'पति पत्नी और वो दो' या 'करुप्पु'… छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने जमाई धाक? देखें अब तक का कलेक्शन

Pati Patni Aur Woh Do Vs Karuppu Box Office Collection Day 6: ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘करुप्पु’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

Pati Patni Aur Woh Do Vs Karuppu Box Office Collection Day 6

Pati Patni Aur Woh Do Vs Karuppu Box Office Collection Day 6: आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि अभी भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. वहीं दूसरी ओर साउथ स्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की ‘करुप्पु’ को भी रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

‘पति पत्नी और वो दो’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 12.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शो 5,559 रहे. फिल्म ने भारत में अब तक 27 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 32.07 करोड़ है. वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक 37.42 करोड़ की कमाई कर ली है.

विज्ञापन

‘करुप्पु’ ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर ‘करुप्पु’ ने 6 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.30 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 31.3% रही और शोज 6,194 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 105.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 121.96 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 175.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘करुप्पु’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में आरजे बालाजी भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और साथ ही ऑडियंस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी दे रही है. वहीं दूसरी ओर ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ