क्या पहले शनिवार को धमाका करेगी Jana Nayagan, विजय की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल?

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को तीन दिन हो गए हैं. आइए जानते हैं फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन?

Jana Nayagan

Jana Nayagan. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं. फिल्म ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसकी दूसरे दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली. इस बीच आइए जानते हैं कि फिल्म का तीसरे दिन कैसा हाल है?

विज्ञापन

फिल्म ‘जन नायकन’ का कलेक्शन

Sacnilk.com के अनुसार, विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 14.74 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालांकि, अभी ये फिल्म की कमाई के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है.

विज्ञापन

टोटल कारोबार

फिल्म की तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म दूसरे दिन से ज्यादा कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, फिल्म के कमाई के ऑफिशियल नंबर आने के बाद ही इसकी तीसरे दिन की कमाई का सही अनुमान लग पाएगा. वहीं, अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 78.59 करोड़ रुपये का टोटल कारोबार कर लिया है.

बीते दो दिन की कमाई

फिल्म के बीते दो दिन के कलेक्शन की अगर बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, अगर इसके दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसकी उम्मीद के हिसाब से बेहद कम था.

विज्ञापन

वीकेंड पर कर सकती है धमाका

अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर बड़ा धमाका करेगी. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म का आज यानी शनिवार को कितना कलेक्शन होता है और साथ ही इसकी संडे की कमाई पर भी हर किसी का फोकस रहेगा. अगर देर रात तक फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल आया और इसने संडे को भी अच्छा कलेक्शन किया, तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी. इसलिए इसकी वीकेंड की कमाई से ज्यादा उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ