स्टेज 4 का 'कैंसर' झेल चुका है बॉलीवुड का यह सुपरस्टार, अब कर रहा बैक-टू-बैक एक्शन फिल्में, जानें इस जांबाज की कहानी

Sanjay Dutt Cancer Survival Story: बॉलीवुड का ऐसा सुपरस्टार, जिसे कभी स्टेज 4 का लंग कैंसर हो चुका था. लेकिन आज वह बैक टू बैक एक्शन फिल्में कर रहा है. आइए जानते हैं ऐसे जांबाज की कहानी, जो जेल में भी रहा और खराब हेल्थ से लड़कर धुआंधार कमबैक किया.

Sanjay Dutt cancer survival story
1 / 8
Sanjay Dutt cancer survival story

Sanjay Dutt Cancer Survival Story: बॉलीवुड का ऐसा सुपरस्टार, जिसे कभी स्टेज 4 का लंग कैंसर हो चुका था. लेकिन आज वह बैक टू बैक एक्शन फिल्में कर रहा है. आइए जानते हैं ऐसे जांबाज की कहानी, जो जेल में भी रहा और खराब हेल्थ से लड़कर धुआंधार कमबैक किया.  

विज्ञापन

बॉलीवुड का जांबाज एक्टर

बॉलीवुड का जांबाज एक्टर 2 / 8

बॉलीवुड के कई कलाकारों के जीवन में कई चैलेंजिंग पल सामने आए. लेकिन इस एक्टर के जीवन ने उसे हर पल चैलेंज किया. मां-बाप सुपरस्टार होने के बावजूद कैंसर हुआ. जेल गया और अब धुंआधार फिल्में कर रहा है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

कौन है यह एक्टर?

 कौन है यह एक्टर?3 / 8

संजय दत्त, जिन्हें लोग प्यार से 'संजू बाबा' कहते हैं, बॉलीवुड के सबसे मजबूत और जांबाज अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने स्टेज 4 के कैंसर को हराया और अब फिर से एक्शन फिल्मों में धमाल मचा रहे हैं. उनकी जिंदगी संघर्ष, हार और जीत की मिसाल है. (Credit- Pinterest)

बचपन और शुरुआती संघर्ष

बचपन और शुरुआती संघर्ष4 / 8

संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को हुआ. उनके पिता सुनिल दत्त और मां नर्गिस दोनों ही मशहूर अभिनेता थे. बचपन से ही फिल्मों का माहौल रहा, लेकिन जिंदगी आसान नहीं थी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

शुरुआती फिल्मों से मिली पहचान

शुरुआती फिल्मों से मिली पहचान5 / 8

शुरुआती दिनों में उन्होंने कई फिल्में कीं, लेकिन असली पहचान 'खलनायक' (1993) से मिली. उन्होंने 'वास्तव', 'अग्निपथ', 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' जैसी फिल्मों में अलग-अलग रोल किए. मुन्ना भाई सीरीज ने उन्हें कॉमेडी किंग भी बना दिया. लेकिन जिंदगी में कई मुश्किलें आईं जैसे कि ड्रग्स की लत, 1993 के मुंबई ब्लास्ट केस में जेल जाना. हर बार वे मजबूती से लौटे. (Credit- Pinterest)

कैंसर का स्टेज 4

कैंसर का स्टेज 46 / 8

संजय दत्त को 2020 में सांस लेने में तकलीफ हुई. डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि उन्हें फेफड़ों का स्टेज 4 कैंसर है. यह खबर सुनकर वे तीन घंटे रोए. परिवार टूट गया, लेकिन संजय ने हिम्मत नहीं हारी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

संजय दत्त का जज्बा

संजय दत्त का जज्बा7 / 8

उन्होंने कहा, “मैंने इतने युद्ध लड़े हैं, इसको भी जीत लूंगा.” कोकीलाबेन अस्पताल में इलाज चला. कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी हुई. इलाज के बाद भी वे हार नहीं माने. हर कीमो के बाद एक घंटा साइकिल चलाते और बैडमिंटन खेलते. फिटनेस और परिवार का साथ उनके सबसे बड़े हथियार बने. (Credit- Pinterest)

बैक टू बैक एक्शन फिल्में

बैक टू बैक एक्शन फिल्में8 / 8

कैंसर जीतने के बाद संजय दत्त ने कमबैक किया. 'केजीएफ चैप्टर 2' में वे रॉकिंग स्टार बनकर छाए. 'शमशेरा', 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी फिल्मों में भी काम किया. 2025 और 2026 में भी उन्होंने धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम किया. वे अभी भी लगातार काम कर रहे हैं. साथ ही अपने सेहत का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन