Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह ने दोहराया ‘धुरंधर 2’ का सीन, NMACC से वीडियो हुआ वायरल

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेगी.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Apr 5, 2026 11:20 IST
Entertainment News in Hindi Live
जानें मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News LIVE Update in Hindi: NMACC इवेंट्स से रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के सीन्स को रीक्रिएट करते दिखाई दे रहे हैं. रणवीर सिंह जैसे ही स्टेज पर ऑडियंस को संबोधित करने आए तो उन्होंने फिल्म में अक्षय खन्ना बने ‘रहमान डकैत’ की तरह ही बोला, ‘क्या हाल है ल्यारी.’ रणवीर सिंह के इस डायलॉग पर जमकर हूटिंग होने लगी. इसके साथ ही रणवीर सिंह ने फिल्म का फेमस डायलॉग ‘घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी’ भी बोला. सोशल मीडिया पर अब एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

रश्मिका मंदाना का बर्थडे

रश्मिका मंदाना आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में पहचान बनाने वालीं रश्मिका ने 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा से शादी कर ली. सोशल मीडिया पर भी रश्मिका और विजय की शादी की फोटोज ने तहलका मचा दिया था. वहीं एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर छा चुकी हैं. एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ है, जिसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर भी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: 17वें दिन भी नहीं रुकी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, जानें वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.65 करोड़ की कमाई की है. ‘धुरंधर 2’ का भारतीय नेट कलेक्शन 985.02 करोड़ है. साथ ही इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,179.30 करोड़ है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,564.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ने अपने इस कलेक्शन के साथ कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
11:20 (IST) 5 Apr 2026
Entertainment News LIVE: जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही फ्लॉप मूवी!

जियो हॉटस्टार पर प्रभास की फ्लॉप मूवी 'द राजा साहब' 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ संजय दत्त और निधि अग्रवाल भी लीड रोल में हैं.

10:58 (IST) 5 Apr 2026
Entertainment News LIVE: रजत शर्मा की बेटी की शादी में पहुंचे सलमान खान-शाहरुख खान

रजत शर्मा की बेटी की शादी में सलमान खान और शाहरुख खान ने भी शिरकत की. सोशल मीडिया पर स्टार्स की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. वहीं भी इन सितारों के लुक्स को काफी पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DWuzr5XE1DT/

https://www.instagram.com/reel/DWuz74ckxjS/

10:26 (IST) 5 Apr 2026
Entertainment News LIVE: नीता अंबानी ने रणवीर सिंह संग किया जमकर डांस, वीडियो वायरल

NMACC इवेंट में नीता अंबानी ने रणवीर सिंह के साथ जमकर डांस किया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को दोनों का अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DWspT-Fkqc0/

09:46 (IST) 5 Apr 2026
Entertainment News LIVE: NMACC में छाए बॉलीवुड सितारे, फोटोज वायरल

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के NMACC इवेंट में बॉलीवुड सितारों ने अपने लुक्स से महफिल जीत लिया. अब सोशल मीडिया पर इन सितारों के लुक्स की काफी चर्चाएं हो रही हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:06 (IST) 5 Apr 2026
Entertainment News LIVE: सेलिना जेटली ने तलाक की लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी

सेलिना जेटली ने हाल ही में अपने तलाक की लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने बताया कि इस लड़ाई में मैं अकेले में खूब रोई और मैंने हार तक मान ली थी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

08:34 (IST) 5 Apr 2026
Entertainment News LIVE: बादशाह और नोरा फतेही का नया गाना हुआ रिलीज

बादशाह और नोरा फतेही का नया गाना 'साजन रे' रिलीज हो चुका है. सोशल मीडिया पर भी ये गाना वायरल हो रहा है. फैंस इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं.

08:04 (IST) 5 Apr 2026
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.65 करोड़ की कमाई की है. 'धुरंधर 2' का भारतीय नेट कलेक्शन 985.02 करोड़ है. साथ ही इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,179.30 करोड़ है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,564.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DVklHniDMI1/

07:49 (IST) 5 Apr 2026
Entertainment News LIVE: सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में हुई बदतमीजी

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा हाल ही में गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में कॉन्सर्ट के लिए पहुंची थीं. लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अचानक से एक फैन स्टेज पर चढ़ गया, जिसे देखकर एक्ट्रेस घबरा गईं और चिल्लाने लगीं. पढ़िए पूरी खबर

07:13 (IST) 5 Apr 2026
Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना का बर्थडे आज

रश्मिका मंदाना आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में पहचान बनाने वालीं रश्मिका ने 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा से शादी कर ली. सोशल मीडिया पर भी रश्मिका और विजय की शादी की फोटोज ने तहलका मचा दिया था. वहीं एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर छा चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/DU-BVGTjE0h/?img_index=1

06:49 (IST) 5 Apr 2026
Entertainment News LIVE: NMACC इवेंट में रणवीर सिंह ने दोहराया 'धुरंधर 2' का सीन

NMACC इवेंट्स से रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो अपनी फिल्म 'धुरंधर' के सीन्स को रीक्रिएट करते दिखाई दे रहे हैं. रणवीर सिंह जैसे ही स्टेज पर ऑडियंस को संबोधित करने आए तो उन्होंने फिल्म में अक्षय खन्ना बने 'रहमान डकैत' की तरह ही बोला, 'क्या हाल है ल्यारी.' रणवीर सिंह के इस डायलॉग पर जमकर हूटिंग होने लगी. इसके साथ ही रणवीर सिंह ने फिल्म का फेमस डायलॉग 'घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी' भी बोला.

First published on: Apr 05, 2026 06:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.