हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: अरिजीत सिंह ने इंडिया टूर 2027 का किया ऐलान, 9 शहरों में होगा लाइव कॉन्सर्ट

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- IMDb)

Live Updates

17:16 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन भी हुए फैन

'कौन बनेगा करोड़पति' में अमिताभ बच्चन का बर्थडे वीक सेलिब्रेट किया जा रहा है. अपकमिंग एपिसोड में अमिताभ बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन के स्पेशल एपिसोड में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित हॉट सीट पर बैठीं नजर आएंगी. मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें माधुरी दीक्षित अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी हुई हैं. वहीं इसी दौरान एक्ट्रेस 'चंद्रमुखी' के अंदाज में नजर आईं. प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि माधुरी दीक्षित 'चंद्रमुखी' की तरह ही अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं.

16:16 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स

'बिग बॉस 20' की इनसाइड अपडेट्स देने वाले फैन पेज 'बीबी तक' के अनुसार इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इनमें काजी तौकीर, मैरी कॉम, माही विज, अमन गांधी, लव गिल, अरिश्फा खान और कनिका मान शामिल हैं. इन 7 कंटेस्टेंट्स में से कोई एक कंटेस्टेंट इस वीकेंड का वार में एविक्ट हो सकता है. पढ़िए पूरी खबर

15:35 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 8 एपिसोड्स की सीरीज ने प्राइम वीडियो पर 'दृश्यम 2' को छोड़ा पीछे

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'दुपहिया 2' है. ये सीरीज 1 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई. ये सीरीज प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको कॉमेडी और ट्विस्ट से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.

14:46 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'हनुमान अंश' ने 60 दिनों में कितनी की कमाई?

'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 60 दिन हो गए हैं. इस फिल्म ने 60वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 325.48 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 384.44 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में अब तक फिल्म ने 424.24 करोड़ की कमाई कर ली है.

13:59 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. खबरें थीं कि दोनों सितारे हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने जा रहे हैं. वहीं अब डायरेक्टर की टीम ने इन खबरों को झूठा बताया है और क्लीयर कर दिया है कि यामी गौतम और आदित्य धर मुंबई में ही रहेंगे.

13:16 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: रश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म 'राणाबाली' इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. इस फिल्म में एक ऐसी त्रासदी का इतिहास दिखने वाला है जिसमें 90 लाख लोगों की जान चली गई थी. 'राणाबाली' फिल्म में 'द ग्रेट मद्रास अकाल' के बारे में दिखाया जाएगा. पढ़िए पूरी खबर

12:41 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?

फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है. रजनीकांत की ये मास एक्शन फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. साउथ सिनेमा के साथ-साथ बॉलीवुड में भी इस फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. बता दें इस फिल्म की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, वहीं हाल ही में अब फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है.

12:12 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'जेलर 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर में रजनीकांत के साथ विद्या बालन भी धांसू एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं. ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है तभी से सोशल मीडिया पर छा गया है. एक बार फिर ऑडियंस को इस फिल्म में रजनीकांत का एक्शन और स्वैग से भरा अंदाज देखने को मिलेगा.

11:22 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में मेकर्स ने 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया. इस दौरान विद्युत जामवाल ने एक कारनामा कर दिखाया कि उन्हें देख हर कोई हैरान रह गया. एक्टर 20 मिनट तक एक ही जगह बैठे रहे और 15 मिनट तक उन्होंने अपने सांस भी रोक ली. इसके साथ ही 20 मिनट तक एक्टर ने अपनी पलकें तक नहीं झपकाई. पढ़िए पूरी खबर

11:02 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और अभी भी फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है. 'दृश्यम 3' ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 25% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 16,274 रहे. 'दृश्यम 3' ने महज 4 दिनों में भारत में अब तक 197.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 303 करोड़ की कमाई कर ली है.

10:39 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: Bigg Boss 20 में लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!

लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ओपी यंग डीएसए के साथ अपने दिल की बात शेयर करते नजर आए. स्काउट ओपी और यंग ग्राउंड एरिया में बैठे नजर आए. इस दौरान स्काउट यंग के साथ इशारों में बात करते नजर आए और अपने दिल की फीलिंग्स यंग के साथ शेयर करते भी दिखाई दिए. स्काउट ओपी ने कहा कि इस शो में उनके मन में लव गिल के लिए फीलिंग्स जाग रही हैं.

10:20 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: संजय मिश्रा का बर्थडे

संजय मिश्रा आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में एक्टर अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. एक्टर को 'आंखों देखी' और 'वध' के लिए दो बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड भी मिल चुका है. वहीं हाल ही में हुए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में एक्टर को बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. एक्टर को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म 'भक्षक' के लिए मिला.

09:55 (IST) 06 Oct 2026

Entertainment News LIVE: अरिजीत सिंह ने इंडिया टूर 2027 का किया ऐलान

अरिजीत सिंह ने इंडियन सिनेमा में 20 साल पूरे कर लिए हैं. इस खुशी में सिंगर ने अपने फैंस के लिए 'इंडिया टूर 2027' की घोषणा कर दी है. 9 शहरों में सिंगर लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं. अपने शो के बारे में बताते हुए सिंगर ने कहा है कि संगीत के 20 साल का सफर मेरे लिए बेहद खुशी की बात है. इसका सबसे अहम हिस्सा हमेशा से वो लोग रहे हैं, वो फैंस जिन्होंने इन गानों को एक नई पहचान दी है. मैं पूरे भारत में मंच पर लाइव परफॉर्म करने के लिए काफी उत्साहित हूं. अरिजीत सिंह का ये कॉन्सर्ट अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, पुणे, इंदौर और हैदराबाद में होने जा रहा है. जल्द ही डेट्स भी रिवील कर दी जाएंगी.

17:30 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर 2 महीने से छाई 6 एपिसोड्स की सीरीज

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ऑपरेशन सफेद सागर' है. ये सीरीज 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. वहीं आज भी ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में ये सीरीज 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं इस सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में भी ऐड कर सकते हैं.

17:09 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर देखें 'मोर्टल कॉम्बैट 2'

'मोर्टल कॉम्बैट 2' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म पर सिनेमाघरों में फैंस ने खूब प्यार लुटाया था, वहीं अब ओटीटी पर भी ये फिल्म तहलका मचाने जा रही है. इसे आप 8 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म को बिंज वॉच करने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है.

16:40 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: रॉबर्ट डी नीरो ने अनुपम खेर को अपने घर किया इनवाइट

हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रॉबर्ट डी नीरो ने अनुपम खेर को अपने घर पर इनवाइट किया है. अनुपम खेर ने दोनों की मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर ये फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं.

15:59 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली?

आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली अपनी अटकी हुई फिल्म 'इंशाल्लाह' पर काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म पर 7 साल पहले काम चल रहा था, लेकिन बाद में ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी. ऑडियंस को इस फिल्म का आज भी इंतजार ही है. वहीं अब 7 साल बाद फिर से संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट ने इस पर काम करने का मन बनाया है. पढ़िए पूरी खबर

15:30 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: परिणीति चोपड़ा की 'रिपोर्टिंग लाइव' कब होगी रिलीज?

परिणीति चोपड़ा स्टारर थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. वहीं इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ-साथ देवेन भोजानी, अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन लीड रोल में हैं.

15:00 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर देखें ये 5 फिल्में-सीरीज

5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच ओटीटी पर मनोरंजन का डबल डोज मिलेगा. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें कैरी, इनसाइड इन द सर्कल, लेस ऑफ अ स्ट्रेंजर, रिपोर्टिंग लाइव और मोर्टल कॉम्बैट 2 जैसी फिल्में-सीरीज शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

14:18 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 59 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 59वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमाई की. वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 324.73 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 383.56 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 423.26 करोड़ की कमाई कर ली है.

13:29 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगी '418'?

प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म दशहरे के मौके पर 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खास बात ये है कि इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म को ऑडियंस तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में देख सकती है. वहीं इस फिल्म में हॉरर सीन्स के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

13:13 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी

अपकमिंग हॉरर फिल्म 418 का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस बार स्क्रीन पर 'मंजुलिका' नहीं, 'देविका' अपनी पायल की छन-छन से ऑडियंस को डराती नजर आएगी. माइथ्री मूवी मेकर्स की इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही फिल्म के ट्रेलर के चर्चे सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहे हैं.

12:35 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी पर तोड़ी चुप्पी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और उनकी कंपनियों पर छापा मारा. वहीं इस ऑपरेशन में रकुल प्रीत सिंह और उनके ससुर और फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी का नाम भी सामने आया. ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. वहीं अब रकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की रेड पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है. पढ़िए पूरी खबर

12:02 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: मोहसिन खान ने अगस्त में की थी सगाई

मोहसिन खान ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड के साथ शादी की है. 22 अगस्त 2026 में दोनों ने सगाई भी की थी. एक्टर ने इस दौरान तमन्ना के साथ सगाई की फोटोज शेयर की थीं. वहीं इन फोटोज पर फैंस ने खूब प्यार भी लुटाया था.

11:37 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: शादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान

टीवी के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान शादी के बंधन में बंध चुके हैं. एक्टर ने अपनी मंगेतर तमन्ना से शादी कर ली है. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में थामा. वहीं सोशल मीडिया पर प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी से मोहसिन खान ने अपनी पत्नी के साथ शादी की एक फोटो भी शेयर की है. सोशल मीडिया पर कपल की ये वेडिंग फोटो काफी वायरल हो रही है.

11:12 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: अविनाश मिश्रा को 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी के साथ मिले ये गिफ्ट्स

अविनाश मिश्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ 20 लाख रुपये नकद, यूरोप ट्रिप और एक कार भी जीती है. वहीं बाकी के 2 फाइनलिस्ट ओरी और ऋत्विक धनजानी को बाइक गिफ्ट की गई. अविनाश तिवारी, ओरी और ऋत्विक धनजानी ने शो का आखिरी स्टंट परफॉर्म किया और ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया.

10:28 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!

इंफ्लुएंसर और मैकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या चर्चाओं में बनी हुई है. इंफ्लुएंसर की अचानक हुई हत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया. वहीं आए दिन इस केस में नए-नए अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं. हाल ही में मैड संधू मर्डर केस में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. मैड संधू 'बिग बॉस' में एंट्री करने जा रहे थे, शो में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू की हत्या कर दी गई.

09:59 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 61 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 56.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 17,323 रहे. 'दृश्यम 3' ने अब तक भारत में 176.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 272.80 करोड़ की कमाई कर ली है.

09:44 (IST) 05 Oct 2026

Entertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने सोहा अली खान के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. करीना कपूर ने सोहा अली खान के बर्थडे पर उनके लिए ये पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में सोहा अली खान अपनी पूरी फैमिली के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. कुछ फोटोज में सोहा अली खान तैमूर और जेह के साथ खेलती नजर आ रही हैं तो कुछ फोटोज में सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ फैमिली ट्रिप एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. फैंस करीना कपूर और सोहा अली खान की इस बॉन्डिंग को काफी पसंद कर रहे हैं.

Entertainment News in Hindi: अरिजीत सिंह ने इंडियन सिनेमा में 20 साल पूरे कर लिए हैं. इस खुशी में सिंगर ने अपने फैंस के लिए ‘इंडिया टूर 2027’ की घोषणा कर दी है. 9 शहरों में सिंगर लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं. अपने शो के बारे में बताते हुए सिंगर ने कहा है कि संगीत के 20 साल का सफर मेरे लिए बेहद खुशी की बात है. इसका सबसे अहम हिस्सा हमेशा से वो लोग रहे हैं, वो फैंस जिन्होंने इन गानों को एक नई पहचान दी है. मैं पूरे भारत में मंच पर लाइव परफॉर्म करने के लिए काफी उत्साहित हूं. अरिजीत सिंह का ये कॉन्सर्ट अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, पुणे, इंदौर और हैदराबाद में होने जा रहा है. जल्द ही डेट्स भी रिवील कर दी जाएंगी.

संजय मिश्रा का बर्थडे

संजय मिश्रा आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में एक्टर अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. एक्टर को ‘आंखों देखी’ और ‘वध’ के लिए दो बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड भी मिल चुका है. वहीं हाल ही में हुए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में एक्टर को बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. एक्टर को ये अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘भक्षक’ के लिए मिला.

यह भी पढ़ें: वीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, चौथे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विज्ञापन

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं और अभी भी फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है. ‘दृश्यम 3’ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 25% रही. वहीं शोज की बात करें तो चौथे दिन फिल्म के शोज 16,274 रहे. ‘दृश्यम 3’ ने महज 4 दिनों में भारत में अब तक 197.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड़ रहा. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 303 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola