Vikrant Massey Top 5 Movies: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. आज हम आपको विक्रांत मैसी की उन टॉप 5 फिल्मों के बारे बताने जा रहे हैं जिनमें एक्टर ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.
12वीं फेल

2 / 6
विक्रांत मैसी की ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी और ये आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म के लिए एक्टर को भारत सरकार की तरहफ से बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया था. विक्रांत मैसी की इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है. वहीं इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
हसीन दिलरुबा

3 / 6
'हसीन दिलरुबा' भी विक्रांत मैसी की धमाकेदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में विक्रांत के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में दिखाई दी थीं. वहीं नेटफ्लिक्स की ये फिल्म बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में आती है. इस फिल्म में विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था और ये ही वजह है कि ये नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल थी.
सेक्टर 36

4 / 6
साल 2024 में रिलीज हुई इस थ्रिलर फिल्म में विक्रांत मैसी ने विलेन की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म की कहानी नोएडा के निठारी केस पर आधारित है. वहीं इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. ये ही वजह है कि इस फिल्म को विक्रांत मैसी की बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है. ये नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
छपाक

5 / 6
विक्रांत मैसी की ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में दिखाई दीं. इस फिल्म ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया था. दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की जोड़ी को इस फिल्म में फैंस ने काफी पसंद भी किया था. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
द साबरमती रिपोर्ट

6 / 6
विक्रांत मैसी की ये फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है. वहीं इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में अलग ही जगह बना ली थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की थी, लेकिन ओटीटी पर आते ही ये छा गई थी. ये फिल्म जी5 पर उपलब्ध है.