हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News Updates: Kantara: Chapter-1 का तीसरे दिन भी जलवा, कमा डाले इतने करोड़

Entertainment News in Hindi LIVE: एंटरटेनमेंट की दुनिया की मसालेदार खबरें जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले जानने के लिए मिलेगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

22:27 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: चौथे दिन भी Kantara: Chapter-1 ने छापे इतने करोड़

साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं. sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 59.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने चार दिन में 221.91 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

21:53 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Mouni Roy ने विदेश से शेयर की फोटोज, फैंस ने लुटाया प्यार

मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. ये फोटोज एक्ट्रेस ने विदेश से शेयर की हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. हर कोई मौनी की तस्वीरों की तारीफ कर रहा है.

21:27 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Rajinikanth ने फिल्मों से लिया ब्रेक, आध्यात्मिक सफर पर निकले सुपरस्टार

Rajinikanth Takes Break From Films: सुपरस्टार रजनीकांत की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में रजनीकांत की सादगी ने लोगों के दिलों को छू लिया है. इंटरनेट पर अभिनेता की तस्वीरों की खूब बातें भी हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:30 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने बनवाया खास टैटू, शेयर की तस्वीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक खास टैटू बनवाया है, जिसकी फोटो कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. सोनाक्षी और जहीर ने अपने हाथ पर आधी-आधी लाइन बनवाई है. पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि 'एक-दूसरे की लाइफलाइन...'

20:06 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Pawan Singh से मिलने पहुंचीं पत्नी Jyoti Singh तो पकड़ने आ गई पुलिस, क्या है पूरा मामला?

Pawan Singh-Jyoti Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी वाइफ लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अब ज्योति सिंह अपने पति से मिलने के लिए पहुंची, लेकिन उन्हें पुलिस पकड़ने आ गई. पढ़ें पूरी खबर...

19:24 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: रैंप पर परी बन उतरीं Urvashi Rautela, देखें वीडियो

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के रैंप वॉक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड और व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है. एक्ट्रेस के आउटफिट में दो पंख भी लगे हुए थे, जो उन्हें परी वाला लुक दे रहे थे.

19:03 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Rashmika Mandanna ने शेयर किया Tum Mere Na Huye का BTS

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर 'तुम मेरे ना हुए' से बीटीएस शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. फैंस ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाया है.

18:31 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Jannat Zubair के भाई का अनोखा लुक, Ayaan Zubair को लेकर इंटरनेट पर हुई खूब चर्चा

Jannat Zubair, Ayaan Zubair: जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान जुबैर हाल ही में टाउन में स्पॉट हुए. इस दौरान अयान के लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा. इतना ही नहीं बल्कि अयान को उनके लुक के लिए ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. पढ़ें पूरी खबर...

18:00 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Suhana Khan ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया हॉट अंदाज, लगीं बला की खूबसूरत

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सुहाना ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. सुहाना का ये लुक कमाल का है और इसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. फैंस भी उनकी इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

17:37 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: ‘नर्वस भी हैं सब…’, Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी पर देवर Sunny Kaushal ने क्या कहा?

Sunny Kaushal Reaction on Katrina Kaif Pregnancy: बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपने पहले बच्चे को लेकर लाइमलाइट में हैं. हाल ही में कपल ने गुड न्यूज दी है कि वो जल्दी ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. पढ़ें पूरी खबर...

17:11 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Gauahar Khan का ग्लैमरस लुक, देखें फोटोज

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं. इस लुक में गौहर एकदम परफेक्ट लग रही हैं. गौहर की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं. गौहर के लुक को अगर आपने अभी तक नहीं देखा है, तो यहां देख सकते हैं.

16:44 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Arbaaz-Sshura Khan से लेकर आलिया-रणबीर तक, इन कपल के घर बेटियों ने लिया जन्म

Bollywood couples Baby girl: सलमान खान के भाई अरबाज खान और उनकी वाइफ शूरा खान एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि बॉलीवुड के किन-किन कपल्स के घर बेटी का जन्म हुआ है? पढ़ें पूरी खबर...

16:12 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Ullas Pandalam को चलने-फिरने में हो रही परेशानी

मलयाली अभिनेता और कॉमेडियन उल्लास पंडालम को कुछ समय पहले ही स्टोक आया था. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं. वीडियो आने के बाद फैंस टेंशन में हैं और उल्लास की चिंता कर रहे हैं.

15:52 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Ankita Lokhande ने येलो साड़ी में शेयर की फोटोज, लगीं कमाल की खूबसूरत

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस येलो साड़ी में नजर आ रही हैं. अंकिता का येलो साड़ी लुक बेहद कमाल का है और इसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.

15:18 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: Sshura Khan ने बेटी को दिया जन्म, दूसरी बार पिता बने Arbaaz Khan

Arbaaz Khan-Sshura Khan Blessed With Baby Girl: शूरा खान ने बेटी को जन्म दिया है. अरबाज खान अपनी बेटी का वेलकम कर रहे हैं. खान परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर सभी कपल को बधाइयां दे रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

14:16 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'कांतारा चैप्टर 1' की आज राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग!

होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा चैप्टर 1', जिसे ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया है वो आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म पूरे भारत में लोगों के बीच खूब पसंद किए जाने के साथ सराही जा रही है. इन सब के बीच अब खबर आई है कि इसे आज राष्ट्रपति भवन में दिखाया जाएगा जो पूरी टीम के लिए गर्व का पल है. इस मौके पर राइटर-डायरेक्टर और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी, एक्ट्रेस रुक्मिणी वासंत और प्रोड्यूसर चालुवे गौड़ा मौजूद रहेंगे.

13:57 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE:शरवरी वाघ संग बनेगी अहान पांडे की जोड़ी!

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार खबरें हैं कि अहान पांडे YRF के साथ एक्शन-रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं. वहीं अब लेटेस्ट अपडेट भी सामने आ गया है, खबरों के मुताबिक अहान के साथ इस फिल्म में शरवरी वाघ रोमांस करती नजर आने वाली हैं. हालांकि अभी तक किसी भी एक्टर ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

13:33 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सोहा अली खान ने बर्थडे की इनसाइड फोटोज की शेयर

सोहा अली खान ने अपने बर्थडे की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में सोहा अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं. पति कुणाल खेमू से लेकर मां शर्मिला टैगोर तक की फोटोज सोहा ने शेयर की हैं.

13:08 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अर्चना पूरन सिंह की होने वाली बहू के साथ हादसा!

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के घर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया है. हाल ही में अर्चना पूरन सिंह अपनी पूरी फैमिली के साथ लोनावाला ट्रिप पर जा रही थीं. गाड़ी में सामान रखते समय अर्चना की होने वाली बहू योगिता बिहानी के गले में बादाम का टुकड़ा अटक गया. आर्यमान ने हेमलिच प्रक्रिया ट्राई कर योगिता की जान बचाई.

12:24 (IST) 05 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE: बिग बॉस के घर में एल्विश यादव की एंट्री

वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ एल्विश यादव भी नजर आने वाले हैं. एल्विश यादव शो के कंटेस्टेंट्स को एक गेम खिलाते नजर आने वाले हैं. इस बीच सलमान खान ने एल्विश को कहा कि घरवालों का सिस्टम हैंग कर देना.

Weekend Ka Vaar hua dhamakedaar, @ElvishYadav aaye ghar mein machane hungama aur lagane game mein tadka! 😎

Dekhiye biggboss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje jiohotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.

Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/gdFraArtqQ
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 4, 2025
11:42 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: अंशुला को देख इमोशनल हुए बोनी कपूर, शेयर की खूबसूरत पोस्ट

अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली है. बोनी कपूर ने अंशुला के साथ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. इनमें वो अंशुला को देखकर इमोशनल होते दिखाई दे रहे हैं.

11:00 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल संग बनवाया मैचिंग टैटू

सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ मिलकर हाथ पर मैचिंग टैटू बनवाया है. सोशल मीडिया पर सोनाक्षी ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'एक दूसरे की लाइफलाइन. 04.10.2025.' फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

10:13 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'छोरियां चली गांव' की विनर बनीं अनीता हसनंदानी

रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' की विनर अनीता हसनंदानी बन गई हैं. फिनाले में अनीता के साथ टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफी भी पहुंची, लेकिन शो की ट्रॉफी अनीता ने अपने नाम कर ली.

09:42 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: रैंप वॉक करते हुए वरुण धवन ने जाह्नवी को गोद में उठाया, वीडियो वायरल

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फेम जाह्नवी कपूर और वरुण धवन हाल ही में मुंबई के एक शो के दौरान रैंप वॉक करते नजर आए. वॉक करते हुए वरुण ने जाह्नवी को अपनी गोद में उठा लिया. दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैंस को दोनों की कैमिस्ट्री पसंद आ रही है.

09:10 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: धनश्री वर्मा ने समय रैना के 'शुगर डैडी' कमेंट पर किया पलटवार

कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में धनश्री वर्मा पर शुगर डैडी टी-शर्ट के जरिए तंज कसा था. इसके बाद अब धनश्री वर्मा का रिएक्शन सामने आया है. धनश्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक डॉग की फोटो शेयर की गई, जिसके कैप्शन में लिखा, 'मेरी मालकिन का टाइम सही चल रहा है.'

08:48 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: करण जौहर अपने बच्चों को नहीं बनाना चाहते एक्टर

करण जौहर ने हाल ही में दिए कोमल नाहटा के इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो अपने बच्चों को एक्टर नहीं बनाना चाहते. फिल्ममेकर ने कहा कि वो चाहते हैं कि रूही और यश मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट बनें क्योंकि वो एक्टर्स से ज्यादा कमाते हैं.

08:14 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा की टीम ने रश्मिका संग एक्टर की सगाई की कंफर्म

विजय देवरकोंडा की टीम ने रश्मिका मंदाना संग एक्टर की सगाई कंफर्म कर दी है. टीम ने कहा है कि दोनों की सगाई हो चुकी है और दोनों अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

07:57 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: 'कांतारा चैप्टर 1' ने 3 दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा किया पार

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने 3 दिनों में भारत में 162.85 करोड़ की कमाई कर ली है. बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में इतनी कमाई कर ये फिल्म इस साल की बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

07:14 (IST) 05 Oct 2025

Entertainment News LIVE: आदिल हुसैन का जन्मदिन आज

बॉलीवुड एक्टर आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. आदिल कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बना चुके हैं. श्रीदेवी के 'इंग्लिश-विंग्लिश' में भी आदिल को खूब पसंद किया गया था. इस फिल्म में आदिल ने श्रीदेवी के पति का किरदार निभाया था.

06:58 (IST) 05 Oct 2025

Bigg Boss 19 LIVE: सलमान खान संग दीपक चाहर ने खेला क्रिकेट

'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में दीपक चाहर ने सलमान खान के साथ क्रिकेट खेला. दरअसल दीपक चाहर की बहन मालती चाहर 'बिग बॉस 19' की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आ रही हैं. बहन को सपोर्ट करने के लिए दीपक चाहर 'बिग बॉस 19' में नजर आए.

Entertainment News Update in Hindi: होम्बले फिल्म्स की ‘कांतारा चैप्टर 1’ को आज राष्ट्रपति भवन में दिखाया जाएगा जो पूरी टीम के लिए गर्व का पल है. इस मौके पर राइटर-डायरेक्टर और लीड एक्टर ऋषभ शेट्टी, एक्ट्रेस रुक्मिणी वासंत और प्रोड्यूसर चालुवे गौड़ा मौजूद रहेंगे. रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ की विनर अनीता हसनंदानी बन गई हैं. फिनाले में अनीता के साथ टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफी भी पहुंची, लेकिन शो की ट्रॉफी अनीता ने अपने नाम कर ली. टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर ने सलमान खान के साथ स्टेज पर क्रिकेट खेला. दरअसल दीपक की बहन मालती चाहर ‘बिग बॉस 19’ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ले रही हैं. ये ही वजह थी कि दीपक बिग बॉस 19 के स्टेज पर आए और उन्होंने अपनी बहन को इंट्रोड्यूस किया. इसके साथ ही आज बॉलीवुड एक्टर आदिल हुसैन का जन्मदिन है. आदिल श्रीदेवी के साथ ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ मूवी में भी नजर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में कितने छापे नोट? SSKTK की कमाई में भी आया उछाल

वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने महज तीन दिनों में 162.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई में तीसरे दिन थोड़ा उछाल देखने को मिला. 3 दिनों में इस मूवी ने भी 22 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की चटपटी खबरें जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको फिल्म इंडस्ट्री की ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola