---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

‘हम डरते थे…’, नीलम कोठारी ने सालों बाद गोविंदा संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, जानिए लिंकअप पर क्या कहा?

1990s के समय में गोविंदा का स्टारडम सातवें आसमान पर था. उस समय उनका नाम फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रहा. एक्ट्रेस नीलम कोठारी के साथ लिंकअप की भी काफी खबरें रहीं.

---विज्ञापन---

सिनेमा जगत में एक वक्त था जब गोविंदा के घर पर मेकर्स की लाइनें लगी रहती थीं लेकिन आज आलम ये है कि अभिनेता एक फिल्म के लिए तरस गए हैं. 2018 में कमबैक करना तो चाहा लेकिन फिल्में फ्लॉप रहीं. गोविंदा की अब फिल्में भले ही ना चलती हों लेकिन अब वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं. पिछले कुछ दिनों से वाइफ सुनीता आहूजा संग मनमुटाव की खबरें हैं. इसी बीच अब नीलम कोठारी ने उनके साथ लिंकअप की खबरों पर सालों पर चुप्पी तोड़ी है. जबकि गोविंदा ने खुद एक इंटरव्यू पर में उन पर दिल हारने की बात कही थी. चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

दरअसल, नीलम कोठारी ने हाल ही में उषा काकड़े के प्रोडक्शन से बात की और इस दौरान उन्होंने गोविंदा के साथ नाम जोड़ने वाले दावों पर खुलकर बात की. इस बातचीत में उन्होंने लिंकअप की खबरों को नकार दिया और कहा कि ये कौन बोला? उन्होंने गोविंदा की तारीफ की और अफेयर पर कहा कि ये खबर सच नहीं है. नीलम ने कहा कि वो कमाल के इंसान हैं और दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में की है. हालांकि, उन्होंने इस दौरान बार-बार अफेयर की अफवाहों को नकार दिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पवन सिंह की मां ने तुड़वाया बेटे-बहू का घर? जानिए इमोशनल पोस्ट के पीछे की असली कहानी | Bhojpuri Talk

लिंकअप के दावों को ठहराया दोषी

इतना ही नहीं, नीलम कोठारी ने अफेयर की खबरों के लिए 90s के लिंकअप के दावों को दोषी ठहराया और कहा कि उनके ख्याल से लिंकअप ही इस पूरे फसाद की जड़ था. उस वक्त इस बारे में कोई इस पर सफाई देने वाला नहीं था, उन्हें लगता था कि बस वो छाप देते थे. एक्ट्रेस ने एक और बात कही कि वो उन दिनों प्रेस से डरते थीं. क्योंकि उनका मानना है कि कलम की ताकत ही सबकुछ थी. नीलम बताती हैं कि उस समय ऐसा था कि अगर कोई साथ में 2-3 फिल्में भी साथ में करता था तो मान लिया जाता था कि उसका अफेयर है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘कमरे में ले गया और…’, फोटोग्राफर की गंदी डिमांड पर छलका साउथ की फेमस एक्ट्रेस का दर्द, कौन हैं ऐश्वर्या राजेश?

नीलम को लेकर क्या बोले थे गोविंदा?

गौरतलब है कि इसके पहले गोविंदा एक्ट्रेस नीलम के साथ लिंकअप पर बात कर चुके हैं. उन्होंने स्टारडस्ट से बात करते हुए कहा कि उन्होंने साथ में कई फिल्में की है और वो अक्सर मिलते थे. गोविंदा ने कहा था कि जैसे-जैसे वो उन्हें जानने लगे थे वैसे-वैसे पसंद करने लगे थे. एक्टर का कहना था कि वो एक ऐसी महिला थीं, जिनको कोई भी दिल दे बैठता और एक्टर ने भी अपना दिल गंवा देने की बात कही थी. इतना ही नहीं, गोविंदा सुनीता से सगाई तक तोड़ना चाहते थे. उन्होंने उन्हें छोड़ने के लिए भी कह दिया था. एक्टर बताते हैं कि अगर सुनीता ने 5 दिन बाद फोन करके सगाई करने के लिए मनाया ना होता तो वो शायद नीलम से शादी कर लेते. उन्होंने दावा किया था कि वो उनसे शादी करना चाहते थे.

---विज्ञापन---

बहरहाल, गोविंदा ने सुनीता से शादी की. 1987 में दोनों ने फेरे लिए और उनके दो बच्चे हैं. वहीं, नीलम ने पहले इंग्लैंड के बिजनेसमैन ऋषि सेठिया से शादी की थी. लेकिन उनसे तलाक के बाद उन्होंने साल 2011 में एक्टर समीर सोनी संग फेरे लिए थे. इसके बाद उन्होंने एक बेटी को गोद लिया.

First published on: Feb 01, 2026 11:47 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola