बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा (Jaya Prada) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्ट्रेस को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है। कोर्ट ने एक्ट्रेस को ढूंढ कर उन्हें छह मार्च को अदालत में पेश करने के आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने यह कार्यवाही चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में लगातार गैर हाजिर होने के चलते की है। बता दें कि साल 2019 में लोकसभा आम चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ आचार संहिता के दो मामले दर्ज हुए थे। मामले की सुनवाई रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने मंगलवार को एक्ट्रेस जया प्रदा को ‘फरार’ घोषित किया है। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि अभिनेत्री जया प्रदा पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोल लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ दो मुकदमे कैमरी और स्वार रामपुर थाने में दर्ज किए गए थे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Bunty Bains, जिन पर हुआ जानलेवा हमला, Sidhu Moose Wala से था खास कनेक्शन
कई बार जारी हो चुका समन
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी के मुताबिक, रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा के खिलाफ दोनों मामले में विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने कई बार समन जारी किया है। हालांकि पूर्व सांसद ने हर बार समन को नजरअंदाज कर दिया और कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। इसके बाद पुलिस ने जया प्रदा के खिलाफ अलग-अलग तारीखों पर सात बार गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके बावजूद रामपुर पुलिस उन्हें कोर्ट में हाजिर करने में नाकामयाब रही।
कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
उधर, रामपुर पुलिस ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा है कि पूर्व सांसद जया प्रदा खुद को बचाने की कोशिश में लगी हुई हैं। उनके सभी माबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहे हैं। तिवारी ने आगे बताया कि पूर्व सांसद के इस बर्ताव को देखते हुए न्यायाधीश शोभित बंसल ने उनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और जया प्रदा को फरार घोषित कर दिया है।
कोर्ट ने रामपुर के पुलिस अधीक्षक को पुलिस क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में एक टीम का गठन करने का आदेश जारी किया है और जया प्रदा को गिरफ्तार कर सुनवाई की अगली तारीख छह मार्च को अदालत में पेश करने को कहा है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines