Kantara Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में कितने छापे नोट? SSKTK की कमाई में भी आया उछाल

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 3: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 3 दिनों में 150 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई में भी उछाल देखने को मिला है.

Kantara chapter 1 box office collection day 3, sunny sanskari ki tulsi kumari, varun dhawan

'कांतारा चैप्टर 1' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के बीच कड़ी टक्कर

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 3: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. महज 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ी-बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर भी ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वहीं दूसरी ओर ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने भी दस्तक दी थी. ये फिल्म ऋषभ शेट्टी की मूवी से काफी पीछे है. हालांकि तीसरे दिन वरुण धवन की फिल्म की कमाई में भी उछाल देखने को मिला है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन

‘कांतारा चैप्टर 1’ का अब तक का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ 55 करोड़ की कमाई की. हालांकि पहले दिन 61.85 करोड़ की कमाई करने के बाद मूवी की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने भारत में अब तक 162.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वीकेंड पर ये आंकड़े और भी ज्यादा बढ़ते दिखाई दे सकते हैं. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

SSKTK ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई में तीसरे दिन थोड़ा उछाल देखने को मिला. बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की मूवी ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ की कमाई की. मूवी ने अब तक 3 दिनों में 22 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 9.25 करोड़ की कमाई की थी.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों में कौन-कौन?

दोनों फिल्मों की कास्ट की बात की जाए तो ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम मुख्य भूमिका में हैं. ऋषभ शेट्टी ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है. ऑडियंस को मूवी में उनका काम काफी पसंद भी आ रहा है. वहीं दूसरी ओर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सर्राफ और मनीष पॉल मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ