Chernobyl Best Thriller Web Series: कुछ सीरीज ऐसी होती हैं, जिन्हें देखने के बाद वे घटनाएं आपको हफ्तों नहीं महीनों तक परेशान करती हैं. ऐसी ही एक सच्ची घटना पर आधारित ये HBO की मिनी सीरीज आपके होश उड़ा सकती है. सिर्फ एक रसायन से लाखों लोगों की जान ले ली और विनाश का असली चेहरा दिखाया. इसको 9.3 IMDb रेटिंग मिली है.

2 / 9
कुछ सीरीज की कहानी आपके दिमाग को सिर्फ हफ्तों तक नहीं बल्कि महीनों तक परेशान करके रखती है. ऐसी ही एक सच्चा घटना पर आधारित कहानी, जिसमें एक केमिकल ने लाखों लोगों की जान ले ली. HBO की मिनी सीरीज आपकी रातों की नींद को तबाह कर सकती है. (Credit- Printerest)

3 / 9
HBO की मिनी सीरीज में यह कहानी 1986 में सोवियत संघ के चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट की है, जहां एक भयानक हादसा हुआ. यह हादसा इतिहास का सबसे बड़ा परमाणु दुर्घटना बन गया. इस सीरीज घटना को हूबहू दिखाने की कोशिश की गई है, जिसमें डायरेक्टर काफी हद तक सफल भी हुए. (Credit- Printerest)

4 / 9
अगर हादसे की शुरुआत की बात करें तो 26 अप्रैल 1986 की रात को चेर्नोबिल के रिएक्टर नंबर 4 में एक सुरक्षा टेस्ट चल रहा था. अचानक पावर बहुत तेज बढ़ गई. स्टीम विस्फोट हुआ और फिर दूसरा बड़ा धमाका. रिएक्टर पूरी तरह नष्ट हो गया.
(Credit- Printerest)

5 / 9
आग लग गई और जहरीली रेडियोएक्टिव सामग्री हवा में फैल गई. फायरफाइटर्स और वर्कर्स ने बहादुरी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे खुद रेडिएशन की चपेट में आ गए. उनकी त्वचा जलने लगी, शरीर सड़ने लगा. सीरीज में यह दृश्य बहुत डरावना दिखाया गया है. (Credit- Printerest)

6 / 9
सोवियत सरकार ने पहले तो हादसे को छोटा बताया. उन्होंने लोगों को सच नहीं बताया. लेकिन रेडिएशन धीरे-धीरे सबको मार रहा था. यह सीरीज दिखाती है कि कैसे झूठ और ब्यूरोक्रेसी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया. इस रेडिएशन में लाखों लोग प्रभावित हुए. कैंसर, मौतें और आने वाली पीढ़ियों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ा. (Credit- Printerest)

7 / 9
Chernobyl सिर्फ हादसा नहीं दिखाती, बल्कि इंसान की गलतियों, लालच और झूठ के नतीजे दिखाती है. यह बताती है कि परमाणु ऊर्जा कितनी खतरनाक हो सकती है अगर सावधानी न बरती जाए. वहीं विश्व स्तर पर परमाणू हथियारों को लेकर जिस तरह की लापरवाहियां बरती जा रही हैं, यह फिल्म उन लोगों के लिए भी संदेश है. (Credit- Printerest)

8 / 9
देशों की लड़ाई में हमेशा आम जनता पिसती है. उनकी लापरवाही की कीमत गरीब और बेजुबानों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है. Chernobyl सीरीज इस बात का जीता जागता उदाहरण है. यह फिल्म सिर्फ लोगों का मनोरंजन नहीं करती बल्कि इस बड़ी समस्या को लेकर जागरूकता भी फैलाती है. (Credit- Printerest)

9 / 9
Chernobyl, HBO की मिनी सीरीज को आप Amazon Prime Video, Jio Hotstar India, HBO Max, Apple TV पर देख सकते हैं. इस सीरीज को 9.3 IMDb रेटिंग मिली हैं. एक्टरों की लाजवाब एक्टिंग और रियल सीन्स आपको उस घटना से हूबहू जोड़ने में मदद करेंगे. (Credit- Printerest)