TV की ये हसीना जल्द बनेगी दुल्हन, बॉयफ्रेंड ने लाइव रिकॉर्डिंग के दौरान किया खुलेआम प्रपोज, वीडियो हुआ वायरल

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Proposal: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी पूरी टीवी इंडस्ट्री में फेमस हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि ‘तेजरान’ अब जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं? Netflix पर आए इस नए शो की रिकॉर्डिंग के दौरान प्रपोजल हुआ, जिसे फैंस देखकर बेहद खुश हुए.

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Proposal

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Proposal

Karan Kundrra proposes Tejasswi Prakash: टीवी की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. उनका बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने लाइव रिकॉर्डिंग के दौरान खुलेआम प्रपोज कर दिया. यह पल इतना खूबसूरत था कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. यह देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रियलिटी शो में किया प्रपोज

नेटफ्लिक्स पर नया रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ अभी चालू हुआ है, जिसमें करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को यह सरप्राइज दिया. यह शो 20 मई 2026 को रिलीज हुआ. शो का फाइनल एपिसोड रोमांटिक मोमेंट से भरा था.

लाइव प्रपोज का खूबसूरत पल

नए रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ में करण ने खास तैयारी की थी. खूबसूरत रोशनी, पानी पर ‘विल यू मैरी मी’ लिखा हुआ, फूल और रोमांटिक माहौल ने उस लम्हे को खास बना दिया था. तेजस्वी कुछ समझ नहीं पाई. जब करण एक घुटने पर बैठा और हीरे की अंगूठी निकाली तो तेजस्वी की आंखों में आंसू आ गए.

विज्ञापन

करण ने कहा, “तेजस्वी प्रकाश, विल यू मैरी मी?” तेजस्वी भावुक होकर रो पड़ीं. उन्होंने हां कह दी. करण ने अंगूठी पहनाई. दोनों ने गले लगाया. यह पल देखकर वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया. शो के बाकी सदस्य भी खुशी से तालियां बजा रहे थे.

विज्ञापन

वीडियो क्यों हुआ वायरल?

प्रपोज का वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर फैल गया. फैंस ने इसे शेयर किया और ढेर सारे कमेंट किए. कई लोग लिख रहे हैं – “आखिरकार इंतजार खत्म हुआ”, “तेजरान फॉरएवर”. कुछ फैंस कह रहे हैं कि यह पल बॉलीवुड फिल्म से भी ज्यादा रोमांटिक था.

बिग बॉस से शुरू हुई मोहब्बत

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को टीवी जगत में ‘तेजरान’ नाम से पुकारा जाता है. दोनों की मुलाकात बिग बॉस 15 में हुई थी. वहां से दोस्ती प्यार में बदल गई. पिछले चार साल से दोनों साथ हैं. अब यह प्यार शादी तक पहुंचने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ