बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसका बजट था 2 लाख और कमाए 1 करोड़, 83 साल पहले हुई थी रिलीज

First blockbuster movie of Bollywood: बॉलीवुड में आए दिन कई फिल्में ब्लॉकबस्टर होती रहती हैं. क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कौन सी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो मात्र 2 लाख में बनीं लेकिन 1 करोड़ की कमाई की.

First blockbuster movie kismet
1 / 7
First blockbuster movie kismet

First blockbuster movie of Bollywood: बॉलीवुड में आए दिन कई फिल्में ब्लॉकबस्टर होती रहती हैं. क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कौन सी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो मात्र 2 लाख में बनीं  लेकिन 1 करोड़ की कमाई की.  

विज्ञापन

भारतीय फिल्म की ब्लॉकबस्टर फिल्म

भारतीय फिल्म की ब्लॉकबस्टर फिल्म2 / 7

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज होती रहती हैं. जैसे कि 1943 में रिलीज होने वाली फिल्म किस्मत, जिसे बॉम्बे टॉकीज ने बनाया था. इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

विज्ञापन

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट3 / 7

इस फिल्म में मात्र 2 लाख रुपए लगाए गए थे. लेकिन इसने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके दी. यह बॉलीवुड की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म उभरकर सामने आई.

रिकॉर्ड किया कायम

रिकॉर्ड किया कायम4 / 7

यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पहली फिल्म थी जिसने 'करोड़ क्लब' (1 Crore Club) की शुरुआत की और बॉलीवुड को अपनी पहली ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर मिली.

विज्ञापन

थिएटर में लगातार चली फिल्म

थिएटर में लगातार चली फिल्म5 / 7

बता दें कि किस्मत' ने कोलकाता (तब कलकत्ता) के 'रोक्सी सिनेमा' (Roxy Cinema) में लगातार 3 साल 8 महीने (192 हफ्ते) तक चलने का रिकॉर्ड बनाया था.

फिल्म की कास्ट

फिल्म की कास्ट6 / 7

इस फिल्म से पहले फिल्मों में हीरो हमेशा आदर्शवादी और दूध का धुला होता था. लेकिन इसमें महान अभिनेता अशोक कुमार ने एक शातिर चोर और पॉकेटमार का मुख्य किरदार निभाया था, जिसे जनता ने खूब पसंद किया.

विज्ञापन

ब्रिटिश सरकार को चकमा देने वाला गाना

ब्रिटिश सरकार को चकमा देने वाला गाना7 / 7

फिल्म का देशभक्ति गीत "दूर हटो ऐ दुनिया वालो, हिंदुस्तान हमारा है" आजादी के दीवानों के लिए नारा बन गया था. चालाकी से इसमें 'जर्मनी और जापान' का नाम इस्तेमाल किया गया था ताकि तत्कालीन ब्रिटिश सेंसर बोर्ड इस पर प्रतिबंध न लगा सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन