क्यों अलग-अलग OTT पर रिलीज हुई 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2'? सामने आई आदित्य धर के इस बंटवारे की वजह

Ranveer Singh Dhurandhar OTT Releases: रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. फिल्म की हर एक चीज दर्शकों को खूब भाई. दोनों फिल्म थिएटर से निकलकर OTT पर आ गई है. धुरंधर Netflix पर और धुरंधर 2 Jio Hotstar पर आ रही है. मगर एक ही फ्रैन्चाइजी दो अलग अलग ओटीटी पर क्यों आ रही हैं. आइए जानते हैं.

dhurandhar and dhurandhar 2 ott releases

dhurandhar and dhurandhar 2 ott releases

विज्ञापन

Dhurandhar and Dhurandhar 2 OTT Releases: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी की फिल्म ‘धुरंधर’ ने दर्शकों को काफी पसंद किया. पहली फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी. अब उसकी दूसरी पार्ट ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. लेकिन जब बात OTT रिलीज की आती है तो लोग हैरान हो जाते हैं. पहली फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई, जबकि दूसरी भारत में जियो हॉटस्टार पर आने वाली है. विदेश में यह नेटफ्लिक्स पर ‘रॉ एंड अनकट’ वर्जन में दिख रही है. इस बंटवारे के पीछे क्या वजह है?

यह भी पढ़ें: Jr NTR ने फैंस को दिखाया अपनी नई फिल्म का धांसू ग्लिंप्स, जानें सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

विज्ञापन

पहली फिल्म का सफर

‘धुरंधर’ की डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास थीं। फिल्म थिएटर में अच्छा चला तो कुछ समय बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई. दर्शक घर बैठे आसानी से देख सके. आदित्य धर की डायरेक्टिंग और रणवीर सिंह का एक्शन लोगों को बहुत भाया. लेकिन इससे सीक्वल बनाने का फैसला मजबूत हुआ.

दूसरी फिल्म का अलग प्लान

‘धुरंधर 2’ को शुरू में एक फिल्म के रूप में सोचा गया था, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में इतना लंबा और जटिल कंटेंट हो गया कि इसे दो पार्ट में बांट दिया गया. दोनों पार्ट एक साथ शूट किए गए थे. अब रिलीज के समय आर्थिक फैसले ने भूमिका निभाई.

विज्ञापन

बिजनेस की स्मार्ट चाल

फिल्म की भारत में OTT राइट्स जियो स्टूडियोज और जियो हॉटस्टार ने खरीदी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील करीब 150 करोड़ रुपये की थी. इस वजह से फिल्म भारत में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. विदेशी बाजार में नेटफ्लिक्स के पास अधिकार हैं, इसलिए वहां यह पहले से स्ट्रीम हो रही है.

यह बंटवारा बिजनेस की अच्छी रणनीति माना जा रहा है. अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर राइट्स बेचने से प्रोड्यूसर्स को ज्यादा पैसे मिलते हैं. जियो हॉटस्टार ने IPL जैसे बड़े इवेंट के बाद रिलीज का समय चुना ताकि ज्यादा दर्शक जुड़ सकें. वहीं नेटफ्लिक्स पर ‘रॉ एंड अनकट’ वर्जन में एक्स्ट्रा सीन और ज्यादा एक्शन दिख रहा है, जो थिएटर वर्जन से थोड़ा अलग है.

विज्ञापन

दर्शकों पर क्या असर?

भारतीय दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ रहा है. हालांकि, कुछ लोग VPN से विदेशी वर्जन देख रहे हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से 4 जून 2026 के शुरू में जियो हॉटस्टार पर आएगी. इससे फिल्म का ‘अनदेखा’ वर्जन भी घर बैठे मिल जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ