'मैं वर्जिन हूं बेबी…', सना मकबूल का शॉकिंग बयान हुआ वायरल, रिलेशनशिप में ना आने की बताई बड़ी वजह

Sana Makbul Viral Interview Statement: बिग बॉस ओटीटी विनर सना मकबूल इन दिनों सुर्खियों में छाईं हुईं हैं. क्योंकि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने अपने रिलेशनशिप में ना आने की वजह बताई, जिसे सुनकर फैंस हैरान हैं.

sana makbool personal life

sana makbool personal life

Sana Makbul Shocking Confession: सना मकबूल, बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता और टीवी की मशहूर अभिनेत्री, एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने जो कहा, वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. सना ने खुले मन से कहा, “मैं वर्जिन हूं बेबी… सच में!” यह बयान सुनकर कई लोग चौंक गए. 32 साल की सना ने बताया कि वे अब तक किसी रिलेशनशिप में नहीं आईं और इसके पीछे बड़ी वजहें हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सना ने किया वर्जिनीटी का खुलासा

फिल्मी ज्ञान को इंटरव्यू देते हुए सना ने साफ-साफ बताया कि उन्होंने कभी किसी को किस तक नहीं किया है. वे हुकअप या फिजिकल रिलेशन से दूर रहीं. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह उनके धर्म की वजह से है, तो सना ने जवाब दिया कि यह उनकी अपनी पसंद है. उन्होंने कहा, “लोग दिल तोड़ देते हैं, इसलिए मुझे प्यार से डर लगता है.”

दिल टूटने का डर बनी वजह

सना का मानना है कि किसी पर भरोसा करना उनके लिए आसान नहीं. एक बार दिल टूट जाए तो फिर किसी पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने अपनी पिछली रिलेशनशिप का भी जिक्र किया, जहां सफलता के बाद पार्टनर को दिक्कत हुई थी.

विज्ञापन

फैंस खुलासे से हुए हैरान

फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के इस खुलासे से हैरान हो गए. इंटरव्यू लेने वाले को भी यह यकीन करना मुश्किल हो गया कि सना अभी तक वर्जिन हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट का नाम दे रहे, तो कुछ लोग इसे समाज की प्रगति के बारे में प्रश्न उठा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ