66 की उम्र में क्या खाते हैं 'दृश्यम' एक्टर मोहनलाल? असिस्टेंट ने खुद बताया सुपरस्टार का डेली डाइट प्लान

Mohanlal Healthy Diet Plan: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल आज 66 साल की उम्र में भी इतने फिट और एक्टिव हैं. इसके पीछे उनका परफेक्ट डाइट प्लान है, जो कि उनके प्रोडक्शन असिस्टेंट और न्यूट्रिशनिस्ट ने पुराने इंटरव्यू में बताया है. आइए जानते हैं.

Malayalam actor Mohanlal diet plan
1 / 8
Malayalam actor Mohanlal diet plan

Mohanlal Healthy Diet Plan: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल आज 66 साल की उम्र में भी इतने फिट और एक्टिव हैं. इसके पीछे उनका परफेक्ट डाइट प्लान है, जो कि उनके प्रोडक्शन असिस्टेंट और न्यूट्रिशनिस्ट ने पुराने इंटरव्यू में बताया है. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

मोहनलाल की सेहत

मोहनलाल की सेहत2 / 8

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए फेमस हैं. लेकिन 66 साल की उम्र में भी वे एक्टिव और एकदम फिट पर्सनालिटी के साथ हैं. इसके पीछे उनकी हेल्दी डाइट का बड़ा हाथ है.

विज्ञापन

पुराने इंटरव्यू में लीक हुई पूरी डाइट

पुराने इंटरव्यू में लीक हुई पूरी डाइट3 / 8

एक पुराने इंटरव्यू में उनके प्रोडक्शन असिस्टेंट और न्यूट्रिशनिस्ट ने उनके खाने पीने और आदतों के बारे में खुलकर बताया, जिसकी वजह से वे इतने चुस्त दुरुस्त रहते हैं.

असिस्टेंस ने बताई डाइट

 असिस्टेंस ने बताई डाइट4 / 8

प्रोडक्शन असिस्टेंट राजेश ने बताया था कि जब मोहनलाल कड़े डाइट प्लान पर होते हैं, तो वे दिन में तीन बार मिल्क पॉरिज (दूध का दलिया) खाते हैं. यह लाइट और न्यूट्रिशियस मील उन्हें दिनभर एनर्जेटिक रखता है.

विज्ञापन

दोपहर का खाना

दोपहर का खाना5 / 8

दूसरी ओर मोहनलाल के न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. जैसन पॉलसन ने सोशल मीडिया पर उनके लंच का एक वीडियो शेयर कर उनके सीक्रेट प्लैटर के बारे में बताया था, जिसमें वे ऑर्गेनिक और बिना एंटीबायोटिक वाला रेट मीट खाते हैं.

गट फ्रेंडली सब्जियों का सेवन

गट फ्रेंडली सब्जियों का सेवन6 / 8

उन्होंने आगे बताया कि मोहनलाल मीट के साथ भारी मात्रा में किमची,बीन्स और चाइनीज कैबेज लेते हैं. उनके न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, मीट को इन सब्जियों के साथ खाने से यह आसानी से पच जाता है और पाचन तंत्र (Gut) के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

शुगर से बनाई दूरी

शुगर से बनाई दूरी7 / 8

डॉक्टर के मुताबिक, मोहनलाल स्टार्च (Starch) और शुगर (Sugar) से पूरी तरह दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन अपनी डाइट में गुड फैट को जरूर शामिल करते हैं.

हाइड्रेशन का पूरा ध्यान

हाइड्रेशन का पूरा ध्यान8 / 8

उनके फिटनेस एडवाइजर ऐनुस एंटनी के अनुसार, मोहनलाल का ओवरऑल फिटनेस मंत्र इन चार चीजों पर टिका है. ताजे फल, सब्जियां, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, कम्प्लीट प्रोटीन और फिश ऑयल व अलसी के बीज जैसे हेल्दी फैट्स. बता दें मोहनलाल रोजाना 3-4 लीटर पानी भी पीते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन