हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: The 50 के प्रीमियर में बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, गेम से पहले दिन ही आउट

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:59 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Border 2 का 10वें दिन कैसा हाल? Mardaani 3 ने कमाए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' और रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' मौजूद है. दोनों ही फिल्मों का लेटेस्ट कलेक्शन आ गया है. आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है? पढ़ें पूरी खबर...

23:52 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Mirzapur फिल्म की शूटिंग पूरी, मेकर्स ने दी खुशखबरी

अमेजन प्राइम की सीरीज मिर्जापुर पर एक फिल्म बन रही है, जिसकी शूटिंग पूरी हो गई है. इसकी जानकारी खुद मेकर्स ने दी है. फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और अब लोगों को इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार है.

23:50 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखे एआर रहमान, भड़के नितेश राणे

एआर रहमान बॉलीवुड में सांप्रदायिक कारणों पर दिए बयान को लेकर विवादों में हैं. रहमान के इस बयान पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी. अब रहमान को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में देखा गया, जिस पर बीजेपी नेता नितेश राणे नाराज नजर आए. नितेश ने कहा कि विवादित बयानों से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और ऐसे मंच पर संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए.

23:45 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: The 50 के प्रीमियर में बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

पॉपुलर शो 'द 50' शुरू हो गया है. शो के प्रीमियर में ही यूट्यूबर वंशराज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. दरअसल, प्रीमियर में उनका परफॉर्मेंस कमजोर रहा, जिसके चलते उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.

23:16 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं वो डायरेक्टर? जिनकी हर सुपरहिट फिल्म बताई जा रही कॉपी पेस्ट

आज हम आपको उस डायरेक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने कई अलग-अलग फिल्मों के रीमेक बनाए और वो हिट हो गए. 2025 में उनकी आखिरी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

22:49 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 19 मिनट की वो फिल्म, जो 2016 में हुई थी रिलीज

आजकल लोग घर बैठे फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. अगर आप भी थ्रिल और सस्पेंस से भरा कुछ देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक कमाल की फिल्म लेकर आए है. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

22:22 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Grammy Awards 2026: कौन हैं वो तीन सितारे? जिन पर टिकी देशभर की निगाहें

आज यानी 1 फरवरी 2026 को 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया जा रहा है. ये इवेंट भारत के लिए भी इस बार बेहद खास है. इस बार यानी 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई भारतीय कलाकारों को अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले हैं. पढ़ें पूरी खबर...

21:07 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: यशराज फिल्म्स की वो फिल्में जिन्होंने बॉलीवुड में की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड को यशराज फिल्म्स ने बेहद शानदार फिल्में दी हैं. यशराज की फिल्मों को फैंस और दर्शकों का भी बेहद शानदार रिप्सॉन्स मिलता है. हर किसी को यशराज फिल्म्स की फिल्मों का इंतजार रहता है. इस बीच हम आपको यशराज फिल्म्स की सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

20:08 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Border 2 बनीं भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने कमाल कर दिया है. ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बन गई है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनी हुई है. पढ़ें पूरी खबर...

19:21 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Rajinikanth की फिल्म में क्या रोल निभाएंगे Shah Rukh Khan?

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. शाहरुख खान, रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म में नजर आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि किंग इस फिल्म में क्या रोल निभाएंगे? पढ़ें पूरी खबर...

18:03 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: हॉलीवुड के मशहूर रैपर स्नूप डॉग की 10 महीने की पोती का निधन

हॉलीवुड से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर अमेरीकी रैपर और एक्टर स्नूप डॉग पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. स्नूप की दस महीने की पोती का निधन हो गया है. स्नूप की महज दस महीने की पोती कोडी ड्रेक्स का निधन 26 जनवरी 2026 को हुआ है.

18:00 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: दुबई में अल्लू सिरीश और नयनिका के प्री-वेडिंग फंक्शन, देखें वीडियो

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई और एक्टर अल्लू शिरीष की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

17:03 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में पांच संदिग्धों की पहचान, देखें फोटोज

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर चार राउंड फायरिंग की घटना के मामले में ताजा अपडेट आया है. इस मामले की जांच के लिए 12 सदस्यीय टीम गठित की गई और दोपहर करीब 2:00 बजे मुंबई पुलिस ने पुणे से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी खबर...

16:46 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जैकलीन फर्नांडीस का दिखा स्टाइलिश लुक

जैकलीन फर्नांडीस एक बार फिर से अपने स्टाइलिश को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है, जिसमें ब्लैक टॉप और जीन्स में नजर आ रही हैं. इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा है.

16:23 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: धुरंधर के ‘Fa9la’ ने बनाया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है और ये फिल्म यहां पर भी धमाल मचाए हिए हैं. इसने थिएटर में 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में अब एक और खुशखबरी है. दरअसल, बहरीन के रैपर फ़्लिपेराची ने ऑफिशियली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बना ली है, क्योंकि उनका गाना फासला (Fa9la), जो फिल्म में अक्षय खन्ना का एंट्री सॉन्ग था, उसने सबसे ज्यादा बिलबोर्ड के साथ अरबिया चार्ट्स में टॉप किया है.

16:21 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन ने पूरी की 'नागजिला' की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग

कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म 'नागजिला' को लेकर चर्चा में हैं, जिसे करण जौहर द्वारा निर्मित किया जा रहा है. ऐसे में ई-टाइम्स की पोस्ट की मानें तो एक्टर ने फिल्म की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग को पूरा कर लिया है. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि अब कार्तिक इसके दिल्ली शूट की तैयारी कर रहे हं, जो कि इसी महीने में की जाएगी. दिल्ली में तीन हफ्ते की शूटिंग है.

16:09 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रोहित शेट्टी के घर के बाहर पुलिस की चेकिंग जारी

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. मुंबई पुलिस ने शेट्टी टावर पर घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी है. ऐसे में एक वीडियो उनके घर के बाहर से सामने आया है, जिसमें जोमेटो की तलाशी लेती पुलिस की टीम नजर आ रही है. इस घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है.

16:02 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रोहित शेट्टी के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम

रोहित शेट्टी के घर देर रात फायरिंग का मामला सामने आया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शेट्टी टावर का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके घर पर फॉरेंसिक टीम को जांच पड़ताल करते हुए देखा जा सकता है.

15:56 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रोहित शेट्टी के घर पर क्यों हुई फायरिंग?

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया. शेट्टी टावर पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और वो फरार हो गए. घटना के वक्त रोहित घर के अंदर ही मौजूद थे. ऐसे में अब फायरिंग की वजह और घटना को अंजाम देने वाले का पता चल गया है. पढ़िए पूरी खबर.

15:21 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: विक्रम भट्ट की दूसरी बार रिजेक्ट हुई जमानत याचिका

विक्रम भट्ट धोखाधड़ी केस में उदयपुर की जेल में बंद हैं. राजस्थान उच्च न्यायालय ने धोखाधड़ी के केस में विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी और दो अन्य लोगों की जमानत याचिकाएं शनिवार, 31 जनवरी को खारिज कर दीं. न्यायमूर्ति विनोद कुमार भरवानी का कहना था कि इस स्तर पर आरोपियों को जमानत देना उचित नहीं होगा. वह पिछले डेढ़ महीने से उदयपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं.

14:59 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Netflix की सबसे महंगी फिल्म

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को ओटीटी डील सबसे महंगी बताई जा रही है. इसी बीच नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे महंगी फिल्म 'द इलेक्ट्रिक स्टेट' भी चर्चा में आ गई है, जो 2025 में रिलीज हुई साइंस और फिक्शन एडवेंचर फिल्म है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

14:16 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की शूटिंग हुई पूरी

भारत की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक 'मिर्जापुर' के बड़े पर्दे पर लौटने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत 'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर कर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी शेयर की है.

14:11 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की गुमनाम आइटम क्वीन; ‘शोले’ के गब्बर पर आया दिल, कभी नहीं की शादी!

बॉलीवुड की उस गुमनाम आइटम क्वीन के बारे में बता रहे हैं, जिसने 90s के दौर में एक से बढ़कर एक हिट आइटम नंबर्स दिए, जो आज भी याद किए जाते हैं. इसी में से एक 'परदसी परदेसी जाना नहीं' और 'रंभा हो' भी हैं. चलिए बताते हैं उनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर.

14:10 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट का दावा- दुबई में बैन है एल्विश यादव की एंट्री

यूट्यूबर और रियलिटी शो के किंग यानी कि एल्विश यादव को लेकर 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट ने दावा किया है कि उनकी दुबई में एंट्री बैन है. ये दावा करने वाली कोई और नहीं बल्कि बेबिका धुर्वे हैं. उन्होंने 'द 50' के ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही एल्विश और उनके दोस्तों को धमकी दे दी है. पढ़िए पूरी खबर.

12:38 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: वीर पहाड़िया की बर्थडे पार्टी में जान्हवी कपूर और शिखर साथ में हुए स्पॉट

जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया डेटिंग रूमर्स के बीच एक बार फिर से साथ में स्पॉट हुए हैं. दोनों को वीर पहाड़िया की बर्थडे पार्टी में साथ देखा गया. एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में कमाल लग रही हैं.

12:15 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 50 कंटेस्टेंट, 50 गुना कलेश, आज होगा The 50 का ग्रैंड प्रीमियर

कलर्स का रियलिटीशो The 50 पिछले लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है. ऐसे में अब शो के प्रीमियर का इंतजार खत्म हो गया है. इसका ग्रैंड प्रीमियर आज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और कलर्स पर 10.30 बजे से ग्रैंड प्रीमियर होगा.

12:01 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 23 साल बाद फिर से रिलीज होगी सलमान खान की 'तेरे नाम'

सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किए जाने का ऐलान किया गया है. फिल्म को 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में फिर से 23 साल बाद रिलीज किया जा रहा है. इसे पहली बार 2003 में रिलीज किया गया था, जो कल्ट क्लासिक साबित हुई थी.

11:59 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: फरवरी में ओटीटी पर दस्तक देंगी ये फिल्में-सीरीज

फरवरी का महीना काफी मेजदार होने वाला है. इस महीने 6 बड़ी सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म से लेकर मोना सिंह की वेब सीरीज तक शामिल हैं. इन सीरीज और फिल्मों को देखकर आप भी बोर नहीं होंगे. पढ़िए पूरी खबर

11:50 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: नीलम कोठारी ने सालों बाद गोविंदा संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

1990s के समय में गोविंदा का स्टारडम सातवें आसमान पर था. उस समय उनका नाम फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहा. एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ लिंकअप की भी काफी खबरें रहीं. पढ़िए पूरी खबर.

11:35 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जुड़वा बच्चों का वेलकम करने के बाद राम चरण ने दिया पहला बयान

राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने जुड़वा बच्चों का वेलकम किया है. दोनों दूसरी बार मम्मी-पापा बन गए हैं. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार इस खबर के बाद राम चरण ने मीडिया के सामने अपनी खुशी जाहिर की. राम चरण ने कहा, 'तीन बच्चों का पापा बनकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं.'

11:02 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: SonyLIV की 7 सीरीज, जिन्हें सबसे ज्यादा बार देखा गया

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आज एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट है. जहां पर फिल्मों और सीरीज के साथ शोज का भी भंडार देखने के लिए मिल जाता है. ऐसे में आज आपको सोनी लिव की उन 7 सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया. देखिए नंबर 1 पर कौन है. पढ़िए पूरी खबर.

10:59 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर ने बॉलीवुड के बदलते दौर पर की बात

'ओ रोमियो' फेम शाहिद कपूर ने बॉलीवुड के बदलते दौर पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने हाल ही में प्रखर गुप्ता के एक पॉडकास्ट में बताया कि बॉलीवुड में अब अच्छी फिल्में नहीं बन रही हैं, जिससे ऑडियंस का सब्र भी खत्म हो गया है. पढ़िए पूरी खबर

10:23 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' में रजनीकांत संग नजर आएंगे शाहरुख खान?

रजनीकांत के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. वहीं रिपोर्ट्स में मुताबिक इस फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आएंगे. इस बात की हिंट मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपने एक इंटरव्यू में दी थी. हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

10:19 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पवन सिंह की मां ने तुड़वाया बेटे-बहू का घर?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में एक्टर की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं, जिसे पवन और उनकी मां से जोड़ा जा रहा है. पढ़िए पूरी खबर.

09:50 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: गोविंदा ने सीएम योगी से की मुलाकात

गोविंदा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर सीएम योगी के साथ फोटो भी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है. एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ अच्छा समय बिताना एक दिव्य अनुभव था. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.'

09:27 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' में नीता मोहिंदरा ने दिलजीत दोसांझ संग काम करने का एक्सपीरियंस किया शेयर

'बॉर्डर 2' में नीता मोहिंदरा ने दिलजीत दोसांझ की मां का किरदार निभाया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि ये किरदार निभाना एक रियल बंधन जैसा लगा. दिलजीत दोसांझ के काम करके बहुत मजा आया. बता दें नीता मोहिंदरा ने 'बॉर्डर 2' से पहले 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत की मां का किरदार निभाया था.

09:02 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: फोटोग्राफर की गंदी डिमांड पर छलका साउथ की फेमस एक्ट्रेस का दर्द

तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश को फिल्मों में उनकी मजबूत भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. ऐसे में अब उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फोटोग्राफर की पोल खोली है. उसकी ओछी डिमांड के बाद से वो शॉक्ड रह गई थीं. पढ़िए पूरी खबर.

08:51 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रोहित शेट्टी से पहले इन सितारों के घर पर भी हो चुकी फायरिंग

रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से फैंस भी टेंशन में आ गए हैं. हालांकि इससे पहले भी कई सितारों के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आ चुकी है. इनमें सलमान खान, एल्विश यादव, एपी ढिल्लों, कपिल शर्मा और राकेश रोशन शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:40 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली गोलियां

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग होने की खबर सामने आई है. बदमाशों ने 4 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए. इस हादसे के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. पढ़िए पूरी खबर

08:06 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'मर्दानी 3' ने कितनी की कमाई?

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने 10 करोड़ का आकंड़ा पूरा कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 14.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

07:48 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जैकी श्रॉफ का बर्थडे आज

जैकी श्रॉफ आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. 'हीरो' मूवी से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले जैकी श्रॉफ आज इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों में से एक हैं. जैकी श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग और मेहनत से स्टारडम हासिल किया है. एक समय था जब वो पेट पालने के लिए मूंगफली बेचा करते थे, वहीं अब एक्टर के साथ-साथ उनका बेटा टाइगर श्रॉफ भी इंडस्ट्री के स्टार हैं.

07:31 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: राम चरण बने जुड़वा बच्चों के पापा

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना जुड़वा बच्चों के मम्मी पापा बन गए हैं. राम चरण के पिता चिरंजीवी ने पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज सुनाई है. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

07:02 (IST) 01 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'स्प्लिट्सविला 16' में कंटेस्टेंट पर आगबबूला हुईं उर्फी जावेद

स्प्लिट्सविला 16' इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो की होस्ट उर्फी जावेद को गुस्से में देखा गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी शो के कंटेस्टेंट हिमांशु अरोड़ा की क्लास लगाती नजर आ रही हैं.

20:07 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: साउथ की इन फिल्मों ने हिला दिया दर्शकों का दिमाग

आपको भी साउथ की फिल्में देखने का शौक है, तो आज हम आपको इस स्टोरी 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. दरअसल इन फिल्मों में आपको कमाल के ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. आप वीकेंड पर इन फिल्मों के देख सकते हैं. साउथ की इन फिल्मों में आपको भरपूर रोमांच और थ्रिलर देखने को मिलता है. अगर आपने साउथ की इन फिल्मों को देखना शुरू कर दिया, तो आप पूरी फिल्म देखे बिना नहीं रह पाएंगे. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे. पढ़िए पूरी खबर...

19:41 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 28 साल पहले हुई उस हसीना की मौत, जिसका हीरो ने बर्बाद किया करियर

हिंदी सिनेमा की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो एक समय में बेहद पॉपुलर हुआ करती थीं, लेकिन फिर ऐसी गुमनाम हुईं कि उनके बारे में ज्यादा कुछ जानकारी रही ही नहीं. आज हम आपको हिंदी सिनेमा की पॉपुलर विलेन के बारे में बता रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर...

19:13 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: वो हसीना जो बनीं सुरों की मलिका, दिए 300 से ज्यादा हिट गाने

हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें आज भी वैसी ही हैं. 'मलिका-ए-हुस्न' और 'मलिका-ए-अदाकारी' कहे जाने वाली सुरैया भी इसी लिस्ट में आती हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं. पढे़ं पूरी खबर...

19:12 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: मर्दानी 3’ की वो खामियां, जिन्होंने मजा किया किरकिरा

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' बीते दिन यानी 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में रानी फिर से शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौट आई है. यह फिल्म मर्दानी फ्रेंचाइजी की फिल्म है. जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. हालांकि फिल्म को पहले दिन कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. रानी की फिल्म ने पहले दिन 3.80 करोड़ का ही कारोबार कर पाई थी. आज हम आपको इस खबर में रानी मुखर्जी की फिल्म की 5 ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जो इसे हिट होने से रोक सकती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:54 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Horror फिल्में देखने का शौक? लिस्ट में डालें ये 7 खतरनाक टर्किश हॉरर फिल्में,

कुछ लोगों को फिल्मों में हॉरर डोमेन काफी पसंद होता है. अगर फेमस Conjuring और The Nun जैसी पिक्चरों को देखकर बोर हो गए हो, तो लिस्ट में इन 7 Turkish Horror Films को जरूर शामिल करें. पढ़िए पूरी खबर...

18:27 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: फिल्म Anomie का ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म 'Anomie: The Equation of Death' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. रियास मराठ द्वारा निर्देशित और भावना व रहमान अभिनीत आगामी मलयालम थ्रिलर फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म एक मनोरोगी का पीछा करने वाले पुलिस अधिकारी पर आधारित है.

18:10 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर डाला अपना मजेदार वीडियो

मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपना मजेदार वीडियो डाला है. इसमें वे बैकग्राउंट पर बच रही आवाज की डबिंग करती हुई नजर आ रही हैं. वह अपने मोटापे को लेकर बात कर रही है. वीडियो काफी मजेदार है और उनके फैंस को काफी पसंद आई.

18:10 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Sonam Kapoor के वेलवेट गाउन की कीमत क्या?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं. इस दौरान अभिनेत्री ने अपना हैवी बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया. अब सोनम के इस गाउन की कीमत की चर्चा हो रही है. पढे़ं पूरी खबर...

17:55 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 16 की उम्र में ऑन-स्क्रीन दिए ऐसे इंटीमेट सीन, बोल्डनेस पर मचा बवाल

सास-बहू का सीरियल पूरे भारत में देखा जाता है. इसे हर उम्र का व्यक्ति देखता है. ऐसे में इन घरेलू टीवी सीरियल में इस नाबालिग एक्ट्रेस ने कुछ ऐसे इंटीमेट सीन्स कर दिए, जिससे हंगामा मच गया. आइए जानते हैं कौन है ये 16 साल की हसीना? पढ़िए पूरी खबर...

17:34 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: फिल्म O Romeo का नया लव एंथम लेकर आ रहा है यह मशहूर सिंगर

फिल्म O Romeo ने अपने लव एंथम का टीजर रिलीज कर दिया है. सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज में गाना "इश्क का फीवर" आपके अंदर घुलता चला जाएगा. इसकी मीठी धुन कई कपल्स को पसंद आने वाली है.

17:30 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं वो डायरेक्ट? जिनका Salman Khan के साथ बढ़ा विवाद

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और अभिनव कश्यप का विवाद सुर्खियों में है. इस मामले में अब सलमान खान को कोर्ट से राहत मिली है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

17:14 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, महिलाओं पर छाया रहता है इन 6 टीवी शो का खुमार

भारत में TV Shows के मामले में कुछ सीरियल्स कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देखे जाते हैं. महिलाएं इन टीवी शोज को काफी पसंद करती हैं. इनकी TRP भी काफी हाई रहती है. आइए जानते हैं इनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

16:59 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल ने दिखाया अपना 'एप्पल' स्वैग

वीडियो में तान्या मित्तर अपने 3 I Phones के साथ नजर आ रही हैं. उनके पास पहले से 2 I Phones थे, लेकिन फिर से उन्हें भगवे रंग का I Phone गिफ्ट में मिला है. तान्या अपने तीनों I Phones को फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आ रही हैं.

16:38 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: गदर 3, हमराज़ 2 कब आएगी? Ameesha Patel ने दिया जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने फिल्म 'गदर 3' और 'हमराज़ 2' को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दोनों फिल्मों पर अपडेट दिया है. पढे़ं पूरी खबर...

16:27 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: खुद का अंत प्लान कर रहे मशहूर एक्टर जैकी चैन?

मशहूर एक्टर जैकी चैन को उनकी एक्शन फिल्मों और कुंग-फू के लिए जाना जाता है. हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म 'Unexpected Family' के प्रीमियर पर खुद की मौत की प्लानिंग पर बात की. उनका ये अजीबो-गरीब संदेश फैंस को काफी अजीब लगा. पढ़िए पूरी खबर...

16:12 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: क्या आपने 2008 के सिद्धांत चतुर्वेदी को देखा? खुद शेयर की फोटो

सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2008 की फोटो शेयर की. इसमें सिद्धांत बच्चे हैं. वे अपने पुराने दिनों को आज के दिनों से कम्पेयर कर रहे हैं. उन्होंने लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने स्ट्रगल की बातें शेयर की हैं. इस लेख में सिद्धांत कई जगहों पर भावुक भी नजर आए.

15:41 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: The 50 में Faisu Khan को जाते हुए देख फूट फूटकर रोई मां

The 50 शो में जल्द ही Faisu Khan नजर आने वाले हैं. इस बीच उनका इमोशनल कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें Faisu की अम्मी उन्हें लिपटकर रो रही हैं. वहीं फैजू कहते हैं कि 'मेरा मन हो रहा है कि मैं चिल्ला चिल्लाकर रोऊं, लेकिन कमजोर पड़ जाऊंगा.'

15:23 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: क्राइम, थ्रिलर और रोमांस से भरा होगा फरवरी, रिलीज होंगी 7 फिल्में

बॉक्स ऑफिस हर महीने कई फिल्में रिलीज होती हैं. फरवरी के महीने में भी टिकट खिड़की पर कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. आइए जानते हैं कि फरवरी में कौन-सी फिल्में रिलीज होंगी? पढ़ें पूरी खबर...

15:18 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सोनम कपूर के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें

सोनम कपूर जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बम्प के साथ खूबसूरत तस्वीरें खींची हैं. उनके चेहरे पर साफ प्रेग्नेंसी ग्लो चमक रहा है. उन्होंने इन फोटोज में डार्क ब्लू रंग का वेलवेट गाउंन पहन रखा है.

14:50 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कब शादी कर रही हैं उर्फी जावेद?

उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में पैपराजी ने उर्फी से पूछा कि शादी कब कर रहे हो? उर्फी जावेद ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हे भगवान, अगर मुझे पता होता, तो मेरी हो ना चुकी होती.

14:24 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रातों की नींद उड़ा देगी ये Horror कन्नड़ फिल्म, YouTube पर देखें बिल्कुल फ्री

कुछ फिल्में इतनी डरावनी होती हैं, जिनको देखने के बाद फिल्म की कहानी हफ्तों तक नहीं बल्कि महीनों तक दिमाग में घूमती रहती है. ऐसी ही यह कन्नड़ फिल्म आपके होश उड़ा देगी. आप इसे YouTube पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

14:13 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: वो फिल्ममेकर, जिसने विवाद के बीच काम किया शुरू

बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इसकी जानकारी खुद पलाश ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस को दी है. आइए जानते हैं कि पलाश के इस पोस्ट में क्या है? पढे़ं पूरी खबर...

13:50 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: जादूगर के साथ मस्ती करते हुए कैमरे में कैद हुई आलिया-रणवीर की बेटी Raha Kapoor

पिछले दिनों करीना कपूर के बेटे जेह का बर्थडे था. इसमें कई सिलेब्रिटीज के बच्चे शामिल हुए. रणवीर-आलिया की बेटी राहा भी पार्टी में थी. इसी बीच जादूगर योगेश ने राहा से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला है, जिसमें वे नन्हीं राहा के साथ जादू का खेल खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

13:27 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'हमें इंवाइट नहीं कर रहे?', सवाल सुनकर रश्मिका के गाल हुए लाल

कुछ समय से रश्मिका मंदाना और विजय विजय देवरकोंडा की शादी के रूमर्स काफी तेज हैं. इसी बीच पपराज़ी ने उनसे शादी से जुड़ा ऐसा सवाल पूछ लिया, जिससे उनके गाल लाल हो गए. उन्होंने शर्माकर ऐसा रिएक्शन दिया, जिससे यह रूमर और तेज हो गया. पढ़िए पूरी खबर...

13:15 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ ‘Fa9la’ गाना, रैपर Flipperachi ने जीता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का ये खिताब

फिल्म धुरंधर के गाने Fa9la ने इतिहास रच दिया है. रैपर Flipperachi के इस गाने ने बिलबोर्ड अरेबिया चार्ट्स पर कमाल कर दिखाया है. यह गाना एक साथ कई चार्ट्स पर नंबर 1 पर पहुंच गया है. ऐसा पहले किसी अरबी गाने के साथ नहीं हुआ है. इसी वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने फ्लिपराची को यह खिताब दिया है. यह अरबी गाना धुरंधर फिल्म का है, जिसने सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ दी है.

13:14 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने दिखाया अपने फोटोशूट के पीछे का असली ड्रामा

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उनके फोटोशूट से पहले का ड्रामा दिखाया गया है. लाइट्स, कैमरा और एक्शन के पीछे मेहनत और तैयारी को कैमरे में कैद करके वीडियो फॉर्मेट में आलिया ने पोस्ट किया. कैप्शन में लिखा- 'chaos की कोई कमी नहीं...'

13:02 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar के इस गाने ने बना डाला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के गाने Fa9la को दुनियाभर में बड़ी सफलता मिली है. फिल्म के गाने ने वो कर दिखाया है, जिसका सपना हर कोई देखता है. पढे़ं पूरी खबर...

12:48 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ 'Fa9la' गाना, रैपर Flipperachi ने जीता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का ये खिताब

फिल्म धुरंधर के गाने Fa9la ने इतिहास रच दिया है. रैपर Flipperachi के इस गाने ने बिलबोर्ड अरेबिया चार्ट्स पर कमाल कर दिखाया है. यह गाना एक साथ कई चार्ट्स पर नंबर 1 पर पहुंच गया है. ऐसा पहले किसी अरबी गाने के साथ नहीं हुआ है. इसी वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने फ्लिपराची को यह खिताब दिया है. यह अरबी गाना धुरंधर फिल्म का है, जिसने सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ दी है.

12:23 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 9.3 IMDb वाली इस थ्रिलर सीरीज ने दिखाया विनाश का असली चेहरा

कुछ सीरीज ऐसी होती हैं, जिन्हें देखने के बाद वे घटनाएं आपको हफ्तों नहीं महीनों तक परेशान करती हैं. ऐसी ही एक सच्ची घटना पर आधारित ये HBO की मिनी सीरीज आपके होश उड़ा सकती है. सिर्फ एक रसायन से लाखों लोगों की जान ले ली और विनाश का असली चेहरा दिखाया. इसको 9.3 IMDb रेटिंग मिली है. पढ़िए पूरी खबर...

12:12 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: पति शोएब ने दीपिका संग साझा की दिल छू लेने वाली तस्वीर

टीवी एक्टर शोएब ने अपनी पत्नी दीपिका संग इंस्टाग्राम पर बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है. इसमें दोनों पति-पत्नी एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे हैं. शोएब कैप्शन में लिखते हैं कि 'फेक कैंडिड...लेकिन...मेरा सनम बहुत प्यारा है.' फिलहार टीवी एक्टेस दीपिका कक्कड़ कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही हैं.

11:44 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: क्या Grammy ट्रॉफी की असली कीमत? क्या विजेता को मिलती है धनराशि?

ग्रैमी अवॉर्ड 2026, अमेरिका के लॉस एजिल्स में 1 फरवरी को होगा. यह संगीत जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है. इस अवॉर्ड के विजेता को क्या धन राशि भी मिलती है या नहीं, यह सवाल काफी लोगों के मन में होगा, जिसके बारे में आज हम बात करेंगे. पढ़िए पूरी खबर...

11:32 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: मलाइका अरोड़ा ने अपनी बहन अमृता को खास अंदाज में बर्थडे किया विश

मलाइका अरोड़ा ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने अमृता के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है.

11:01 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: फिल्म Mardaani में रानी मुखर्जी जैसी मजबूत होती हैं इस मूलांक की लड़कियां

अंक ज्योतिष के जरिए कुछ मूलांक निडर और मजबूत स्वभाव वाली होती हैं. यह अपने दम पर पूरी दुनिया जीत लेने की हिम्मत रखती हैं. अपने ज्ञान और बुद्धि के बल से किसी के सामने हार नहीं मानती हैं. इन जातकों पर बृहस्पति ग्रह की विशेष कृपा होती है. इनके अंदर ज्ञान और धैर्य कूट कूटकर भरा होता है. पढ़िए पूरी खबर...

10:39 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार और गुलशन ने 'हेरा फेरी' का सीन किया रिक्रिएट

अक्षय कुमार और गुलशन ग्रोवर ने 'हेरा फेरी' का सीन रिक्रिएट किया है. सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं.

09:59 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'कॉकटेल 2' की शूटिंग हुई खत्म

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की 'कॉकटेल 2' की शूटिंग खत्म हो गई है. सोशल मीडिया पर स्टार्स की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें वो केक कट करते दिखाई दे रहे हैं.

09:30 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: तृप्ति डिमरी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट का बर्थडे किया सेलिब्रेट

तृप्ति डिमरी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट का बर्थडे सेलिब्रेट किया है. सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सैम ने इन फोटोज को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है.

09:05 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बॉर्डर 2' का अब तक का कलेक्शन

'बॉर्डर 2' की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ने 8वें दिन 11 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 235.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 322.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

08:50 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कब और कहां देखें The 50?

फराह खान का रियलिटी शो The 50 कल यानी 1 फरवरी से कलर्स और जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने जा रहा है. शो में 50 सेलेब्स आपस में भिड़ते नजर आएंगे. वहीं जो भी कंटेस्टेंट अच्छा परफॉर्म करेगा वो फिनाले के करीब आता जाएगा. पढ़िए पूरी खबर

08:18 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'मर्दानी 3' ने पहले दिन कितनी की कमाई?

रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.80 करोड़ की कमाई की है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने पहले ही दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

07:51 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: हॉलीवुड एक्ट्रेस कैथरीन ओ'हारा का हुआ निधन

फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कैथरीन ओहारा का 71 की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने लॉस एंजिल्स में अपने घर में अंतिम सांस ली है. 90 के दशक की 'होम अलोन' मूवी से एक्ट्रेस ने ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई थी. पढ़िए पूरी खबर

07:20 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रीति जिंटा का बर्थडे आज

डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड में 'दिल से' मूवी से कदम रखने वालीं प्रीति जिंटा आज फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ की थी. वहीं फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ-साथ एक्ट्रेस आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की मालकिन भी हैं और भारत के बाहर भी एक्ट्रेस की काफी फैन फॉलोइंग है.

06:55 (IST) 31 Jan 2026

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट सोशल मीडिया अकाउंट करना चाहती हैं डिलीट

आलिया भट्ट ने हाल ही में रिवील किया है कि वो अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने एस्क्वायर इंडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि कभी-कभी सुबह उठकर ऐसा लगता है कि मैं बस अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना चाहती हूं. एक ऐसी एक्ट्रेस बनना चाहती हूं जो सिर्फ एक्टिंग करे. लेकिन मुझे पता है कि अगर मैं ऐसा करूंगी तो मेरा उन लोगों से कॉन्टेक्ट टूट जाएगा जो मुझे शुरुआत से सपोर्ट कर रहे हैं, तो मैं ऐसा चाह कर भी नहीं कर सकती.

Entertainment News in Hindi: पॉपुलर शो ‘द 50’ शुरू हो गया है. शो के प्रीमियर में ही यूट्यूबर वंशराज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. दरअसल, प्रीमियर में उनका परफॉर्मेंस कमजोर रहा, जिसके चलते उन्हें शो से बाहर होना पड़ा.

गोविंदा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर सीएम योगी के साथ फोटो भी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है. एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ अच्छा समय बिताना एक दिव्य अनुभव था. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.’

‘स्प्लिट्सविला 16’ में कंटेस्टेंट पर भड़कीं उर्फी

‘स्प्लिट्सविला 16’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो की होस्ट उर्फी जावेद को गुस्से में देखा गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी शो के कंटेस्टेंट हिमांशु अरोड़ा की क्लास लगाती नजर आ रही हैं. दरअसल टास्क के दौरान हिमांशु का रवैये उर्फी और निया शर्मा को पसंद नहीं आया, जिस पर उर्फी जावेद कंट्रोल नहीं कर सकीं और उन्होंने हिमांशु को जमकर सुना दिया. उर्फी ने कहा कि अगर आपका रवैया ऐसे ही रहा तो आपके लिए ये ठीक नहीं है. शो में रहने के लिए रवैया भी ठीक करना बेहद जरूरी है. उर्फी की ये बात सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी शॉक्ड हो गए.

विज्ञापन

जैकी श्रॉफ का बर्थडे

जैकी श्रॉफ आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘हीरो’ मूवी से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत करने वाले जैकी श्रॉफ आज इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों में से एक हैं. जैकी श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग और मेहनत से स्टारडम हासिल किया है. एक समय था जब वो पेट पालने के लिए मूंगफली बेचा करते थे, वहीं अब एक्टर के साथ-साथ उनका बेटा टाइगर श्रॉफ भी इंडस्ट्री के स्टार हैं.

यह भी पढ़ें: BO Collection: Mardaani 3 ने पहले दिन ही इन 5 साउथ फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे पर कितने छापे नोट

विज्ञापन

फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की कमाई की है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 14.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो सनी देओल की फिल्म ने 9वें दिन 17.75 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने 252.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 344 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मनोरंजन की ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola