आम्रपाली दुबे से पवन सिंह तक, Bhojpuri Bawal में धमाल मचाएंगे ये 5 सितारे; कब और कहां देखें शो?

ओटीटी पर जल्द ही भोजपुरी सितारों का रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' शुरू होने जा रहा है. इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप 5 सितारे नजर आने वाले हैं. चलिए आपको भी रियलिटी शो के बारे में बताते हैं.

bhojpuri bawal (1)
1 / 7

Bhojpuri Bawal: भोजपुरी इंडस्ट्री के 5 फेमस सितारे अपकमिंग शो 'भोजपुरी बवाल' में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं. पवन सिंह से लेकर आम्रपाली दुबे तक सितारे इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में डिस्कस करते नजर आएंगे. वहीं ये शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रहा है. चलिए जानते हैं शो कब और कहां देख सकते हैं और कौन-कौन इस शो में दिखाई देगा.  

विज्ञापन

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे2 / 7

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और अपनी अदाओं से ऑडियंस को दीवाना बनाने वालीं आम्रपाली दुबे भी इस शो में दिखाई देंगी. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें आम्रपाली अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. आम्रपाली के फैंस उनको इस शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

पवन सिंह

पवन सिंह3 / 7

पवन सिंह भी इस शो में ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे. शो के प्रोमो में पवन सिंह फुल स्वैग में नजर आ रहे हैं, जिसके बाद ऑडियंस की एक्साइटमेंट इस शो के लिए और तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर भी पवन सिंह के फैंस उनके इस शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं. देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह इस शो में क्या कमाल दिखाते हैं.

दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव4 / 7

दिनेश लाल यादव यानी 'निरहुआ' भी इस शो में दिखाई देंगे. हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे इस शो को प्रमोट करने के लिए 'लाफ्टर शेफ्स' में भी गए थे. वहीं यहां उन्होंने शो के बारे में भी डिस्कस किया. दिनेश लाल यादव को भी इस शो में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

विज्ञापन

काजल राघवानी

काजल राघवानी5 / 7

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी भी इस शो का हिस्सा होंगी. मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है उसमें काजल और आम्रपाली दुबे की बहसबाजी भी देखने को मिल रही है. इससे ये तो तय है कि शो में इन दोनों हसीनाओं के बीच कैट फाइट देखने को मिलने वाली है.

तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव6 / 7

बिहार के फेमस राजनेता तेज प्रताप यादव भी इस शो में दिखाई देंगे. फिल्मी सितारों के बीच तेज प्रताप यादव को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं तेज प्रताप यादव भी इस शो में अपनी लाइफ से जुड़े किस्सों को सुनाते नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

कब और कहां देखें शो?

कब और कहां देखें शो?7 / 7

भोजपुरी सितारों का ये शो जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है. वहीं इस शो की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. इस शो को आप 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं कमाल की बात ये है कि ये रियलिटी शो भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला शो है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन