Manoj Bajpayee Film: आजकल लोग घर बैठे फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. अगर आप भी थ्रिल और सस्पेंस से भरा कुछ देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक कमाल की फिल्म लेकर आए है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

2 / 7
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘कृति' है. इस फिल्म को 2016 में रिलीज किया गया था और ये 19 मिनट की शॉर्ट फिल्म है.

3 / 7
थ्रिल और सस्पेंस से भरी इस फिल्म को यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके अलावा अगर फिल्म की IMDb रेटिंग की बात करें तो इसे 7.2 की रेटिंग मिली है.

4 / 7
19 मिनट की इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा राधिका आप्टे और नेहा शर्मा भी लीड रोल में नजर आ रही हैं. ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म तेज दिमाग वाले दर्शकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.

5 / 7
इस फिल्म में रियलिटी और इमैजिनेशन के बीच के महीन फर्क को बहुत ही चालाकी से दिखाया गया है, जो भी इस फिल्म को देखेगा, उसका दिमाग हिले बिना नहीं रह पाएगा.

6 / 7
कुछ लोग इसे साइकोलॉजी का कमाल कहते हैं और कुछ कन्फ्यूज होने के बाद भी इसकी तारीफ करते हैं. इस फिल्म को आज भी दर्शक मिल रहे हैं.

7 / 7
अगर आप भी इस फिल्म को फ्री में देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. अगर आपने ये फिल्म एक बार देख ली, तो आप इसे दूसरों को देखने के लिए भी सजेस्ट करेंगे.