Drishyam 3 First Review Out: रिलीज होते ही छाई मोहनलाल की 'दृश्यम 3', हाउसफुल हुए थिएटर्स! जानें अब तक कितनी की कमाई

Drishyam 3 First Review: मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लंबे समय से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, अब फाइनली फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है. वहीं फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फर्स्ट रिव्यू भी सामने आने लगे हैं. थिएटर्स में भी हाउसफुल के बोर्ड्स लग रहे हैं.

Drishyam 3 First Review
1 / 7

विज्ञापन

जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुई फिल्म

जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुई फिल्म2 / 7

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फिल्म को रिलीज किया है. इस फिल्म में एक बार फिर ऑडियंस को सस्पेंस, ट्विस्ट और इमोशन्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

65 देशों में हो रही रिलीज

65 देशों में हो रही रिलीज3 / 7

'दृश्यम 3' 65 देशों में रिलीज हो रही है. वहीं फिल्म सोशल मीडिया पर फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऑडियंस इस फिल्म को देखते-देखते अपने व्यूज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है और इस फिल्म को धांसू बता रही है.

थिएटर में पहुंचे मोहनलाल

थिएटर में पहुंचे मोहनलाल4 / 7

फिल्म के रिलीज होते ही थिएटर्स में भी हाउसफुल के बोर्ड लग गए हैं. वहीं मोहनलाल भी फिल्म की रिलीज के बाद कविता थिएटर्स पहुंचे. सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो थिएटर में जाते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म ने कितनी की कमाई?

फिल्म ने कितनी की कमाई?5 / 7

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Jerin Georgekutty के मुताबिक, फिल्म की ओपनिंग डे प्री-सेल्स वर्ल्डवाइड 35.27 करोड़ पहुंच गई. भारत में 13.14 करोड़ और ओवरसीज में 22.13 करोड़ की बुकिंग हुई. मलयालम वर्जन ने अकेले 11.54 करोड़ कमाए, जो इंडस्ट्री की दूसरी सबसे बड़ी प्री-सेल्स है. फिल्म की कमाई वीकेंड तक 48 करोड़ के पार जा सकती है.

कितनी भाषाओं में रिलीज हुई 'दृश्यम 3'?

कितनी भाषाओं में रिलीज हुई 'दृश्यम 3'?6 / 7

'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है. ये फिल्म मलयालम के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज हो रही है. जॉर्जकुट्टी की नई कहानी को फैंस एक बार फिर नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ देख रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म देखकर क्या बोली ऑडियंस?

फिल्म देखकर क्या बोली ऑडियंस?7 / 7

फिल्म के रिलीज होते ही ऑडियंस के भी रिव्यू सामने आने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'फर्स्ट हाफ बढ़िया है. फिल्म की कहानी और रफ्तार पिछले 2 पार्ट्स से बेहद अलग है. बैकग्राउंड म्यूजिक और लेखन भी बेस्ट है.'

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन