसमें ऋषभ अमिताभ के हाथ में कुछ थाल देते नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस ये अनुमान लगा रहे हैं कि ऋषभ उन्हें गिफ्ट दे रहे हैं. इस फोटो को ऋषभ ने एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में बिग बी को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत की कामना की. दोनों सुपर स्टार्स के फैंस इस पोस्ट पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं.
टीवी पर एक बार फिर से महाभारत की शंख बजने वाली है. इस बार इसे AI वर्जन में रिलीज किया जाएगा. इसे 25 अक्टूबर से डीडी नेशनल चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख सकेंगे. अमिताभ बच्चन बीते दिन 83 साल के हो गए. ऐसे में अब एक बार फिर से वह अपनी देर रात लिखी पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘दो साल लग गये बोलना सीखने में ; और 80 साल लग गये, चुप रहा जाए , सीखने में.’ इसे शेयर करने के बाद वह एक बार फिर से ट्रोल्स के निशाने पर आ गए.
कल यानी 11 अक्टूबर को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का शानदार आयोजन हुआ. इस इवेंट को करण जौहर, शाहरुख खान और मनीष पॉल ने मिलकर होस्ट किया. अनन्या पांडे से लेकर कृति सेनन इस इवेंट में शानदार परफॉरमेंस दी और अवॉर्ड नाईट को और भी यादगार बना दिया. आइए जानते हैं, किस सेलिब्रिटी ने अपने नाम किया कौन सा खिताब? बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड के लिए किरण राव को चुना गया. ये खिताब उन्हें फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए मिला है.
इसके अलावा बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड की बात करें तो ये खिताब भी ‘लापता लेडीज’ के नाम हुआ. इसके अलावा आपको ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ के दसवें दिन की कमाई की अपडेट भी बताते हैं. सैकनिल्क.कॉम की रिपोर्ट के मुतबिज, फिल्म ने दसवें दिन 37 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम की.
एंटरटेनमेंट से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ने के लिए बने रहिए न्यूज 24 के लाइव के साथ…
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
36 mins ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
2 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
3 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
4 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
5 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
5 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
6 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
19 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
20 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines