हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: 'द इंडिया स्टोरी' का पोस्टर हुआ जारी, पहली बार काजल अग्रवाल संग साथ दिखेंगे यह एक्टर

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
ENTERTAINMENT-LIVE

Live Updates

23:21 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: JioHotstar पर छाई ये तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मूवी इन दिनों दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. आपको भी साउथ की फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपको एक्टर नवीन चंद्रा (Naveen Chandra) की मूवी के बारे में बताएंगें. एक्टर की यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद है, तो यह मूवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. पढ़िए पूरी खबर...

22:52 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: 7 साल पुरानी Akshay Kumar कल्ट फिल्म ने Netflix पर किया कमबैक

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अक्षय कुमार की कल्ट फिल्म जमकर गदर मचा रही है. इस मूवी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह फिल्म 7 साल पहले रिलीज की गई थी. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:39 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: टीआरपी लिस्ट में हुआ बड़ा उलटफेर, ‘तुलसी’ को पछाड़ नंबर-1 बनी ‘वसुधा’

TV के शोज लोगों को सालों से मनोरंजन करते चले आ रहे हैं. इन शोज की हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट भी जारी की जाता है, जिससे यह पता चलता है कि दर्शकों को कौन सा शो ज्यादा पसंद आ रहा है. चलिए जानते हैं कि इस हफ्तें कौन-सा शो टीआरपी में छाया हुआ है. आज हम आपको टॉप 10 शोज के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

21:49 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 पर उठा राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल, HC ने मंत्रालय को दिए जांच के निर्देश

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर एक सैन्यकर्मी ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई करते हुए HC ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को 'धुरंधर 2' में दिखाए गए सीन्स का जांच करने का आदेश दिया है. दरअसल, इन सीन्स को लेकर सुरक्षा और चिंता का विषय बताया गया है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला. पढ़िए पूरी खबर...

21:36 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई

आज मलयालम एक्टर मोहनलाल की नई फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई. गुरुवार यानी आज दृश्यम 3 ने अपने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. आइए जानते हैं कुल आंकड़े. पढें पूरी खबर...

21:10 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: दिमाग के पुर्जे ढीले कर देगी 8.2 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म

अगर आप कुछ तड़कता-भड़कता देखना चाहते हैं तो दिमाग के पुर्जे हिलाने वाली इस 8.2 IMDb रेटिंग वाली फिल्म को जरूर देखें. इसके हर सीन में आपको खौफनाक ट्विस्ट मिलेगा. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

20:41 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: ‘Dhurandhar’ एक साथ दो OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था. यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. वहीं एक बार फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. लेकिन इस बार 'धुरंधर' का 'रॉव और अनदेखा' वर्जन रिलीज होने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:47 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: इस शुक्रवार ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का मेला, रिलीज होंगी ये 6 फिल्में-सीरीज

आप भी ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. आज हम आपको इस खबर में फ्राइडे को रिलीज होने वाली फिल्में-सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:56 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: स्टेज 4 का 'कैंसर' झेल चुका है बॉलीवुड का यह सुपरस्टार

बॉलीवुड का ऐसा सुपरस्टार, जिसे कभी स्टेज 4 का लंग कैंसर हो चुका था. लेकिन आज वह बैक टू बैक एक्शन फिल्में कर रहा है. आइए जानते हैं ऐसे जांबाज की कहानी, जो जेल में भी रहा और खराब हेल्थ से लड़कर धुआंधार कमबैक किया. पढें पूरी खबर...

18:38 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: 35 साल पुराना वो आइकॉनिक गाना, जो आज भी दिलों पर कर रहा राज

90 के दशक में बॉलीवुड में कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जो उस दौर में काफी ज्यादा पसंद किए गए थे. उस दौर में फिल्में से ज्यादा स्टार्स की पहचान उनके गानों से हुआ करती थी. 90s के दौर में गानों की कैसेट काफी ज्यादा बिकती थी, इतना ही नहीं उस दौर के गानों को लोग रेडियो पर घंटों तक सुना करते थे. पुराने गानों की सबसे बेहतरीन बात यह होती है कि यह गाने हर किसी को काफी ज्यादा पसंद करते थे. पढ़िए पूरी खबर...

17:37 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: काजल अग्रवाल की नई फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का पोस्टर हुआ जारी

आगामी सोशियो-नेशनल ड्रामा फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' (The India Story) का एक नया और बेहद दिलचस्प पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें पहली बार काजल अग्रवाल के साथ मशहूर बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह पहली बार है जब यह दोनों कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

17:25 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: 66 की उम्र में क्या खाते हैं 'दृश्यम' एक्टर मोहनलाल? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई डाइट

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल आज 66 साल की उम्र में भी इतने फिट और एक्टिव हैं. इसके पीछे उनका परफेक्ट डाइट प्लान है, जो कि उनके प्रोडक्शन असिस्टेंट और न्यूट्रिशनिस्ट ने पुराने इंटरव्यू में बताया है. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

15:57 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगी Ajay Devgn स्टारर 'दृश्यम 3'?

आज मोहनलाल की दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लेकिन हिंदी भाषा वालों अजय देवगन वाली दृश्यम 3 का बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं कि कब Ajay Devgn स्टारर 'दृश्यम 3' रिलीज होगी, जिसमें पाताल लोक का ये एक्टर सस्पेंस को दस गुना ज्यादा बढ़ाएगा. पढें पूरी खबर...

15:07 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: TV की ये हसीना जल्द बनेगी दुल्हन, बॉयफ्रेंड ने खुलेआम किया प्रपोज

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी पूरी टीवी इंडस्ट्री में फेमस हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि 'तेजरान' अब जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं? Netflix पर आए इस नए शो की रिकॉर्डिंग के दौरान प्रपोजल हुआ, जिसे फैंस देखकर बेहद खुश हुए. पढें पूरी खबर...

14:28 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: मूलांक और भाग्यांक का वो अनोखा खेल, जिसने मोहनलाल को बनाया सुपरस्टार

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल को कौन नहीं जानता. उनका मूलांक और भाग्यांक में ऐसा राज छिपा है, जो उन्हें बाकियों से ज्यादा तेज दिमाग देता है और लीडरशिप क्वालिटी देता है. पढें पूरी खबर...

13:37 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: कल रिलीज होगी माधुरी दीक्षित की नई फिल्म Maa Behen

माधुरी दीक्षित की नई फिल्म 'मां बहन' का ट्रेलर कल रिलीज होने वाला है. Netflix ने इंस्टाग्राम पर इसकी वीडियो शेयर की है. माधुरी के फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी है.

13:13 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: 'मैं वर्जिन हूं बेबी...', सना मकबूल का शॉकिंग बयान हुआ वायरल

बिग बॉस ओटीटी विनर सना मकबूल इन दिनों सुर्खियों में छाईं हुईं हैं. क्योंकि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने अपने रिलेशनशिप में ना आने की वजह बताई, जिसे सुनकर फैंस हैरान हैं. पढें पूरी खबर...

12:58 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: Sachet-Parampara का नया गाना हुआ आउट

सिंगर और कम्पोजर सचेत और परंपरा का नया गाना Kaamil रिलीज हो चुका है. T Series ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी है. गानें की धुन और बोल लोगों का काफी पसंद आ रहे हैं.

11:59 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: थिएटर्स के बाद किस ओटीटी पर रिलीज होगी 'दृश्यम 3'?

'दृश्यम 3' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं ये फिल्म थिएटर्स के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. फैंस अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:41 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: इंडियन आइडल के स्टेज पर पहुंचकर छलका आयुष्मान खुराना का दर्द

आयुष्मान खुराना हाल ही में इंडियन आडल के स्टेज पर अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का 'दिल वाले चोर' गाना गाते नजर आए. इस दौरान एक्टर का दर्द छलक पड़ा. एक्टर ने कहा कि एक टाइम था जब इस स्टेज ने मुझे रिजेक्ट कर दिया था.

11:03 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: मोहनलाल और अजय देवगन की नेटवर्थ

मोहनलाल और अजय देवगन दोनों ही 'दृश्यम' से ऑडियंस को दीवाना बना चुके हैं. दोनों की नेटवर्थ भी चर्चाओं में आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन से ज्यादा मोहनलाल की नेटवर्थ है. पढ़िए पूरी खबर

10:23 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' फिर से नेटफ्लिक्स पर हो रही रिलीज

'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज भी सामने आ गई है, लेकिन खास बात ये है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' के ओटीटी पर दस्तक देने से पहले 'धुरंधर' दोबारा से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. इसमें ऑडियंस को नया ट्विस्ट और नया सरप्राइज मिलेगा. पढ़िए पूरी खबर

09:45 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में हुई रिलीज

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही थिएटर्स में तबाही मचा दी है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. पढ़िए पूरी खबर

09:11 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: 'करुप्पु' ने कितनी की कमाई?

सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.30 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 31.3% रही और शोज 6,194 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 105.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 121.96 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 175.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

08:00 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: 'पति पत्नी और वो दो' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 27 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 32.07 करोड़ है. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक 37.42 करोड़ की कमाई कर ली है.

07:19 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: मोहनलाल का बर्थडे आज

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्में दे चुके हैं. ये ही वजह है कि आज वो ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. भारत सरकार की तरफ से एक्टर को पद्म श्री और पद्म भूषण भी मिल चुका है. सोशल मीडिया पर भी मोहनलाल की फिल्मों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है और बॉलीवुड में भी मोहनलाल की फिल्मों की कॉपी की जाती है.

06:59 (IST) 21 May 2026

Entertainment News LIVE: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के फैन बने बॉलीवुड सेलेब्स

राजनीतिक समूह 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने रातोंरात सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बेरोजगार की तुलना जब कॉकरोच से की तो, युवाओं ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' बना ली और सोशल मीडिया पर भी इस पार्टी के मीलियन्स में व्यूज हो गए. वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पार्टी को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं. इनमें अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा उमर रियाज, अभिषेक निगम, नगमा मिराजकर, पूरव झा, शफक नाज और अभिषेक निगम जैसे सितारे हैं.

21:31 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: कब और कहां रिलीज होगी राजकुमार हिरानी की डेब्यू सीरीज Pritam And Pedro?

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं, जिसकी कहानियों के लाखों लोगों के दिलों को छुआ. लेकिन अब वे जल्द ही OTT पर डेब्यू करने वाले हैं. आइए जानते हैं कि उनकी नई सीरीज Pritam And Pedro कब और कहां दस्तक देगी? पढें पूरी खबर...

21:11 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसका बजट था 2 लाख लेकिन कमाए 1 करोड़

बॉलीवुड में आए दिन कई फिल्में ब्लॉकबस्टर होती रहती हैं. क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कौन सी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो मात्र 2 लाख में बनीं लेकिन 1 करोड़ की कमाई की. पढें पूरी खबर...

20:15 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर ने शेयर की Cocktail 2 सेट की BTS तस्वीरें

शाहिद कपूर ने फिल्म Cocktail 2 की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें साझा की हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा कि "ऐसा नहीं लग रहा कि साल 2026 भाग रहा है?"

19:39 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हैं ये धांसू फिल्में और सीरीज

इस हफ्ते Netflix की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में ये धांसू फिल्में और सीरीज शामिल हैं, जिसमें रोमांस, सस्पेंस और खौफ का भरपूर डोज मिलेगा. अगर आप भी एक साथ प्यार, रोमांच और डर का मजा लेना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है. पढें पूरी खबर...

19:07 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: मधुबाला की 76 साल पुरानी वो 'अडल्ट' फिल्म, जिसके बोल्ड सीन्स ने उड़ाए होश

भारतीय सिनेमा में मधुबाला को बेहद खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मधुबाला ने अडल्ट फिल्म भी की है, जिसके टाइटल पर खूब बवाल मचा था. आइए जानते हैं ये मजेदार किस्सा. पढें पूरी खबर...

18:41 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: करण जौहर ने अपने बेटे का फनी वीडियो किया शेयर

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है, जिसमें करण जौहर अपनी नई फिल्म की गाना गा रहे थे. तभी उनके बेटे ने उनका मजाक उड़ाया.

17:12 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: RAW Agents भी नहीं समझ पाएंगे जासूसों पर बनी इन 7 सीरीजों की कहानी

अगर आप जासूसी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आप Prime Video पर ये Spy Thriller फिल्में जरूर देखें. इसमें दिखाए गए सीक्रेट ऑपरेशन्स और धोखेबाजी को रॉ एजेंट्स भी नहीं समझ पाएंगे. पढें पूरी खबर...

17:11 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: Dragon के ग्लिम्स पर 25 मिलियन व्यूज पार

जूनियर एनटीआर की नई फिल्म Dragon का ग्लिम्स रिलीज हुआ, जिसमें 25 मिलियन व्यूज हो गए हैं. T Series ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

16:15 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया अपना वर्कआउट वीडियो

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया, जिसमें वे मसल ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं.

15:14 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: शाहरुख खान जैसी शौहरत पाते हैं इस मूलांक के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक वाले जातकों को जीवन में भरपूर शौहरत मिलती है. उनके पास खूब सारा पैसा भी आता है. जीवन में इनके साथ लोग काम करना और इनके नजदीक रहना चाहते हैं. पढें पूरी खबर...

14:21 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: क्यों अलग-अलग OTT पर रिलीज हुई 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2'?

रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म की हर एक चीज दर्शकों को खूब भाई. दोनों फिल्म थिएटर से निकलकर OTT पर आ गई है. धुरंधर Netflix पर और धुरंधर 2 Jio Hotstar पर आ रही है. मगर एक ही फ्रैन्चाइजी दो अलग अलग ओटीटी पर क्यों आ रही हैं. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

13:28 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: भारती सिंह अपने बेटे गोले की प्यारी वीडियो शेयर की

भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे गोले (लक्ष्य लिंबाचिया) की प्यारी सी वीडियो शेयर की है. इसमें गोला ग्रीन रंग की शेरवानी में कैंडी खा रहा है. बच्चे के इस अंदाज को देखकर भारती ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया.

13:04 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: जैकी श्रॉफ की नई फिल्म Kheti का पोस्टर हुआ रिलीज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और दमदार एक्टर शरद केलकर (Sharad Kelkar) की आने वाली नई फिल्म ‘खेती’ (Kheti) का पहला आधिकारिक पोस्टर (First-Look Poster) आज 20 मई 2026 को रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म के धुआंधार और इंटेंस लुक ने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के होश उड़ा दिए हैं. हालांकि, अभी तक इसकी रिलीज डेट नहीं बताई गई है. बता दें कि यह फिल्म रूरल हॉरर थ्रिलर के रूप में नजर आने वाली है, जिसमें लोककथाओं और मनोवैज्ञानिक थ्रिलर का तड़का देखने को मिलेगा.

13:04 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: Jr NTR का जन्मदिन आज

ग्लोबल सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) आज, 20 मई 2026 को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. ‘मैन ऑफ मासेस’ के नाम से मशहूर अभिनेता के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए मेकर्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर उत्सव का माहौल बना दिया है. इस खास मौके पर जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ntr31 का आधिकारिक नाम अब ‘ड्रैगन’ (Dragon) घोषित कर दिया गया है. इसका निर्देशन ‘KGF’ और ‘सालार’ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील कर रहे हैं.

13:03 (IST) 20 May 2026

Entertainment News LIVE: ‘करुप्पु’ (Karuppu) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

करुप्पु ने पहले दिन ही धमाका किया है. भारत में 15.5 करोड़ नेट कमाई के साथ यह 2026 की सबसे बड़ी तमिल ओपनिंग में से एक बनी. वीकेंड में कमाई और बढ़ी, जिसकी वजह से कमाई शनिवार को 24 करोड़ के आसपास और रविवार को 28 करोड़ के करीब हुई. सिर्फ तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिर चौथे दिन फिल्म में 14.30 करोड़, तो 5वें दिन 12 करोड़ के आसपास की कमाई की है. फिल्म ‘करुप्पु’ ने भारत में नेट कलेक्शन 95.05 करोड़ का किया है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 161.04 करोड़ का हुआ है.

Entertainment News: आगामी सोशियो-नेशनल ड्रामा फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ (The India Story) का एक नया और बेहद दिलचस्प पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें पहली बार काजल अग्रवाल के साथ मशहूर बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह पहली बार है जब यह दोनों कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.

मोहनलाल का बर्थडे

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्में दे चुके हैं. ये ही वजह है कि आज वो ऑडियंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. भारत सरकार की तरफ से एक्टर को पद्म श्री और पद्म भूषण भी मिल चुका है. सोशल मीडिया पर भी मोहनलाल की फिल्मों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है और बॉलीवुड में भी मोहनलाल की फिल्मों की कॉपी की जाती है.

यह भी पढ़ें: ‘पति पत्नी और वो दो’ या ‘करुप्पु’… छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने जमाई धाक? देखें अब तक का कलेक्शन

विज्ञापन

‘करुप्पु’ (Karuppu) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सूर्या और तृषा कृष्णन की ‘करुप्पु’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.30 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 31.3% रही और शोज 6,194 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 105.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 121.96 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 175.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola