---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 पर उठा राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल, सैन्यकर्मी की याचिका पर HC ने मंत्रालय को दिए जांच के निर्देश

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर एक सैन्यकर्मी ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई करते हुए HC ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को 'धुरंधर 2' में दिखाए गए सीन्स का जांच करने का आदेश दिया है. दरअसल, इन सीन्स को लेकर सुरक्षा और चिंता का विषय बताया गया है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने एक याचिका दायर की गई है, जिसकी सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड को फिल्म ‘धुरंधर 2’ में दिखाई सीन्स को लेकर जांच करने का आदेश दिया है. दरअसल, कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर निर्णय लिया है. चलिए जानते है कि कोर्ट में क्या याचिका दायर की गई थी.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar’ एक साथ दो OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, रॉ और अनदेखा वर्जन देख कांप उठेगी रूह

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ को लेकर याचिका हुई दायर

HC में दायर याचिका में कहा गया था कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ में दिखाए गए कई सीन्स राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहतर नहीं है. सैन्यकर्मी ने इस याचिका में कहा कि फिल्म में कुई ऐसे सीन्स हैं, जो सेना और सुरक्षाबलों द्वारा अपनाई गई ऑपरेशनल तरीकों को साफ तौर पर दिखाया गया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है.  हालांकि, याचिकाकर्ता ने कहा कि मेकर्स ने फिल्म को भले ही  ‘फिक्शन’ बताया है. लेकिन इस तरह की दृश्य देश की सुरक्षा के हित में नहीं होते हैं. दरअसल, कोर्ट ने इस पर  सुनवाई करते हुए साफ किया है कि दायर याचिका में उठाए गए मुद्दे ‘विचारणीय’ है.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का मेला, रिलीज होंगी ये 6 फिल्में-सीरीज

---विज्ञापन---

‘धुरंधर 2’ को लेकर कोर्ट ने क्या कहा ?

आपको बता दें कि कोर्ट इसपर सुनवाई करते हुए साफ किया है कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन के तक ही सीमित नहीं रहता है. कोर्ट ने कहा, ‘यदि किसी फिल्म में आत्महत्या से पहले ऑनलाइन तरीके खोजने जैसे सीन्स विस्तार से दिखाए जाएं, तो यह सवाल उठता है कि क्या ऐसे चित्रण उद्देश्यपूर्ण हैं. फिल्मों के प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता और इसी कारण सेंसरशिप और दिशानिर्देशों की जरूरत पड़ती है. कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया है याचिका को प्रतिनिधित्व माने और सक्षम प्राधिकारी के पूरे मामले पर अच्छे से विचार करें. इसके साथ कोर्ट ने इस मामले को लेकर जनहित याचिका का निपटारा भी कर दिया है.

First published on: May 21, 2026 07:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola