Drishyam 3: मोहनलाल या अजय देवगन किसके पास है ज्यादा दौलत? जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर

Mohanlal Vs Ajay Devgn Networth: मलयालम और हिंदी फिल्म 'दृश्यम' को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है. मलयालम में जहां लीड रोल में मोहनलाल ने इस फिल्म से ऑडियंस को एंटरटेन किया तो वहीं दूसरी ओर हिंदी में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए. अब सोशल मीडिया पर दोनों की नेटवर्थ भी चर्चाओं में आ गई है. चलिए जानते हैं दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है?

ajay devgn mohanlal
1 / 7

विज्ञापन

मोहनलाल ने शुरू की थी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी

मोहनलाल ने शुरू की थी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी2 / 7

साल 2013 में मोहनलाल ने 'दृश्यम' फिल्म की फ्रेंचाइजी शुरू की थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. इसके बाद साल 2015 में हिंदी में भी 'दृश्यम' की कॉपी की गई और कमाल की बात थी कि हिंदी में भी इस फिल्म का नाम सेम ही रखा गया. हिंदी में अजय देवगन ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को एंटरटेन किया.

विज्ञापन

'दृश्यम 3' हुई रिलीज

'दृश्यम 3' हुई रिलीज3 / 7

वहीं साल 2021 में मलयालम में मोहनलाल की 'दृश्यम 2' को रिलीज किया गया. साथ ही साल 2022 में हिंदी में भी इस फिल्म को अजय देवगन के साथ दोबारा बनाया गया. वहीं अब मोहनलाल की 'दृश्यम 3' भी रिलीज हो चुकी है.

कितनी है मोहनलाल की नेटवर्थ?

कितनी है मोहनलाल की नेटवर्थ?4 / 7

मोहनलाल आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं और जन्मदिन के मौके पर ही 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहनलाल की नेटवर्थ की बात करें तो साउथ सुपरस्टार की नेटवर्थ 450 करोड़ है.

विज्ञापन

अजय देवगन की नेटवर्थ

अजय देवगन की नेटवर्थ5 / 7

अजय देवगन की नेटवर्थ की बात की जाए तो एक्टर 427 करोड़ के मालिक हैं. हालांकि दोनों की नेटवर्थ में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन आंकड़ों के हिसाब से साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि मोहनलाल अजय देवगन से ज्यादा अमीर हैं.

मोहनलाल ने कितनी फिल्मों में किया काम?

मोहनलाल ने कितनी फिल्मों में किया काम?6 / 7

मोहनलाल को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते-करते 48 साल हो गए हैं. वहीं एक्टर 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. एक्टर ने एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है.

विज्ञापन

अजय देवगन ने कितनी फिल्मों में किया काम?

अजय देवगन ने कितनी फिल्मों में किया काम?7 / 7

वहीं दूसरी ओर अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 35 साल हो गए हैं. इस एक्टर ने 100 से ज्यादा की फिल्मों में काम किया है. ये ही वजह है कि अजय देवगन और मोहनलाल ने अपनी फिल्मों से ऑडियंस को दीवाना बनाया हुआ है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन