Prime Video Spy Thriller: रॉ एजेंट्स भी नहीं समझ पाएंगे जासूसों पर बनी इन 7 सीरीज की कहानी, जबरदस्त ट्विस्ट घुमा देंगे आपका दिमाग

Prime Video Spy Thriller Series List: अगर आप जासूसी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आप Prime Video पर ये Spy Thriller फिल्में जरूर देखें. इसमें दिखाए गए सीक्रेट ऑपरेशन्स और धोखेबाजी को रॉ एजेंट्स भी नहीं समझ पाएंगे.

Best spy thriller series on Amazon Prime
1 / 8
Best spy thriller series on Amazon Prime

Prime Video Spy Thriller Series List: अगर आप जासूसी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आप Prime Video पर ये Spy Thriller फिल्में जरूर देखें. इसमें दिखाए गए सीक्रेट ऑपरेशन्स और धोखेबाजी को रॉ एजेंट्स भी नहीं समझ पाएंगे.  

विज्ञापन

द फैमिली मैन

 द फैमिली मैन 2 / 8

इस थ्रिलर ड्रामा सीरीज में मनोज बाजपेयी (श्रीकांत तिवारी) एक आम मिडिल क्लास फैमिली मैन हैं, जो गुप्त रूप से देश की टॉप-सीक्रेट इंटेलिजेंस विंग 'T.A.S.C' के सीनियर एजेंट के रूप में काम करते हैं. इसमें 3 सीजन्स हैं. इसे 8.7 IMDb रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

सिटाडेल: हनी बनी

सिटाडेल: हनी बनी3 / 8

राज और डीके द्वारा निर्देशित वरुण धवन और सामंथा स्टारर यह सीरीज सिटाडेल ग्लोबल यूनिवर्स का भारतीय हिस्सा है, जो 90 के दशक के बैकड्रॉप पर सेट है. यह सीरीज फ्लैशबैक और वर्तमान के धागों को ऐसे बुनती है कि जासूसों के पुराने राज और उनके आपसी रिश्ते अंत तक आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे. इसे 6.2 IMDb रेटिंग मिली है.

टॉम क्लैंसी की जैक रयान

टॉम क्लैंसी की जैक रयान4 / 8

जॉन क्रैसिंस्की इसमें एक साधारण सीआईए (CIA) डेस्क एनालिस्ट की भूमिका में हैं, जिसे मजबूरन ग्लोबल टेरर नेटवर्क को रोकने के लिए ऑन-फील्ड ऑपरेशन्स में उतरना पड़ता है. जिओपॉलिटिक्स (भू-राजनीति) और हाई-लेवल साइबर वॉरफेयर का ऐसा खेल, जहां दुश्मन किसी गुफा में नहीं बल्कि बड़ी सरकारों के अंदर ही छिपे होते हैं. इसे 8 IMDb रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

द नाइट मैनेजर

द नाइट मैनेजर5 / 8

आदित्य रॉय कपूर एक पूर्व सैनिक से होटल मैनेजर बने हैं, जिन्हें एक बेहद शातिर और खतरनाक ग्लोबल आर्म्स डीलर (अनिल कपूर) के सिंडिकेट को भीतर से तबाह करने का अंडरकवर मिशन मिलता है. साइकोलॉजिकल माइंड गेम्स का वो स्तर, जहां हर एक कैरेक्टर पल-पल पासा पलटता है और वफादारी की परिभाषा बदल जाती है. इसे 7.6 IMDb रेटिंग मिली है.

एलेक्स राइडर

 एलेक्स राइडर 6 / 8

इस सीरीज की कहानी में एक आम स्कूल जाने वाले लड़के को अचानक पता चलता है कि उसके चाचा ब्रिटिश खुफिया एजेंसी 'MI6' के एजेंट थे. उनकी मौत के बाद उसे जबरन एक अंडरकवर मिशन पर भेजा जाता है. इसे 7.5 IMDb रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

कॉन्डोर

कॉन्डोर7 / 8

इस सीरीज में एक युवा सीआईए विश्लेषक एक ऐसी साजिश का पता लगा लेता है जिससे लाखों लोगों की जान जा सकती है, लेकिन इसके तुरंत बाद उसके पूरे ऑफिस का कत्लेआम कर दिया जाता है और वह अपनी जान बचाने के लिए भागता है.

प्राइम टारगेट

प्राइम टारगेट 8 / 8

इस सीरीज में एक जीनियस गणितज्ञ एक ऐसा कोड और फॉर्मूला खोज लेता है, जिससे दुनिया का कोई भी कंप्यूटर या किसी भी देश का डिफेंस और खुफिया डेटाबेस हैक किया जा सकता है. इसे 6.3 IMDb रेटिंग मिली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन