---विज्ञापन---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 16: ‘धमाल 4′ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ‘जन नायकन’ भी नहीं रोक पाई रफ्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए है. यह मूवी लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है. हालांकि, इस समय सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई है. लेकिन इन फिल्मों का 'धमाल 4' पर कोई असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है.

---विज्ञापन---

मशहूर डायरेक्टर इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघर में जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 25 जुलाई 2026 को 16 दिन हो चुके हैं. लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. ‘धमाल 4’ लगातार शानदार कमाई कर रही है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. इतना ही नहीं फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को टच करने को तैयार है. खास बात यह है कि इन दिनों साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज होने के बाद भी सिंघम (अजय देवगन) की फिल्म को खास फर्क नहीं पड़ा है.

यह भी पढ़ें: खौफ और डर से भरी है 110 मिनट की ये फिल्म, कमजोर दिल वाले भूलकर भी न देखें

---विज्ञापन---

‘धमाल 4’ ने 16वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे देखने  के बाद आपका हंसना तय है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे शुक्रवार यानी 24 जुलाई को 2.50 करोड़ रुपये छापे थे. ‘धमाल 4’ को आज यानी 25 जुलाई को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं, फिल्म ने 16वें दिन खबर लिखे जाने तक 3.33 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने 16 दिनों में 142.23 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘चेन्नई लव स्टोरी’, ओपनिंग डे पर ‘द ओडिसी’ और ‘जन नेता’ को दी टक्कर

---विज्ञापन---

‘धमाल 4’ स्टार कास्ट

वहीं ‘धमाल 4’ ने दुनियाभर में 188.61 से 196.16 करोड़ रुपये तक छाप लिए हैं. इस मूवी में अजय देवगन के अलावा जावेद जाफरी, रवि किशन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, अंजलि आनंद और संजीदा शेख ने अहम भूमिका निभाई है. यह फिल्म ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर रही है. आपने अभी तक यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे थिएटर में देखने का प्लान बना सकते हैं.

First published on: Jul 25, 2026 10:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola