खौफ और डर से भरी है 110 मिनट की ये फिल्म, कमजोर दिल वाले भूलकर भी न देखें
साल 2026 में अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में रिलीज हुई है, जिन्होंने जबरदस्त कलेक्शन किया है. इतना ही नहीं ये फिल्में ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा रही हैं. हालांकि, आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों थिएटर्स में लोगों को काफी डरा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में.

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड, साउथ सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों का जलवा देखने को मिल रहा है. लेकिन इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी मूवी देखी जा रही है, जो लोगों को डरा रही है. हालांकि, लोग डर बावजूद इसे काफी पसंद कर रहे हैं. यह एक हॉलीवुड की फिल्म हो, जिसे मशहूर फ्रांसीसी डायरेक्टर सेबेस्टियन वानीसेक के निर्देशन में तैयार किया गया है.
इविल डेड बर्न फिल्म
2 / 5हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो मूवी इन दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. इस मूवी में हंटर डूहान, लुसिएन बुकानन, सूहेला याकूब, टैंडी राइट और मॉड डेवी ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी को सैम राइमी और रॉब टैपर्ट जैसे प्रोड्यूसर्स का सहारा भी मिला है.
इविल डेड बर्न फिल्म की कहानी
3 / 5हम बात कर रहे हैं, हॉलीवुड फिल्म ‘इविल डेड बर्न’ की. इस मूवी की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जहां एक पत्नी के शौहर की मौत हो जाती है. अपने पति के मौत के बाद वो महिला अपने ससुराल वालों के पास रहने जाती है, जहां वो खुद को संभाल सके और अपनी जिंदगी को आगे बढ़ा सकें. लेकिन महिला जब वहां जाती है, तो एक खतरनाक शैतानी शक्ति एक्टिव हो जाती है.
इविल डेड बर्न फिल्म कहां देखें?
4 / 5आपको बता दें कि यह शैतानी शक्ति धीरे-धीरे पूरे परिवार को अपने बस में कर लेती है. यह मूवी आपको डरने पर मजबूर कर देती है. यह फिल्म इन दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. यह मूवी आपको अंत तक बोर नहीं होने देती है.
IMDb रेटिंग
5 / 5फिल्म ‘इविल डेड बर्न’ को आईएमडीबी पर 10 में से 6.7 की रेटिंग दी गई है. इस मूवी की कहानी आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है. इस मूवी को देखने के बाद आपको भी डर महसूस होने लगेगा. यही कारण है की फिल्म ‘इविल डेड बर्न’ डरावनी फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है.