हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: 'भारत तिलक लगाकर ही घर भेजेगा...', एशिया कप 2025 जीतने पर बोले विवेक ओबेरॉय

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन की दुनिया की लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको एंटरटेनमेंट जगत की हर छोटी से बड़ी खबर पढ़ने को मिलेंगी.

विज्ञापन
एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स यहां जानें

Live Updates

01:46 (IST) 29 Sept 2025

Entertainment News LIVE: भारत की जीत पर सेलेब्स ने दी बधाई

दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 को 9वीं बार जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया. इंडियन क्रिकेट टीम ने 5 विकेट से पाकिस्तान को हराकर इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है. ऐसे में इस जीत के लिए बॉलीवुड सेलेब्स टीम को बधाइयां दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

00:55 (IST) 29 Sept 2025

Entertainment News LIVE: भारत की जीत पर बोले विवेक ओबेरॉय

दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 को भारत ने जीत लिया है. पाकिस्तान के खेले गए इस मुकाबले को इंडियन टीम ने 5 विकेट से ट्रॉफी को अपने नाम किया. ऐसे में इस जीत के बाद बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'भारत तिलक लगाकर ही भेजेगा.' देखिए पोस्ट...

https://x.com/vivekoberoi/status/1972372432712528000

00:52 (IST) 29 Sept 2025

Entertainment News LIVE: भारत के एशिया कप 2025 जीतने पर खुशी से झूमे खेसारी लाल

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हटा दिया. इंडिया टीम ने 9वीं बार इस खिताब को जीत कर इतिहास रच दिया. इस जीत पर खेसारी लाल यादव ने इंडियन टीम को बधाई दी है. पढ़िए पूरी खबर

22:31 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: बाल कलाकार वीर शर्मा और उनके भाई का निधन, घर में आग लगने से घुटा दम

टीवी के मशहूर बाल कलाकार वीर शर्मा और उनके भाई का निधन हो गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लैट में आग लगने से बच्चों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई.

22:23 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: Mahesh Manjrekar की पहली वाइफ दीपा मेहता का निधन, मां के निधन से बेटे का बुरा हाल

मशहूर अभिनेता और फिल्मकार महेश मांजरेकर की पहली वाइफ दीपा का निधन हो गया है. इसकी जानकारी उनके बेटे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी है. मां के निधन से बेटे का बेहद बुरा हाल नजर आ रहा है.

21:59 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: बेटे संग स्पॉट हुईं Malaika Arora, क्यूट वीडियो वायरल

मलाइका अरोड़ा टाउन में अपने बेटे संग स्पॉट हुई हैं. इस दौरान मलाइका ने अपने बेटे को पोज देने के लिए आगे किया और खुद पीछे खड़ी हो गईं. मां का प्यार बेटे के लिए साफ झलक रहा था. इसके बाद मलाइका खुद बेटे संग पोज देने के लिए आगे आई.

21:32 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स, कौन होगा बेघर?

बिग बॉस 19 के इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की अगर बात करें तो इस वीक अमाल मलिक, नेहल, कुनिका, अशनूर, नीलम गिरी, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल और जीशान शामिल हैं. देखने वाली बात होगी कि इस हफ्ते कौन बेघर होगा.

https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1972294734023684238

21:05 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: 25 साल बाद 'चांदनी बार' का सीक्वल होगा रिलीज, मेकर्स ने दी जानकारी

मधुर भंडारकर की फिल्म 'चांदनी बार' का सीक्वल जल्द ही आएगा. मेकर्स ने फिल्म 'चांदनी बार रिटर्न' का ऐलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी दी गई है.

20:39 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: Alia Bhatt ने पति को विश किया बर्थडे, Raha ने भी पापा पर लुटाया प्यार

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पति रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है. इसी पोस्ट में राहा ने अपने पापा के लिए एक क्यूट बर्थडे कॉर्ड भी बनाया है, जिस पर लिखा है कि हैप्पी बर्थडे बेस्ट पापा इन द वर्ल्ड.

20:11 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: वीकेंड का वार में 'फुकरा इंसान' करेंगे घरवालों को रोस्ट, सामने आया नया प्रोमो

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है. इस प्रोमो मे फुकरा इंसान घरवालों को रोस्ट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में फुकरा इंसान, तान्या को रोस्ट कर रहे हैं. हालांकि, इस दौरान फुकरा सभी का मनोरंजन भी करते नजर आए क्योंकि उनका अंदाज बेहद फनी था.

19:40 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: Gauahar Khan ने रिवील किया छोटे बेटे का नाम, दिखाई पहली झलक

अभिनेत्री गौहर खान ने अपने छोटे बेटे का नाम रिवील कर दिया है. इसको लेकर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में गौहर ने अपने बेटे का फेस तो रिवील नहीं किया है, लेकिन उसके हाथ की एक तस्वीर शेयर की है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है. अभिनेत्री ने अपने छोटे बेटे का नाम 'फरवान' रखा है.

19:25 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: 'थामा' के पहले गाने का टीजर रिलीज, 'तुम मेरे न हुए' में नजर आईं रश्मिका

मैडॉक फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थामा’ का पहला गाना ‘तुम मेरे न हुए’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस गाने में रश्मिका मंदाना के हॉट मूव्स नजर आ रहे हैं, जो फैंस का दिल जीत रहे हैं. गाने के टीजर वीडियो पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया है.

19:07 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: 2025 में बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, कौन मारेगा बाजी?

2025 Upcoming Films: साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में आने के लिए तैयार खड़ी हैं. साथ ही साल के आखिर में बड़ा महाक्लैश भी होने वाला है. दो बड़ी फिल्मों में जबरदस्त क्लैश होगा क्योंकि दोनों ही फिल्में बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में हैं. पढ़ें पूरी खबर...

18:40 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: Rajeev Sen और Charu Asopa एक साथ मनाएंगे दुर्गा पूजा, देखें फोटोज

राजीव सेन और चारु असोपा एक साथ दुर्गा पूजा मनाने के लिए तैयार हैं. राजीव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में राजीव और चारु अपनी बेटी के संग नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट पर यूजर्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं.

18:11 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: Zubeen Garg डेथ केस में इवेंट मैनेजर पर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है और छापेमारी के बाद इवेंट मैनेजर को लेकर नई जानकारी सामने आई है. इस मामले में फंसे इवेंट मैनेजर श्यामकानु महंता पर संगठित वित्तीय अपराध, फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे हैं.

17:53 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: आईएसपीएल प्रेस मीट में पहुंचे Ajay Devgn, सचिन तेंदुलकर भी साथ आए नजर

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन हाल ही में ISPL की प्रेस मीट में पहुंचे. इस दौरान अजय के साथ सचिन तेंदुलकर भी नजर आए. सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

17:29 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: Kajol Devgan ने शेयर की दुर्गा पूजा की फोटोज, फैंस ने लुटाया प्यार

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर दुर्गा पूजा की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में काजोल व्हाइट और रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. काजोल की इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनके लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं.

17:02 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: दुर्गा पूजा पंडाल से सामने आया अजय देवगन के बच्चों का वीडियो, मां काजोल संग दिए पोज

अजय देवगन और काजोल के बच्चों निसा और युग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निसा और युग दुर्गा पूजा पंडाल में अपनी मां काजोल संग पोज दे रहे हैं. वीडियो में तीनों ही एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं, जिस पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं.

16:39 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: वीकेंड का वार में लगेगा कॉमेडी का तड़का, बिग बॉस 19 में आएंगे Harsh Gujral और Abhishek Malhan

बिग बॉस 19 के इंस्टाग्राम पेज ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि वीकेंड का वार एपिसोड में जमकर कॉमेडी होगी. शो में हर्ष गुजराल और अभिषेक मल्हान जमकर एंटरटेन करने आ रहे हैं.

15:55 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: फरहान अख्तर की फिल्म का टीजर रिलीज, 120 Bahadur में सुनाई दी स्वर कोकिला की आवाज

अभिनेता फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म '120 बहादुर' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया. टीजर के बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का मशहूर देशभक्ति सॉन्ग 'ऐ मेरे वतन के लोगों' चल रहा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

15:46 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: Sapna Choudhary ने साड़ी में शेयर की लेटेस्ट फोटोज, लगीं बला की खूबसूरत

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. सपना ने ये तस्वीरें साड़ी लुक में शेयर की हैं. उनकी इन फोटोज पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स के जरिए प्यार बरसा रहे हैं.

15:20 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: फिल्मफेयर 2025 में इन पांच स्टार्स को मिला नॉमिनेशन, बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल में बनाई जगह

फिल्मफेयर 2025 में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल में पांच स्टार्स ने जगह बनाई है, जिसमें पंकज त्रिपाठी, परेश रावल, आर माधवन, राघव जुयाल और रवि किशन का नाम शामिल है.

14:56 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: कब आएगा Dhana Pisachi? Jatadhara के गाने पर लेटेस्ट अपडेट?

सोनाक्षी सिन्हा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जटाधारा' का गाना 'धना पिसाची' का पोस्टर रिलीज हो गया है. फिल्म का ये गाना 30 सितंबर को रिलीज किया जाएगा. फैंस फिल्म के इस गाने के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और कमेंट्स में अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

14:37 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर बनेंगे जुड़वा बच्चों के पापा!

यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर जुड़वा बच्चों के पापा बनने वाले हैं. अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है. खबरों के मुताबिक पायल मलिक एक बार फिर जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं.

14:09 (IST) 28 Sept 2025

Bigg Boss 19 LIVE: सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' दबंग के डायरेक्टर पर कसा तंज

'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने 'दबंग' डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर तंज कसा है. एक्टर ने कहा कि कुछ लोग होते हैं कि पॉडकास्ट में आकर झूठ बोलते हैं. उन लोगों के पास असल में काम नहीं होता, इसलिए वो दूसरे लोगों पर झूठे आरोप लगाते हैं.

https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1nryreb/salman_khan_speaks_about_podcast_saga_by_abhinav/?utm_source=embedv2&utm_medium=post_embed&utm_content=whitespace&embed_host_url=https://www.news18.com/movies/bollywood/podcast-mein-aake-did-salman-khan-hit-back-at-abhinav-kashyaps-allegations-ws-kl-9601490.html

13:18 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: काजोल ने दुर्गा पूजा पंडाल में फैमिली संग किया पोज

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने दुर्गा पूजा पंडाल में अपनी फैमिली के साथ पोज किया है. बेटी न्यासा और बेटे युग देवगन के साथ काजोल की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

12:44 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: नीतू कपूर ने स्पेशल अंदाज में रणबीर कपूर को किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के बर्थडे पर अनसीन फोटोज शेयर कर बर्थडे विश किया है. नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है जिसमें रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं.

12:16 (IST) 28 Sept 2025

Tamil Nadu Stampede LIVE: करूर भगदड़ के बाद विजय थलापति ने किया इमोशनल पोस्ट

तमिलनाडु के करूर में विजय थलापति की रैली में हुई भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई है. वहीं अब विजय ने अपने एक्स अकाउंट पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

11:27 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'द राजा साहब' का नया पोस्टर रिलीज

प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'द राजा साहब' का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है. इसमें प्रभास के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं. पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने इसके ट्रेलर की रिलीज डेट भी रिवील कर दी है. मूवी का ट्रेलर कल यानी 29 सितंबर को शाम 6 बजे रिलीज किया जाएगा.

10:56 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: तमिल एक्टर विक्रम प्रभु ने जीता कलैमामणि अवॉर्ड

तमिल के मशहूर एक्टर विक्रम प्रभु को तमिलनाडु सरकार ने कलैमामणि अवॉर्ड से सम्मानित किया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये गुड न्यूज सुनाई है और उनका आधार भी किया है. सोशल मीडिया पर एक्टर के पोस्ट का काफी पसंद किया जा रहा है.

10:19 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: रणबीर को पैप्स ने किया बर्थडे विश, स्पेशल अंदाज में कहा 'थैंक्स'

रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन विश कर रहे हैं. 'एनिमल' फेम एक्टर को आलिया भट्ट के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान रणबीर ने पैप्स को हाथों से वेव कर थैंक यू बोला. रणबीर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

09:22 (IST) 28 Sept 2025

33 की उम्र में Selena Gomez ने Benny Blanco संग रचाई शादी

हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और म्यूजिक प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको के साथ शादी कर ली है. कपल ने शादी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी सुनाई है.

08:28 (IST) 28 Sept 2025

Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' से अवेज दरबार हुए एविक्ट!

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से अवेज दरबार का पत्ता कट गया है. बिग बॉस तक के अनुसार वीकेंड का वार में अवेज दरबार घर से बेघर हो गए हैं.

07:56 (IST) 28 Sept 2025

ntertainment News LIVE: पवन कल्याण की OG ने कमा डाले करोड़ों

पवन कल्याण की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'ओजी' ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 3 दिनों में 171.5 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं भारत में अब तक फिल्म ने 122 करोड़ की कमाई की है.

07:34 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News Live: कपिल शर्मा को धमकी देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने कॉमेडियन से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी. इसके साथ ही आरोपी ने कपिल शर्मा के एक करीबी को फोन कर कहा था कि अगर उसकी मांग को पूरा नहीं किया तो वो कपिल शर्मा को जान से मार देगा.

07:15 (IST) 28 Sept 2025

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर आज मना रहे 43वां जन्मदिन

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. फिल्मों में आने से पहले रणबीर कपूर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है. 'एनिमल' की सक्सेस के बाद अब एक्टर नितेश तिवारी की बिग बजट मूवी 'रामायण' में नजर आने वाले हैं.

06:58 (IST) 28 Sept 2025

Bigg Boss 19 LIVE: वीकेंड का वार में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कास्ट लगाएगी तड़का

'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कास्ट एंटरटेनमेंट का तड़का लगाती नजर आएगी. इसके साथ ही बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और स्टैंड-अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी कंटेस्टेंट्स पर तंज कसते दिखाई देंगे.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 को भारत ने जीत लिया है. पाकिस्तान के खेले गए इस मुकाबले को इंडियन टीम ने 5 विकेट से ट्रॉफी को अपने नाम किया. ऐसे में इस जीत के बाद बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा, ‘भारत तिलक लगाकर ही भेजेगा.’

‘बिग बॉस 19’ सलमान खान ने ‘दबंग’ फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप पर तंज कसते हुए कहा कि लोग झूठे आरोप लगाते हैं. बिग बॉस 19 में बिग बॉस ओटीटी के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी कंटेस्टेंट्स पर तंज कसते नजर आने वाले हैं. वहीं दूसरी ओर आज रणबीर कपूर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसके साथ ही पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 171.5 करोड़ की कमाई कर बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: OG BO Collection Day 3: पवन कल्याण की फिल्म ने तीसरे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, Mirai को चटाई धूल

विज्ञापन

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का भी सोलन में बाइक एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद से सिंगर अस्पताल में नाजुक हालत में भर्ती हैं. इसके साथ ही मशहूर सिंगर लता मंगेशकर की भी आज बर्थ एनिवर्सरी है. एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी ऐसी ही लेटेस्ट खबरें जानने के लिए News24 के लाइव के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर ताजा अपडेट्स समय से मिलेंगी. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola