2 महीने से Prime Video पर छाई 8 एपिसोड्स की रोमांटिक सीरीज, कहानी बनी ऑडियंस की फेवरेट!

प्राइम वीडियो पर पिछले 2 महीनों से 8 एपिसोड्स की सीरीज ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं इस सीरीज की कहानी भी ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है. इसे आप बिंज वॉच कर सकते हैं.

off campus trending on prime video
1 / 6

Prime Video Trending Series: प्राइम वीडियो पर नई-नई सीरीज के साथ पुरानी सीरीज भी ट्रेंड कर रही हैं. इनमें से एक सीरीज तो ऐसी है जो पिछले 2 महीने से ट्रेंडिंग लिस्ट से हिली भी नहीं है. ये सीरीज 2 महीने से लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. इसकी कहानी ने ऑडियंस को दीवाना बना दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल इस सीरीज का नाम 'ऑफ कैंपस' है. ये सीरीज 13 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और आज तक ये ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको रोमांस के साथ-साथ ड्रामा से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी कॉलेज स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है. हन्ना वेल्स और गैरेट ग्राहम एक ही कॉलेज में एक ही क्लास में बढ़ते हैं. वहीं ये दोनों एक-दूसरे को डेट करने का नाटक करते हैं और पूरे कॉलेज में ये फैलाते हैं कि ये दोनों रियल में डेट कर रहे हैं. इसी बीच दोनों की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

वहीं जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे हन्ना वेल्स और गैरेट ग्राहम को एक-दूसरे से रियल में प्यार हो जाता है और ये दोनों रियल में एक-दूसरे को डेट करने लगते हैं. इस दौरान दोनों आपस में पर्सनल बातें भी शेयर करने लगते हैं और एक-दूसरे के सीक्रेट्स जान लेते हैं. अब क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देखना होगा.

विज्ञापन

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे5 / 6

प्राइम वीडियो पर 'ऑफ कैंपस' 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस सीरीज ने फेमस सीरीज को भी ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. इनमें अली फजल की 'राख' और अमोल पाराशर की 'ग्राम चिकित्सालय' भी शामिल हैं. 'ऑफ कैंपस' इन दोनों सीरीज से ऊपर ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है.

सीरीज की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इस सीरीज में हन्ना वेल्स का किरदार एला ब्राइट ने निभाया है. वहीं गैरेट ग्राहम के किरदार में बेलमोंट कैमेली नजर आए हैं. इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. इस सीरीज की कहानी ने भी ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन