Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News LIVE: हॉलीवुड सितारों संग ऑस्कर 2026 में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, प्रजेंटर लिस्ट में जुड़ा नाम

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से हॉलीवुड तक की हर अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 6, 2026 08:28 IST
Entertainment News in Hindi Live
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News LIVE Update in Hindi: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर 2026 में हॉलीवुड सितारों के साथ नजर आएंगी. प्रियंका का नाम प्रजेंटर की लिस्ट में शामिल हो गया है. एक्ट्रेस स्टेज पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे और ग्वेनेथ पाल्ट्रो के साथ नजर आएंगी. गुरुवार को ये घोषणा शो के कार्यकारी निर्माता और शो रनर राज कपूर तथा कार्यकारी निर्माता केटी मुलान ने की. उन्होंने हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह के लिए प्रस्तुतकर्ताओं के नए समूह के नामों का खुलासा किया. अब प्रियंका चोपड़ा के फैंस के बीच इस खबर को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का कलेक्शन

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.19 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 22.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 23.75 करोड़ पहुंच गया है. अब तक फिल्म 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. हालांकि ऑडियंस को फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 अब तक नहीं कमा पाई 50 करोड़, O Romeo भी लाखों में सिमटी!

‘ओ रोमियो’ की कमाई

वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म लाखों में ही सिमटकर रह गई है. ‘ओ रोमियो’ ने 21वें दिन 56 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने 68.11 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 104.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
08:28 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment News LIVE: जाह्नवी कपूर का 29वां जन्मदिन आज

जाह्नवी कपूर आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है. फैंस भी एक्ट्रेस की एक्टिंग के दीवाने हैं.

https://www.instagram.com/p/DTnpJ1YEm4e/?hl=en&img_index=1

08:09 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. फिल्म लाखों में ही सिमटकर रह गई है. 'ओ रोमियो' ने 21वें दिन 56 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने 68.11 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 104.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DUugRDMiLWE/?hl=en&img_index=1

07:50 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment News LIVE: India Vs England सेमीफाइनल देखने पहुंचे बॉलीवुड सितारे

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच बीते दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ. इस दौरान मैच देखने के लिए बॉलीवुड के सितारे भी स्टेडियम में पहुंचे. इन सितारों ने भारत की जीत का जश्न भी मनाया. सोशल मीडिया पर इन सितारों के फोटोज वायरल हो रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:14 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment News LIVE: 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' ने कितनी की कमाई?

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.19 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 22.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 23.75 करोड़ पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DVfvXfUDOd-/?hl=en

06:54 (IST) 6 Mar 2026
Entertainment News LIVE: ऑस्कर 2026 में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर 2026 में हॉलीवुड सितारों के साथ नजर आएंगी. प्रियंका का नाम प्रजेंटर की लिस्ट में शामिल हो गया है. एक्ट्रेस स्टेज पर रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे और ग्वेनेथ पाल्ट्रो के साथ नजर आएंगी. गुरुवार को ये घोषणा शो के कार्यकारी निर्माता और शो रनर राज कपूर तथा कार्यकारी निर्माता केटी मुलान ने की. उन्होंने हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह के लिए प्रस्तुतकर्ताओं के नए समूह के नामों का खुलासा किया.

https://www.instagram.com/p/DVb4g_JAfw6/?img_index=1

First published on: Mar 06, 2026 06:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.