पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं। उनकी बॉलीवुड में वापसी का पहले ही विरोध किया जा रहा था। पाकिस्तानी एक्टर के बॉलीवुड कमबैक से पहले ही कुछ लोग खुश नहीं थे और इस फिल्म पर रोक की मांग कर रहे थे। वहीं, अब कश्मीर में हुए आतंकी हमले ने फवाद खान के लिए चीजें और भी मुश्किल कर दी हैं।
आतंकी हमले के बाद खतरे में पड़ी फिल्म ‘अबीर गुलाल’
सोशल मीडिया पर एक्टर फवाद खान को खूब ट्रोल किया जा रहा है और उनका विरोध करते हुए बॉयकॉट की मांग की जा रही है। अब लगता है इस घटना के चलते फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भी खतरे में है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को टाल दिया गया है। ये फिल्म पहले 9 मई को रिलीज की जा रही थी, लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक, ‘अबीर गुलाल’ तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी।
फवाद खान और फिल्म ‘अबीर गुलाल’ पर बैन की डिमांड
अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर के पहलगाम में जिस तरह से धर्म पूछकर लोगों को मारा गया है, उसके बाद पूरा देश गुस्से में भड़का हुआ है। ऐसे में फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिलहाल फिल्म की रिलीज टाल दी गई है क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान लीड रोल में हैं। फवाद को लेकर जो बवाल हो रहा है, उसके कारण रिलीज के बाद काफी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack पर Shah Rukh Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘गुस्सा शब्दों में नहीं…’
क्या टल गई फवाद की फिल्म की रिलीज डेट?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता पहले ही इस फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज न होने देने की धमकी दे चुके हैं। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज टल गई है। इस बारे में जब उन्होंने मेकर्स से संपर्क किया, तो फिल्म के आधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि भी कर दी। हालांकि, निर्माताओं की तरफ से अभी तक इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल ऐसा कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। ऐसे में ‘न्यूज 24’ ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज डेट आगे बढ़ने की पुष्टि नहीं करता।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
55 mins agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
3 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
4 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
8 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
11 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines