Entertainment News: 'कहानी 3' को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने! फिल्म में होगी यामी गौतम की एंट्री?

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

Entertainment News: विद्या बालन स्टारर ‘कहानी’ और ‘कहानी 2’ को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ये ही वजह है कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं. वहीं अब मेकर्स ‘कहानी 3’ बनाने जा रहे हैं. फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में विद्या बालन की जगह लीड रोल में यामी गौतम नजर आने वाली हैं. इस खबर ने यामी के फैंस की एक्साइटमेंट भी तेज कर दी है. हालांकि अभी तक यामी गौतम और मेकर्स ने इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.

विज्ञापन

‘जन नायकन’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

‘जन नायकन’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 38.7% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 12,299 रहे. भारत में फिल्म ने 3 दिनों में 92.35 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 108.34 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक 171.84 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

‘धमाल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 19% रही. वहीं फिल्म के शोज 5,195 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 143.40 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 170.61 करोड़ है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 194.11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: Arshdeep Singh से पहले इन क्रिकेटर्स को भी बॉलीवुड में मिला प्यार

भारतीय तेज गेंदबाज Arshdeep Singh इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री समरीन कौर को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में क्रिकेटर ने समरीन कौर संग अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस किया था. आज हम आपको 6क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जिन्हें बॉलीवुड में मिला प्यार मिला है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 4 दिन में 100 करोड़ पार पहुंची थलपति विजय की 'जन नायकन'

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. आईए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'छात्रों की जीत, लेकिन…' रवीना टंडन ने कह दी बड़ी बात

देशभर के कई राज्यों में नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था. छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग कर रहे थे. बीते दिन यानी 25 जुलाई को देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं अब बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन का एक बयान आया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'द इंडिया स्टोरी' की कमाई ने उड़ाई मेकर्स की नींद

काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी: स्लो पोइजन इन प्रोग्रेस' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. लेकिन इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है. मूवी ने दो दिनों में 50 लाख रुपये भी नहीं कमा पाई है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: इस दिन रिलीज होगा 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बटवारा 1947' के ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने एक तगड़ा प्लान बनाया है. इस फिल्म का ट्रेलर पिंक सिटी जयपुर के ऐतिहासिक राज मंदिर में लॉन्च किया जाएगा. फिर मुंबई में ग्रैंड इवेंट आयोजित किया जाएगा. चलिए जानते हैं की फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Jio Hotstar पर छाई 2 घंटे 32 मिनट की ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटि बंगारम' (Maa Inti Bangaaram) 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: फिल्म की शूटिंग के लिए भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है. मूवी की शूटिंग के लिए अभिनेत्री पति निक जोनस और बेटी मालती संग भारत वापस लौट आई है. एक्ट्रेस को पूरे परिवार संग हैदराबाद के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है.

https://www.instagram.com/reel/DbQRZDqTmMh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: वीकेंड पर देखें Netflix की ये 5 थ्रिलर फिल्में

आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बेहतरीन फिल्म की तलाश कर रहे हैं, तो अब आपकी तलाश खत्म होने वाली है. दरअसल, आज हम आपको 5 शानदार फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कब और कहां देखें 'लाफ्टर शेफ्स 3' का ग्रैंड फिनाले?

'लाफ्टर शेफ्स 3' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 23 जुलाई को रात 8 बजे जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगा. वहीं टीवी पर शो का फिनाले 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. टीवी पर जहां आप इस शो को आज ही देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर छाई 'ठुकरा के मेरा प्यार 2'

ठुकरा के मेरा प्यार का दूसरा सीजन जियोहॉटस्टार पर छाया हुआ है. ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. धवल ठाकुर और संचिता बसु इस सीरीज के लीड स्टार्स हैं.

Entertainment News LIVE: पति और बेटी के साथ हैदराबाद पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के लिए आई हैं. इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनके पति निक जोनस और उनकी बेटी मैरी माल्ती भी हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DbPvGuojSPX/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AlWsvEDP1HBwT8r67kHPlPJ

Entertainment News LIVE: अमाल मलिक ने तनिष्क बागची को दी खुली चेतावनी

अमाल मलिक ने तनिष्क बागची को खुली चेतावनी दी है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी भड़ास निकाली है. अमाल ने लिखा, 'एक आखिरी बात बोल रहा हूं बेटा, तू मुझसे तो औकात में ही रहना.' पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'भोजपुरी बवाल' में धमाल मचाएंगे ये 5 सितारे

भोजपुरी इंडस्ट्री के 5 फेमस सितारे अपकमिंग शो 'भोजपुरी बवाल' में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं. पवन सिंह से लेकर आम्रपाली दुबे तक सितारे इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में डिस्कस करते नजर आएंगे. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: जुगल हंसराज का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्टर जुगल हंसराज आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. वो 'मासूम', 'कर्मा' और 'सुल्तानत' जैसी फिल्मों में नजर आए थे. वहीं इसके बाद उन्होंने मोहब्बतें और आ गले लग जा जैसी फिल्मों में काम किया.

Entertainment News LIVE: ऑडियंस की फेवरेट बनी प्राइम वीडियो की 8 एपिसोड्स वाली सीरीज!

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल इस सीरीज का नाम 'ऑफ कैंपस' है. ये सीरीज 13 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और आज तक ये ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इसे आप बिंज वॉच कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर छाई 'आदर्श बाल विद्यालय'

के के मेनन की सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' रिलीज होते ही प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर छाई हुई है. इस सीरीज की कहानी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं इस सीरीज को आप वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 में होगी पुराने कंटेस्टेंट्स की री-एंट्री!

'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला. हर्षद चोपड़ा इस हफ्ते शो से आउट हो गए हैं. वहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में डबल ट्विस्ट देखने को मिलेगा. दरअसल हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत शो में फिर से वापसी करने जा रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: कब शुरू होगा 'भोजपुरी बवाल'?

जियोहॉटस्टार का अपकमिंग रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है. इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें करते नजर आने वाले हैं. वहीं फैंस इस शो को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो फिल्म जिसके गाने बने आइकॉनिक

अक्षय खन्ना और बॉबी देओल की आइकॉनिक जोड़ी 24 साल पहले आई फिल्म 'हमराज' में देखने को मिली थी. 24 साल पहले आई इस फिल्म के गानों ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. आज भी फैंस इस फिल्म के गानों के दीवाने हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर ने किया रिएक्ट

धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं भूमि पेडनेकर ने इस पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आज हमारे लिए एक ऐतिहासिक पल है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

Entertainment News LIVE: विक्रांत मैसी ने इन 5 फिल्मों से जीता दिल

विक्रांत मैसी इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. बॉलीवुड में विक्रांत मैसी कई ऐसी फिल्में दे चुके हैं जो ऑडियंस के दिलों पर छा गई थी. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इनमें '12वीं फेल' से 'सेक्टर 36' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'धमाल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की 'धमाल 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 19% रही. वहीं फिल्म के शोज 5,195 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 143.40 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 170.61 करोड़ है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 194.11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Entertainment News LIVE: आम्रपाली दुबे बनना चाहती हैं मां, एक्ट्रेस ने खोला दिल का राज

जियोहॉटस्टार के अपकमिंग रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' से एक्ट्रेस चर्चाओं में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में मां बनने की ख्वाहिश जाहिर की है, जिसे सुनकर उनके परिवार वाले भी हैरान रह गए. सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस की इस इच्छा से फैंस शॉक्ड हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'जन नायकन' ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

'जन नायकन' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 28.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 38.7% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज 12,299 रहे. भारत में फिल्म ने 3 दिनों में 92.35 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 108.34 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक 171.84 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: 'कहानी 3' में होगी यामी गौतम की एंट्री?

विद्या बालन स्टारर 'कहानी' और 'कहानी 2' को ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. ये ही वजह है कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं. वहीं अब मेकर्स 'कहानी 3' बनाने जा रहे हैं. फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में विद्या बालन की जगह लीड रोल में यामी गौतम नजर आने वाली हैं. इस खबर ने यामी के फैंस की एक्साइटमेंट भी तेज कर दी है. हालांकि अभी तक यामी गौतम और मेकर्स ने इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.

Entertainment News LIVE: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने 16वें दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए है. यह मूवी लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है. हालांकि, इस समय सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई है. लेकिन इन फिल्मों का 'धमाल 4' पर कोई असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'चेन्नई लव स्टोरी'

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन इसी बीच एक ऐसी मूवी रिलीज हुई है, जो 'द ओडिसी' और 'जन नेता' टक्कर दे रही है. आइए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: खौफ और डर से भरी है 110 मिनट की ये फिल्म

साल 2026 में अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में रिलीज हुई है, जिन्होंने जबरदस्त कलेक्शन किया है. इतना ही नहीं ये फिल्में ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा रही हैं. हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों थिएटर्स में लोगों को काफी डरा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर इन सेलेब्स ने जाहिर की खुशी

देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे पर हुमा कुरैशी से लेकर रोहित सराफ तक का रिएक्शन आया है. चलिए जानते हैं कि किसने क्या कुछ कहा है? पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सेलेब्स का आया रिएक्शन, पढ़ें किसने क्या कहा?

देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इसी बीच देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से लेकर साउथ एक्टर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस ज्योतिका ने छात्रों के समर्थन में पोस्ट कर रखी थी ये डिमांड

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका ने छात्रों का खुलकर समर्थन किया है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी, इस पोस्ट के बाद हर कोई अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहा है. आईए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: क्या पहले शनिवार को धमाका करेगी Jana Nayagan?

तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को तीन दिन हो गए हैं. आइए जानते हैं फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: अब तक नहीं हुआ 4000 करोड़ी Ramayana का क्लाईमैक्स शूट, आखिर क्यों?

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का क्लाईमैक्स अबतक शूट नहीं हुआ है. इस पर रणबीर सिंह ने बात की है. आइए जानते हैं कि अभिनेता का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर आया विजय वर्मा का रिएक्शन

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब अभिनेता विजय वर्मा ने इस पर रिएक्शन दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Aditi Rao Hydari ने भी धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर दिया रिएक्शन

धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर अदिती राव हैदरी ने एक पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में क्या कहा, इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/DbNlOJXjYUe/?img_index=2

Entertainment News LIVE: जहीर इकबाल ने धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर क्या कहा?

सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने भी धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं जेन जी को सलाम करता हूं.

https://www.instagram.com/p/DbNkwAQiutX/

Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर आया ईशान खट्टर का रिएक्शन

ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो हाथ में एक पोस्टर लिए नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर पर लिखा है कि इंकलाब जिंदाबाद. पोस्ट को शेयर करते हुए ईशान ने लिखा है कि आज भारत की जीत हुई. आज लोकतंत्र की जीत हुई. लाखों लोगों की सामूहिक सहानुभूति ने आदत की उदासीनता को धो डाला. मुझे बेहद गर्व है, यही वो भारत है जिसमें मैं पला-बढ़ा. मां तुझे सलाम.

https://www.instagram.com/p/DbNlI5vIZso/

Entertainment News LIVE: Shah Rukh Khan लंदन में फैमिली संग मना रहे हैं वेकेशन

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हैं. सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो सामने आए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Fatima Sana Shaikh ने धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर क्या कहा?

फातिमा सना शेख ने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि शुक्रिया दोस्तों, कॉकरोच जनता पार्टी आपने कर दिखाया, यह जीत छात्रों के लिए है.

https://www.instagram.com/p/DbNjZhKsVQ6/?hl=en

Entertainment News LIVE: Vaani Kapoor ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर दिया रिएक्शन

वाणी कपूर ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखा है कि ये पल उन सभी छात्रों के लिए है, जिन्होंने कोशिश जारी रखी, जिन्होंने सवाल पूछना जारी रखा, जिन्होंने उम्मीद बनाए रखी.

Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर देसी गर्ल का रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा ने भी धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर एक स्टोरी पोस्ट की है. पीसी ने अपने पोस्ट में एक पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए कमेंट्स में ताली बजाने, लाल दिल और हाथ ऊपर उठाने वाले इमोजी पोस्ट किए. इससे ऐसा लगा कि वो उस मैसेज का समर्थन कर रही हैं.

Entertainment News LIVE: Tillotama Shome ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर किया पोस्ट

अभिनेत्री तिलोतमा शोम ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन पर पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है कि भारत के युवाओं के प्रति हार्दिक आभार.

https://www.instagram.com/p/DbNgV5XtVPF/

Entertainment News LIVE: 143 मिनट की वो फिल्म, जो 15 दिन से बॉक्स ऑफिस पर काट रही बवाल

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं और ये लगातार कमाई कर रही है. आइए जानते हैं इसका लेटेस्ट कलेक्शन? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Priyanka Chahar Choudhary ने ‘नागिन 7’ की शूटिंग के दौरान 36 घंटे किया काम

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने काम को लेकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया है कि वो लगातार 36 घंटे काम करती थीं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: तिरंगा लहराती नजर आईं Urvashi Rautela

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो तिरंगा लहराती नजर आ रही हैं. उनके इस पोस्ट पर फैंस बेहद प्यार लुटा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DbK_OkvEb-i/?img_index=1

Entertainment News LIVE: ‘अगले पांच दिनों तक…’, Shabana Azmi की सेहत पर आया अपडेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो गई हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट सामने आया है. आइए जानते हैं कि आखिर अब शबाना आजमी की हालत कैसी है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Rhiya Ahir ने पीएम मोदी के बयान पर दिया रिएक्शन

मुंबई में हुए प्रदर्शन के दौरान मॉडल रिया अहीर पुलिस वैन को रोकने के लिए चर्चा में आई हैं. अब रिया ने पेपर लीक मामले पर आए पीएम मोदी के बयान पर अपना रिएक्शन दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: गोविंदा की वो फिल्म, जिसमें एक्टर ने एक साथ निभाए 6 किरदार

साल 2000 में आई एक्टर की फिल्म 'हद कर दी आपने' बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में गोविंदा ने 6 किरदार निभाकर ऑडियंस को हैरान कर दिया था. इस फिल्म में एक्टर ने राज मल्होत्रा का लीड रोल निभाया था. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू

शबाना आजमी से जुड़ी खबर सामने आ रही है. एक्ट्रेस को स्वाइन फ्लू हो गया है. वहीं डॉक्टर ने एक्ट्रेस को बेड रेस्ट बताया है. एक्ट्रेस की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया है.

Entertainment News LIVE: 100 करोड़ में एंट्री लेने को तैयार The Odyssey

हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर प्यार मिल रहा है और फिल्म कमाई करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं इस मूवी का टोटल कलेक्शन क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट से नीचे खिसका 'लॉक अप 2'

'लॉक अप 2' नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट से नीचे खिसक गया है. ये रियलिटी शो दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं इस शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो में जाने-माने सितारे गेम खेलते नजर आ रहे हैं.

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई विक्रांत मैसी की सीरीज

विक्रांत मैसी की सीरीज नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ड्रामा और रोमांस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

Entertainment News LIVE: 14 साल पहले आई थी Thalapathy Vijay की इकलौती बॉलीवुड फिल्म

थलपति विजय की इकलौती बॉलीवुड फिल्म का नाम 'राउडी राठौर' है. हालांकि 14 साल पहले आई इस फिल्म में थलपति विजय ने कैमियो किया था. फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: प्रभास की 'स्पिरिट' में कैटरीना कैफ की हुई एंट्री!

प्रभास की 'स्पिरिट' एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है. इस फिल्म से दीपिका पादुकोण की एग्जिट होने के बाद से कैटरीना कैफ की एंट्री की खबर सामने आ रही है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर मुहर नहीं लगाई है.

Entertainment News LIVE: Salman Khan के लेटेस्ट 5 वायरल पोस्ट, जिन्होंने इंटरनेट पर मचाई सनसनी!

सलमान खान अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर के पोस्ट को फैंस भी काफी पसंद करते हैं. इनमें 'मातृभूमि' से लेकर छात्रों के प्रोटेस्ट से जुड़े पोस्ट शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'धमाल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की 'धमाल 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.0% रही. वहीं फिल्म के शोज 5,995 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 139.15 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 165.51 करोड़ है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 188.61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Entertainment News LIVE: 'जन नायकन' ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

'जन नायकन' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 21.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 29.5% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज दूसरे दिन 12,190 रहे. भारत में फिल्म ने 2 दिनों में 63.85 करोड़ की कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 75 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक 112.50 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: CJP के प्रोटेस्ट पर आमिर खान की बेटी का बयान आया सामने

आमिर खान की बेटी इरा खान ने CJP प्रोटेस्ट पर बयान दिया है. इरा ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वो खबरें नहीं देखती हैं और उन्होंने हिंसा का कोई भी वीडियो नहीं देखा. इरा ने आगे कहा कि मुझे पता है कि ये सब हो रहा है और मुझे पता है कि क्या हो रहा है, लेकिन मैं खुद को भावनात्मक रूप से हावी नहीं होने देती क्योंकि इससे मुझे बहुत परेशानी होती है और मैं इमोशनल हो जाती हूं. साथ ही मुझे बहुत असहाय महसूस होने लगता है.' इरा का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DbJLqKLS6_U/

Entertainment News LIVE: छात्रों के प्रोटेस्ट की वजह से सोनू निगम का दिल्ली कॉर्न्सट हुआ पोस्टपोन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रोटेस्ट चल रहा है. इस वजह से सोनू निगम का दिल्ली में होने वाला लाइव कॉन्सर्ट पोस्टपोन हो गया है. इस बात का ऐलान सोनू निगम ने पोस्ट शेयर कर किया है. ये कॉन्सर्ट पहले 25 जुलाई को यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहा था, लेकिन अब ये शो 15 अगस्त को होगा. वहीं शो की टाइमिंग शाम 7:30 बजे है. इस खबर से सोशल मीडिया पर सोनू निगम के फैंस काफी निराश भी हो गए हैं.

https://www.instagram.com/p/DbICLy8tgOO/?utm_source=ig_embed&ig_rid=Axf7Xp6p2Ya1Vzs_4JdpwBW

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ