Netflix पर टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल हैं ये धांसू फिल्में और सीरीज, रोमांस-सस्पेंस और खौफ का मिलेगा परफेक्ट कॉम्बो, देखें लिस्ट

Top 10 trending on Netflix India: इस हफ्ते Netflix की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में ये धांसू फिल्में और सीरीज शामिल हैं, जिसमें रोमांस, सस्पेंस और खौफ का भरपूर डोज मिलेगा. अगर आप भी एक साथ प्यार, रोमांच और डर का मजा लेना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है.

Top 10 trending on Netflix India
1 / 11
Top 10 trending on Netflix India

Top 10 trending on Netflix India: इस हफ्ते Netflix की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में ये धांसू फिल्में और सीरीज शामिल हैं, जिसमें रोमांस, सस्पेंस और खौफ का भरपूर डोज मिलेगा. अगर आप भी एक साथ प्यार, रोमांच और डर का मजा लेना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है.  

विज्ञापन

बर्लिन

बर्लिन2 / 11

Money Heist फेमस सीरीज का ये स्पिन-ऑफ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. बर्लिन की चालाकी, डकैती और स्टाइलिश अंदाज देखकर आप हैरान रह जाएंगे. सस्पेंस से भरपूर ये सीरीज एक बार शुरू की तो छूटेगी नहीं.

विज्ञापन

The Wonderfools

The Wonderfools3 / 11

ये सीरीज हल्का-फुल्का मजा और सस्पेंस का अनोखा कॉम्बिनेशन है. कुछ जादुई घटनाएं और मजे भरे पात्र आपको पूरे समय बांधे रखेंगे. यह सीजीर परिवार के साथ देखने लायक अच्छा ऑप्शन है.

Raw

Raw4 / 11

यह एक खौफनाक हॉरर फिल्म है, जिसमें एक लड़की जो मेडिकल कॉलेज में जाती है और अंदर छिपे अंधेरे राज सामने आते है. अगर आप डरावनी फिल्में पसंद करते हैं तो Raw को जरूर देखें. इसमें आपको बहुत सख्त और रियलिस्टिक हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

Glory

Glory5 / 11

पुलकित सम्राट की सीरीज Glory एक स्पोर्ट्स ड्रामा और इमोशन से भरी सीरीज है, जिसमें मेहनत, संघर्ष और थ्रिलर कहानी आपका फुल मनोरंजन करेगी. इसमें रोमांस के साथ साथ प्रेरणा भी मिलेगी.

If Wishes Could Kill

 If Wishes Could Kill6 / 11

यह एक कोरियन यंग-एडल्ट हॉरर सीरीज है. कहानी 'गिरिगो' (Girigo) नाम के एक रहस्यमयी ऐप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मनचाही ख्वाहिशें तो पूरी करता है लेकिन बदले में मौत का काउंटडाउन शुरू कर देता है.

विज्ञापन

Nemesis

Nemesis7 / 11

यह डार्क और इंटेंस क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसके गहरे राज और अनोखे ट्विस्ट आपका दिमाग हिला सकते हैं. दर्शकों को अगर सस्पेंस की दुनिया में कुछ अच्छा देखना है, तो यह बढ़िया सीरीज है.

Mamla Legal Hai

Mamla Legal Hai8 / 11

यह एक कॉमेडी और लीगल ड्रामा सीरीज है, जिसका मजेदार मिक्स आपको खूब पसंद आने वाला है. कोर्ट रूम में होने वाले मजेदार केस और वकीलों की चालाकी आपको हंसाते हुए सोचने पर मजबूर कर देगी. हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए बेस्ट है.

विज्ञापन

Devil May Cry

Devil May Cry9 / 11

गेमिंग की दुनिया के मशहूर कैरेक्टर 'दांते' पर आधारित इस डार्क फैंटेसी एनिमेटेड सीरीज का दूसरा सीजन अपने जबर्दस्त एक्शन और बेहतरीन एनीमेशन के चलते काफी ट्रेंड कर रहा है.

The Middle

The Middle10 / 11

यह सीरीज पारिवारिक रिश्तों, इमोशन्स और हल्के-फुल्के ड्रामे से भरी हुई है. अगर आप कुछ हल्का फुल्का देखना चाहते हैं तो यह सीरीज बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

विज्ञापन

My Royal Nemesis

My Royal Nemesis11 / 11

लिम जी-योन और हियो नाम-जुन स्टारर यह एक फैंटेसी रॉम-कॉम सीरीज है. इसमें जोसियन काल (Joseon era) की एक विलेन की आत्मा आधुनिक समय की एक संघर्षशील एक्ट्रेस के शरीर में आ जाती है और उसकी टक्कर एक रईस बिजनेसमैन से होती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन