हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: पवन सिंह को मिली धमकी, बिग बॉस 19 का फिनाले बना वजह

Entertainment News in Hindi: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

21:16 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: ‘किसी ने की तोड़ फोड़, तो किसे ने हाथापाई…’, Bigg Boss 19 के सबसे बवाली कंटेस्टेंट कौन?

Bigg Boss 19: आज 7 दिसंबर को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले है. आज शो को उसके 19वें सीजन का विनर मिल जाएगा. शो का फिनाले शुरू हो गया है. देखने वाली बात होगी कि ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी. पढ़ें पूरी खबर...

20:11 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19: फिनाले से पहले लीक हुआ विनर का फोटो! गौरव खन्ना नहीं तो किसके हाथ लगी इस सीजन की ट्रॉफी?

Bigg Boss 19 Winner Photo Leak: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' का फिनाले कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा. शो के फिनाले से पहले इस सीजन के विनर की फोटो लीक हो गई है. पढ़ें पूरी खबर...

19:06 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 Voting Trend में कौन नंबर 1? फिनाले से पहले सबसे बड़ा उलट फेर

Bigg Boss 19 Voting Trend: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अपने फिनाले के करीब आ गया है. शो को जल्द ही इस सीजन का विनर मिल जाएगा. हर कोई फिनाले के लिए बेहद एक्साइटेड है. पढ़ें पूरी खबर...

18:04 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मिली धमकी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बिग बॉस 19 के फिनाले में शामिल होने से पहले धमकी मिली है. ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से एक शख्स ने फोन पर दी है. धमकी देने वाले ने साफ कहा है कि अगर वो बिग बॉस 19 के फिनाले में शामिल होते हैं, तो वो आगे काम नहीं कर पाएंगे.

17:09 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Year Ender 2025: इस साल डेब्यू करने वाले स्टार किड्स, कोई हुआ सुपरहिट तो कोई फ्लॉप?

Year Ender 2025: साल 2025 में कई स्टारकिड्स ने सिनेमा में डेब्यू किया है. हालांकि, जहां कुछ फ्लॉप हुए, तो कुछ सुपरहिट निकले. आइए जानते हैं कि 2025 में किसने-किसने डेब्यू किया और कौन फ्लॉप रहा और कौन सुपरहिट निकला? पढ़ें पूरी खबर...

16:05 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Palash Muchhal-Smriti Mandhana ने एक-दूसरे को इंस्टा पर किया अनफॉलो, शादी कैंसिल पर मायूस हुए फैंस

Palash Muchhal, Smriti Mandhana Unfollows Each Other on Instagram: म्यूजिक डायरेक्टर-फिल्ममेकर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल हो गई है. इसकी जानकारी दोनों ने पोस्ट के जरिए दी है. पढ़ें पूरी खबर...

14:49 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया सरप्राइज

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर कार्तिक की एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें कार्तिक मुंबई के एक नाइट क्लब में फैंस को सरप्राइज देने पहुंच गए.

14:29 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सारा अर्जुन के पिता ने की बेटी के लिए किया खास पोस्ट

'धुरंधर' की एक्ट्रेस सारा अर्जुन के पिता राज अर्जुन ने बेटी के लिए इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट शेयर की है. सोशल मीडिया पर राज अर्जुन ने बेटी के साथ फोटोज शेयर कीं और खास कैप्शन भी लिखा. राज अर्जुन का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

14:06 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: स्मृति मंधाना संग शादी कैंसिल होने के बाद पलाश मुच्छल का पोस्ट वायरल

मशहूर म्यूजिशियन पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल हो गई है. स्मृति ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. वहीं पलाश ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और कहा है कि वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं.

13:10 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए. दोनों का एयरपोर्ट लुक भी काफी क्लासी लगा.

12:11 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सोनारिका भदौरिया बनीं मां

टीवी की 'पार्वती' सोनारिका भदौरिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने मां बनने की गुड न्यूज इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर फैंस को सुनाई है. इसके साथ ही सोनारिका ने अपनी नन्ही लाडली की पहली झलक भी दिखा दी है. पढ़िए पूरी खबर

11:21 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: रूपल त्यागी ने रचाई शादी

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रूपल त्यागी ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज के साथ शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दुल्हन बने फोटोज अतरंगी और खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:15 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह ने की 'धुरंधर' को-एक्टर की तारीफ

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फिल्म इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. मूवी की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. रणवीर सिंह के को-एक्टर दानिश पंडोर ने रणवीर सिंह के साथ एक फोटो शेयर की. इस फोटो पर रणवीर ने दानिश की तारीफ करते हुए 'रिवेंज' मूवी की हिंट दी.

09:51 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: अनन्या पांडे ने 'हम दोनों' गाने के बीटीएस फोटोज किए शेयर

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के लेटेस्ट गाने 'हम दोनों' के बीटीएस फोटोज शेयर किए हैं. सोशल मीडिया पर अनन्या के ये फोटोज काफी वायरल हो रहे हैं.

09:01 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' मुश्किलों में फंसी

धमाकेदार कमाई करने के बाद रणवीर सिंह की 'धुरंधर' मुश्किलों में फंस गई है. फिल्म ऑनलाइन पायरेसी वेबसाइट्स पर लीक हो गई है. गैर-कानूनी ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूशन का शिकार होने के बाद फिल्म के मेकर्स के साथ-साथ फैंस की भी टेंशन बढ़ गई है. पढ़िए पूरी खबर

08:22 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: अली असगर का बर्थडे आज

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर अली असगर का आज बर्थडे है. अली कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं लेकिन असली पहचान उन्हें कपिल शर्मा के शो में दादी बनकर ही मिली. अली अक्षय कुमार की 'तीस मार खान' फिल्म में भी नजर आ चुके हैं.

07:49 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने दूसरे दिन कितने छापे नोट?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. मूवी ने 2 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस लूट लिया है. रणवीर सिंह की एक्शन मूवी 'धुरंधर' ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया है. सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फिल्म छा गई. मूवी ने दूसरे दिन 31 करोड़ की बंपर कमाई की. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है. पढ़िए पूरी खबर

07:18 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: राज निदिमोरू ने पैप्स को कहा धन्यवाद

राज निदिमोरू और सामंथा रुथ प्रभु की शादी अभी भी चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में राज ने पैप्स को धन्यवाद भी कहा है और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल पैप्स ने राज को शादी की बधाई दी जिसके बाद राज ने मुस्कुराते हुए पैप्स को धन्यवाद कहा.

07:01 (IST) 07 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'तेरे इश्क में' ने 9वें दिन कितनी की कमाई?

‘तेरे इश्क में’ 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ की कमाई की. वहीं 9 दिनों में फिल्म ने भारत में 92.90 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने दुनिया भर में 124.75 करोड़ की कमाई कर ली है.

23:58 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: अमाल मलिक के सपोर्ट में आए एमसी स्टेन

बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन ने अमाल मलिक को सपोर्ट किया है. स्टेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करके अमाल के लिए वोटिंग की अपील की है.

23:50 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 Grand Finale: गौरव, तान्या या फरहाना… किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी, क्या फिनाले से पहले होगा खेला?

Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' फिनाले के बेहद करीब आ गया है. शो के फिनाले को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है. देखने वाली बात होगी कि शो के फिनाले में क्या खास होता है? पढ़ें पूरी खबर...

23:13 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Year Ender 2025: इन सेलेब्स के लिए खराब साबित हुआ 2025, घर में छाया मातम, लिस्ट में देओल फैमिली का भी नाम

Year Ender 2025: साल 2025 हर किसी के लिए बेकार ही साबित हुआ है. जहां फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान पहुंचा है. वहीं, देश को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. पढ़ें पूरी खबर...

21:23 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सलमान खान का कॉफी पीने का अंदाज वायरल

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भाईजान अपने स्वैग में कॉफी पी रहे हैं, जिसकी फैंस भी तारीफ कर रहे हैं.

21:20 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सलमान खान का कॉफी पीने का अंदाज वायरल

सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भाईजान अपने स्वैग में सबके बीच कॉफी पी रहे हैं. सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

19:44 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Dhurandhar ने दूसरे दिन भी लूटा बॉक्स ऑफिस, क्या खुद ही तोड़ेगी अपने पहले दिन का रिकॉर्ड?

Dhurandhar Day 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' लोगों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. इस बीच फिल्म की कमाई के दूसरे दिन के आंकड़े आ गए हैं.google_vignette"> पढ़ें पूरी खबर...

18:41 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: जापान में प्रभास को मिला फैंस का बेहद प्यार

साउथ सुपरस्टार प्रभास को जापान में बेहद प्यार मिला है. दरअअसल, जापान में प्रभास की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' की स्क्रीनिंग थी. इस दौरान फैंस ने प्रभास पर खूब प्यार लुटाया है. प्रभास ने इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है.

18:22 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: नीता अंबानी के इवेंट में लगा ग्लैमर का तड़का

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने बीते दिन ही मुंबई में स्वदेश ईवेंट ऑर्गेनाइज किया था. इसमें देश के बड़े सेलेब्स पहुंचे थे. साथ ही बॉलीवुड से भी कई सितारों ने शिरकत की थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. देखिए इवेंट की ग्लैमरस फोटोज...

17:30 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: ये हैं 2025 की 8 बड़े बजट की सुपरफ्लॉप फिल्में

साल 2025 खत्म होने वाला है और नए साल 2026 की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में आज आपको 2025 की बड़े बजट की सुपरफ्लॉप फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. देखिए लिस्ट. पढ़िए पूरी खबर.

17:10 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सिंगर नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहत नहीं

Singer Neha Singh Rathore Controversy: भोजपुरी सिंगर और यूट्यूबर नेहा सिंह राठौर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी मामले में राहत नहीं मिली है. आइए जानते हैं कि इस मामले पर कोर्ट ने क्या फैसला लिया है? पढ़ें पूरी खबर...

16:19 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: यूट्यबर सौरव जोशी ने की शादी, सामने आई फोटोज

यूट्यबर सौरव जोशी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. वह शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उनकी वेडिंग की फोटोज सामने आई है, जिसमें उन्हें अपनी दुल्हनिया के साथ दिखा दे जा सकता है.

14:36 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जिसके साथ गोविंदा ने कभी नहीं किया काम

गोविंदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. वह उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए कहते हैं कि उनके जैसा समझदार कोई नहीं है. पढ़िए पूरी खबर.

14:02 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'तेरे इश्क में' ने की धमाकेदार कमाई

धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. इसने 8 दिनों में ही 124.43 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

13:59 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: जापान में ‘बाहुबली: द एपिक’ स्क्रीनिंग में छाए प्रभास

प्रभास, जिन्हें भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा जाता है, अपनी फिल्मों से लगातार दर्शकों, आलोचकों और फिल्ममेकर्स का दिल जीत रहे हैं. उनका फैनबेस पूरे देश में बहुत बड़ा है और दुनिया भर में उनकी पहचान का सबसे बड़ा कारण बाहुबली फिल्म सीरीज ही है. हाल ही में 'बाहुबली: द एपिक' जिसमें, 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्ल्यूजन' दोनों फिल्मों को जोड़कर एक फिल्म बनाया गया है, 12 दिसंबर 2025 को जापान में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसकी स्क्रीनिंग में प्रभास छा गए.

13:47 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: दीपिका पादुकोण ने की 'धुरंधर' की तारीफ

दीपिका पादुकोण ने 'धुरंधर' की तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि धुरंधर का 3.34 घंटों का हर मिनट देखने लायक है. एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि अपने आप पर एक एहसान करो और सिनेमाघरों में लोगों को जाने के लिए कहा.इसके साथ ही उन्होंने पति रणवीर सिंह पर गर्व भी जताया है.

13:01 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Dhurandhar को कैसे मिली बंपर ओपनिंग?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' रिलीज होते ही छा गई है. इसने कमाई के मामले में इस साल की टॉप फिल्मों के रिकॉर्ड्स तक को ध्वस्त तक कर दिया है. इसमें 'सैयारा' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर.

12:19 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: शादी के बाद सेलिना गोमेज मनाएंगी पहला क्रिसमस

हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलिना गोमेज शादी के अपने पति बेनी ब्लैंको के साथ पहला क्रिसमस मनाती नजर आएंगी. सेलिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो क्रिसमस की तैयारियां करती नजर आ रही हैं.

11:42 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले Wikipidia ने इस कंटेस्टेंट को बनाया विनर

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब है. इसके लिए महज एक दिन का वक्त बचा है. लेकिन फिनाले के पहले ही विकिपीडिया ने इस कंटेस्टेंट को विनर घोषित कर दिया है. पढ़िए पूरी खबर.

11:17 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' के सीन्स पर खूब बजी सीटियां

'धुरंधर' के सीन्स पर ऑडियंस ने थिएटर्स में खूब सीटियां बजाई हैं. सोशल मीडिया पर वीडियोज वायरल हो रही हैं जिसमें ऑडियंस हूटिंग करती नजर आ रही है. रणवीर सिंह के एक्शन सीन्स से लेकर संजय दत्त की एंट्री तक को खूब पसंद किया गया. पढ़िए पूरी खबर

10:56 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में पत्नी संग बिताए पल देख भावुक हुए गौरव खन्ना

'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना की जर्नी वीडियो दिखाई गई. गौरव अपनी इस जर्नी को देखकर काफी भावुक हो गए. इस जर्नी वीडियो में जैसे ही गौरव की वाइफ आकांक्षा के पलों को दिखाया गया गौरव की आंखों से आंसू छलक पड़े.

10:14 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: अमीषा पटेल ने पैप्स को किया सपोर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें अमीषा पैप्स से चिटचैट करती नजर आ रही हैं. हाल ही में जया बच्चन ने पैप्स को लताड़ लगाई थी. वहीं अब अमीषा पैप्स को सपोर्ट करती नजर आईं और बोलीं कि आप लोग बहुत मेहनत करते हो.

09:48 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: श्रीलीला ने अल्लू अर्जुन संग सेल्फी की शेयर

'पुष्पा 2' को रिलीज हुए 1 साल पूरा हो गया है. इस खुशी में श्रीलीला ने अल्लू अर्जुन के साथ सेल्फी शेयर की है. ये सेल्फी 'पुष्पा 2' के सेट की ही है. सोशल मीडिया पर श्रीलीला और अल्लू अर्जुन की ये सेल्फी काफी वायरल हो रही है.

09:22 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सोनम कपूर ने बेबी बंप की फोटोज की शेयर

सोनम कपूर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर काली साड़ी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं. सोनम इन फोटोज में बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं.

08:57 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: सारा खान ने रामायण के 'लक्ष्मण' के बेटे संग लिए 7 फेरे

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान ने 'रामायण' के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक के साथ 7 फेरे लिए हैं. 2 महीने पहले सारा ने कृष के साथ कोर्ट मैरिज की थी. सोशल मीडिया पर सारा और कृष की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:16 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: फरहाना भट्ट की जर्नी वीडियो रही हिट!

फरहाना भट्ट की जर्नी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वीडियो में फरहाना के अप्स एंड डाउन्स को दिखाया गया है. वहीं फरहाना की वीडियो में गाने भी काफी अच्छे लगे. फरहाना की जर्नी वीडियो किसी सुपरहिट फिल्म से कम नहीं लगी. पढ़िए पूरी खबर

08:07 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' ने की धमाकेदार कमाई

रणवीर सिंह की एक्शन मूवी 'धुरंधर' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फिल्म छा गई. मूवी ने पहले दिन 27 करोड़ की बंपर कमाई की. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है. पढ़िए पूरी खबर

07:25 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: शेखर कपूर का बर्थडे आज

मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कपूर आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं. शेखर कपूर ने कई बड़े-बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए हुए हैं. बाफ्टा अवॉर्ड से लेकर नेशनल फिल्म अवॉर्ड तक शेखर कपूर ने अपने टैलेंट से कई अवॉर्ड्स जीते हैं.

07:00 (IST) 06 Dec 2025

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स की दिखाई गई जर्नी

सलमान खान के रियलिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने टॉप 5 फाइनलिस्ट की जर्नी वीडियो दिखाई. फरहाना भट्ट की जर्नी वीडियो ऑडियंस को काफी धमाकेदार लगी. फरहाना को जर्नी वीडियो में विलेन से हीरो बनता दिखाया गया. वहीं गौरव खन्ना की जर्नी भी काफी इंप्रेसिंग लगी. अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें अमाल मलिक की जर्नी ऑडियंस को दिखाई जाएगी. अमाल मलिक के गुस्से से लेकर उनकी दोस्ती तक, सब कुछ वीडियो में देखने को मिलेगा.

Entertainment News Update in Hindi: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फिल्म इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. मूवी की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. रणवीर सिंह के को-एक्टर दानिश पंडोर ने रणवीर सिंह के साथ एक फोटो शेयर की. इस फोटो पर रणवीर ने दानिश की तारीफ करते हुए ‘रिवेंज’ मूवी की हिंट दी.

धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ की कमाई की. वहीं 9 दिनों में फिल्म ने भारत में 92.90 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने दुनिया भर में 124.75 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही राज निदिमोरू और सामंथा रुथ प्रभु की शादी अभी भी चर्चाओं में बनी हुई है. हाल ही में राज ने पैप्स को धन्यवाद भी कहा है और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल पैप्स ने राज को शादी की बधाई दी जिसके बाद राज ने मुस्कुराते हुए पैप्स को धन्यवाद कहा.

वहीं आज सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले है. शो में टॉप 5 में अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे है. इन 5 कंटेस्टेंट्स में से ही किसी एक को ट्रॉफी मिलने वाली है. इसके साथ ही मशहूर कॉमेडियन और एक्टर अली असगर का आज बर्थडे है. अली कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं लेकिन असली पहचान उन्हें कपिल शर्मा के शो में दादी बनकर ही मिली.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Dhurandhar BO collection Day 1: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की पहले दिन बंपर कमाई, क्या तोड़ पाई ‘कांतारा चैप्टर 1’ का रिकॉर्ड?

वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की एक्शन मूवी ‘धुरंधर’ ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया है. सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फिल्म छा गई. मूवी ने दूसरे दिन 31 करोड़ की बंपर कमाई की. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola