Jio Hotstar पर छाई समांथा की ये दमदार एक्शन फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर की थी रिकॉर्डतोड़ कमाई

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ (Maa Inti Bangaaram) 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर स्ट्रीम कर दी गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Maa Inti Bangaara

Maa Inti Bangaara फिल्म कहां देखें?

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ सिनेमा की कई सारी फिल्म मौजूद हैं, जिन्हें ऑडियंस का भरपूर रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस मूवी को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसमें कोई भी बड़ा सुपरस्टार नहीं था. लेकिन इस मूवी ने बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ा दिया था. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था.

विज्ञापन

इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. जब यह मूवी रिलीज हुई थी, तो फिल्म की हर तरफ काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, इसे 1 महीने के अंदर ही ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया था. इस मूवी में साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु एक्शन अवतार में नजर आई है.

विज्ञापन

मां इंटि बंगारम कब हुई थी रिलीज

दरअसल, हम बात कर रहे हैं, समांथा की फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ (Maa Inti Bangaaram) की, जिसे 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म में समांथा ने काफी दमदार एक्शन दिखाया है. अब यह मूवी ओटीटी पर लोगों को अपना शागिर्द बना रही है. इस मूवी की कहानी एक अनाथ लड़की के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसका नाम स्वर्णा है. यह लड़की दिखने में काफी सरल और सिंपल लगती है. लेकिन इस लड़की का अतीत काफी खतरनाक होता है. हालांकि, शादी के बाद स्वर्णा अपने ससुराल वालों का दिल जीतने की काफी कोशिश करती हुई नजर आती है. लेकिन उसे बार-बार निराशा ही हाथ लगती है.

विज्ञापन

मां इंटि बंगारम कहां देखें?

समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ 17 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी. ओटीटी पर आते ही यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. इस मूवी को आईएमडीबी पर 10 में से 7.7 की जबरदस्त रेटिंग दी गई है. अगर आप पूरे परिवार के साथ देखने को लिए फिल्म तलाश रहे थे, तो यह मूवी आपके लिए काफी शानदार ऑप्शन है. इस मूवी में सामंथा रुथ प्रभु को साथ गुलशन देवैया, दिगंथ और गौतमी ने अहम भूमिका निभाई है. फिल्म का निर्देशन बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ