धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूम उठा बॉलीवुड, हुमा कुरैशी-रोहित सराफ समेत इन सेलेब्स ने जाहिर की खुशी

देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे पर हुमा कुरैशी से लेकर रोहित सराफ तक का रिएक्शन आया है. चलिए जानते हैं कि किसने क्या कुछ कहा है?

Dharmendra Pradhan
1 / 5
Dharmendra Pradhan ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Education Minister Resignation: देशभर में पिछले एक महीने से नीट पेपर लीक को लेकर छात्र जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी. हालांकि, आज यानी 25 जुलाई 2026 को देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद से ही बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन सामने आ रहा है. इस लिस्ट में हुमा कुरैशी से लेकर रोहित सराफ तक का नाम शामिल है.

विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रोहित सराफ ने क्या कहा?

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रोहित सराफ ने क्या कहा?2 / 5

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने के बाद एक्टर रोहित सराफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक लहराते हुए तिरंगे की तस्वीर डाली है. इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा,'जय हिंद. रोहित ने दूसरे पोस्ट में लिखा, भविष्य दूर का ख्वाब नहीं है. ये यहां है लाउड एंड क्लियर.

विज्ञापन

अदिति राव हैदरी ने क्या लिखा

अदिति राव हैदरी ने क्या लिखा3 / 5

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'जेन जी की जीत हुई है. ईमानदारी, जवाबदेही, अहिंसा की आजादी एक शक्ति है. एक बेहतर और अच्छी लड़ाई लड़ना और उसे जीतना. सलाम है.  

राजीव अदातिया ने धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे पर किया पोस्ट

राजीव अदातिया ने धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे पर किया पोस्ट4 / 5

राजीव अदातिया ने अपने पोस्ट में लिखा, आखिरकार देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. यह सिर्फ देश के युवाओं की ताकत है. उन्होंने आगे कहा, हम सभी को याद रखना चाहिए कि आपके पास शक्ति है. आपने उन्हें चुना है. आप उन्हें हटा भी सकते हैं. जय हिंद

विज्ञापन

हुमा कुरैशी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?

हुमा कुरैशी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?5 / 5

छात्रों के द्वारा चल रहे विरोध प्रदर्शन में हुमा कुरैशी शामिल हुई थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. वहीं अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने लिखा, आज के युवाओं को सलाम.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन