
1 / 7
Suraiya: हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें आज भी वैसी ही हैं. 'मलिका-ए-हुस्न' और 'मलिका-ए-अदाकारी' कहे जाने वाली सुरैया भी इसी लिस्ट में आती हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं.

2 / 7
सुरैया को 'मलिका-ए-हुस्न' और 'मलिका-ए-अदाकारी' कहा जाता था. उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना रखी है. बॉलीवुड में अपनी गहरी छाप छोड़ने वाली सुरैया के आज भी लोग दीवाने हैं.

3 / 7
सुरैया जमाल शेख का जन्म 15 जून 1929 को लाहौर (अब पाकिस्तान) में हुआ था. जब वो एक साल की थी, तो उनका परिवार मुंबई आ गया था. सुरैया को गाने का शौक था.

4 / 7
सुरैया की सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने कभी भी संगीत की तालीम नहीं ली और बिना शिक्षा लिए ही उनकी आवाज इतनी मधुर थी कि उन्हें 'सुरों की मलिका' कहा जाने लगा था. ना ही उनका कोई गॉडफादर था.

5 / 7
सुरैया ने बचपन से ही ऑल इंडिया रेडियो पर गाना शुरू कर दिया था. सिंगिंग के अलावा सुरैया ने 12 साल की छोटी उम्र में फिल्म 'ताजमहल' में मुमताज महल का किरदार निभाकर अभिनय की शुरुआत की थी.

6 / 7
सुरैया ने अपने करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 330 से ज्यादा गाने गाए. ना सिर्फ उनकी सिंगिंग बल्कि एक्टिंग को भी लोगों का खूब प्यार मिलता था.

7 / 7
आज यानी 31 जनवरी 2004 को मुंबई के एक अस्पताल में सुरैया का निधन हो गया था. सुरैया के निधन से इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा था. भले ही आज वो हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें मौजूद हैं.