'छात्रों की आवाज सुनी जाए…', साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका ने पोस्ट शेयर कर रखी थी ये डिमांड

साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका ने छात्रों का खुलकर समर्थन किया है. एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी, इस पोस्ट के बाद हर कोई अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहा है. आईए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.

Jyotika

Jyotika ने छात्रों के समर्थन में किया पोस्ट

देश कि राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन चल रहा है. छात्रों के इस प्रोटेस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अपनी आवाज को बुलंद किया है. प्रदर्शन कर छात्रों की बस एक ही डिमांड है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफा देना होगा. वहीं अब इस विरोध प्रदर्शन में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस ज्योतिका ने भी एंट्री कर ली है. एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिका ने छात्रों के समर्थन में क्या लिखा था?

एक्ट्रेस ज्योतिका ने छात्रों का समर्थन करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी. साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा, ‘देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. मैं छात्रों और उनके भविष्य के साथ हूं. मैं जवाबदेही का समर्थन करती हूं. मैं शिक्षा व्यवस्था में सुधार किए जाने का समर्थन करती हूं. ज्योतिका ने आगे लिखा, एक मां होने के नाते मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे सोनम वांगचुक, अभिजीत दिपके और सौरव दास आप जैसे बनें. मुझे आज की जेनरेशन (पीढ़ी) GenZ पर गर्व है. आप लोगों ने यह साबित किया है कि हम सब मिलकर ही भारत है. छात्रों की आवाज सुनी जाए, आप सभी का धन्यवाद की आपने हमें दबाव की दीवार तोड़ने के लिए निडर बनाया है. एक्ट्रेस ज्योतिका की इस पोस्ट के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

सरकार ने छात्रों से एक दिन का समय मांगा था, जो 25 जुलाई को खत्म होने वाला है. लेकिन अब खबर यह आ रही है कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अपना इस्तीफा 25 जुलाई 2026 को सौंप दिया है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. मौजूदा समय में दिल्ली के जंतर-मंतर पर काफी संख्या में छात्र मौजूद हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ