दिमाग के पुर्जे ढीले कर देगी ये थ्रिलर फिल्म, 8.2 IMDb रेटिंग के साथ हर सीन में मिलेगा खौफनाक ट्विस्ट
Best Bollywood Thriller Movie: अगर आप कुछ तड़कता-भड़कता देखना चाहते हैं तो दिमाग के पुर्जे हिलाने वाली इस 8.2 IMDb रेटिंग वाली फिल्म को जरूर देखें. इसके हर सीन में आपको खौफनाक ट्विस्ट मिलेगा. आइए जानते हैं.

Best Bollywood Thriller Movie: अगर आप कुछ तड़कता-भड़कता देखना चाहते हैं तो दिमाग के पुर्जे हिलाने वाली इस 8.2 IMDb रेटिंग वाली फिल्म को जरूर देखें. इसके हर सीन में आपको खौफनाक ट्विस्ट मिलेगा. आइए जानते हैं.
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म
2 / 8दृश्यम फिल्म ने साल 2015 में दर्शकों का दिल जीत लिया था. अजय देवगन की शानदार एक्टिंग और कहानी के ट्विस्ट ने सबको हैरान कर दिया. फिर 2022 में उसका दूसरा भाग दृश्यम 2 आया, जो और ज्यादा रोमांचक और दिमाग चकरा देने वाली है.
हाई IMDb रेटिंग मिली
3 / 8इस फिल्म को 8.2 IMDb रेटिंग मिली. इसे आप prime video पर देख सकते हैं. अजय देवगन स्टारर फिल्म का सस्पेंस इतना धांसू था, जिसने सभी के होश उड़ा दिए थे. अगर आप थ्रिलर पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट है.
क्या है फिल्म की कहानी?
4 / 8फिल्म की कहानी पहली भाग के सात साल बाद शुरू होती है. विजय (अजय देवगन) अब एक सिनेमाघर का मालिक है. उसकी पत्नी और बच्चियां खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. लेकिन पुराना राज फिर से सामने आ जाता है. मीर्रा (तब्बू) का बेटा गायब होने का केस फिर खुलता है.
नए सबूत ने मचाया कोराहम
5 / 8हर नया सबूत और फॉरेंसिक क्लू परिवार को मुश्किल में डालता है. विजय फिर से अपनी स्मार्ट योजना बनाता है. क्या वह इस बार भी अपने परिवार को बचा पाएगा? यह सवाल पूरे फिल्म में दर्शकों को बांधे रखता है.
हर सीन में ट्विस्ट का तूफान
6 / 8दृश्यम 2 की सबसे बड़ी खासियत उसके ट्विस्ट हैं. शुरुआत थोड़ी धीमी लगती है, लेकिन आधे घंटे बाद फिल्म तेज रफ्तार पकड़ लेती है. हर 10-15 मिनट में ऐसा ट्विस्ट आता है कि आप सोचते रह जाते हैं.
धांसू क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश
7 / 8फिल्म के अंत में 40 मिनट तो पूरी तरह दिमाग उड़ा देने वाले हैं. एक के बाद एक खुलासा होता है और आप चौंकते रहते हैं. फिल्म में सस्पेंस, ड्रामा और इमोशन का अच्छा मिश्रण है. कोई भी सीन बेकार नहीं लगता.
दृश्यम 2 की स्टार कास्ट
8 / 8इस फिल्म की स्टार कास्ट में अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर हैं. इन सभी की धांसू एक्टिंग ने फिल्म को और मजेदार बनाया है.



















