अनुष्का-विराट से हार्दिक-नताशा तक, Arshdeep Singh से पहले इन क्रिकेटर्स को भी बॉलीवुड में मिला प्यार

भारतीय तेज गेंदबाज Arshdeep Singh इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री समरीन कौर को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में क्रिकेटर ने समरीन कौर संग अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस किया था. आज हम आपको 6क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे, जिन्हें बॉलीवुड में मिला प्यार मिला है.

crickters
1 / 7

भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड का काफी गहरा नाता रहा है. बता दें कि अर्शदीप सिंह से पहले युवराज सिंह, हरभजन सिंह, विराट कोहली औरविवियन रिचर्ड्स जैसे कई दिग्गज क्रिकेटर्स को बॉलीवुड में प्यार मिला है. आज हम 6 क्रिकेटरों के बारे में आपको बताएंगे.

विज्ञापन

विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता

विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता2 / 7

लिस्ट में पहला नाम वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता का आता है. 80s के दशक के अंत तक दोनों साथ में थे. शादी न करने के बावजूद कपल की एक बेटी, मसाबा गुप्ता है, जो आज के समय में एक बेहतरीन फैशन डिजाइनर हैं.

विज्ञापन

जहीर खान और सागरिका घाटगे

जहीर खान और सागरिका घाटगे3 / 7

दूसरे स्थान पर जहीर खान और सागरिका घाटगे का नाम शामिल है. कपल ने 23 नवंबर 2017 को कोर्ट मैरिज कर लिया था.

युवराज सिंह और हेजल कीच

युवराज सिंह और हेजल कीच4 / 7

तीसरे नंबर पर युवराज सिंह और हेजल कीच का नाम मौजूद हैं. कपल ने 30 नवंबर 2016 को शादी रचाई थी, जिसके बाद वो गोवा गए और 2 दिसंबर 2016 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया किया था.

विज्ञापन

मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी

मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी5 / 7

चौथे स्थान मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी का नाम 90 के दशक में काफी मशहूर हुआ था. इन की लव स्टोरी काफी फिल्मी सी लगती है. बता दें कि दोनों की मुलाकात साल 1985 में एक ऐड शूट के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी. बता दें कि अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे. उन्होंने संगीता बिजलानी से शादी करने के लिए पहली पत्नी को तलाक दिया था और साल 1996 में दोनों ने शादी रचा ली थी.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा6 / 7

पांचवें नंबर पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है. कपल की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थी. दोनों ने साल 2017 में एक निजी समारोह में शादी कर ली थी.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैंकोविक

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैंकोविक7 / 7

लिस्ट में आखिरी नाम हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैंकोविक का आता है. दोनों ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी रचा ली थी. इतना ही नहीं कपल ने साल 2023 में उदयपुर में दोबारा ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी. लेकिन साल 2024 में कपल का तलाक हो गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन