Laughter Chefs 3 Grand Finale: खत्म हो रहा 'लाफ्टर शेफ्स 3', कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले?

Laughter Chefs 3 Grand Finale: 'लाफ्टर शेफ्स 3' का फिनाले आज होने वाला है. फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज हो गई है. ऑडियंस को आज पता चल जाएगा कि सीजन 3 के विनर की ट्रॉफी कौन उठाने वाला है. चलिए आपको भी बताते हैं शो का फिनाले कब और कहां देखें.

laughter chefs 3 grand finale
1 / 6

Laughter Chefs 3 Grand Finale: कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' खत्म होने जा रहा है. आज यानी 23 जुलाई को शो का फिनाले होने जा रहा है. शो की 7 जोड़ियों में से कोई एक जोड़ी आज शो की ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी. वहीं फैंस शो के फिनाले के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. चलिए आपको भी बताते हैं फिनाले को आप कब और कहां देख सकते हैं.  

विज्ञापन

'लाफ्टर शेफ्स 3' का फिनाले

'लाफ्टर शेफ्स 3' का फिनाले2 / 6

भारती सिंह का कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' 3 सीजन्स से ऑडियंस को हंसा रहा है. पहले सीजन से ही ये शो ऑडियंस का फेवरेट बन चुका है. वहीं आज तीसरे सीजन को भी विनर मिल जाएगा. इस शो के फिनाले को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और अपनी-अपनी फेवरेट जोड़ी को फुल सपोर्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले?

कब और कहां देखें ग्रैंड फिनाले?3 / 6

'लाफ्टर शेफ्स 3' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 23 जुलाई को रात 8 बजे जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगा. वहीं टीवी पर शो का फिनाले 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. टीवी पर जहां आप इस शो को आज ही देख सकते हैं तो वहीं ओटीटी पर आप इस शो को रिपीट मोड पर भी देख सकते हैं.

इन जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर

इन जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर4 / 6

वहीं शो में 7 जोड़ियों के बीच फिनाले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. ये फिनाले अली गोनी-जन्नत जुबैर, अभिषेक कुमार-समर्थ जुरैल, कश्मीरा शाह-कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, निया शर्मा-सुदेश लहरी, अर्जुन बिजलानी-तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव-करण कुंद्रा के बीच है.

विज्ञापन

शो की स्ट्रॉन्ग जोड़ियां

शो की स्ट्रॉन्ग जोड़ियां5 / 6

शो की 7 जोड़ियों में से एक जोड़ी ऐसी है जो शो की शुरुआत से ही अपनी कुकिंग स्किल्स से ऑडियंस के साथ-साथ शो के जज शेफ हरपाल सिंह सोखी को भी इंप्रेस करती नजर आ रही है. इस जोड़ी का नाम अली गोनी और जन्नत जुबैर है. वहीं इनके साथ-साथ करण कुंद्रा-एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और तेजस्वी प्रकाश-अर्जुन बिजलानी भी शो में टॉप पर हैं.

रोहित शेट्टी शो में आएंगे नजर

रोहित शेट्टी शो में आएंगे नजर6 / 6

भारती सिंह इस शो को होस्ट कर रही हैं. वहीं फिनाले में रोहित शेट्टी भी शो में गेस्ट बनकर आएंगे. बता दें इस शो के खत्म होने के बाद कलर्स टीवी चैनल पर रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' शुरू होने जा रहा है. वहीं 'लाफ्टर शेफ्स 3' के फिनाले में रोहित शेट्ट अपने अपकमिंग शो को प्रमोट करते नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन