Entertainment News: CJP के प्रोटेस्ट में शामिल हुईं स्वरा भास्कर, सामने आई तस्वीरें

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

entertainment-news

entertainment-news

Entertainment News in Hindi: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker). CJP ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी तस्वीरें शेयर की है. फोटो में देखा जा सकता है कि स्वरा भास्कर का वेलकम अभिजीत दिपके ने किया है. वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस सोनम वांचूक से मिलती हुई भी नजर आ रही है.

विज्ञापन

केके मेनन की ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

केके मेनन की अपकमिंग सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. सीरीज की रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज हो गई है. 7 एपिसोड्स की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक धमाकेदार सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म में केके मेनन दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का किरदार निभा रहे हैं. वहीं सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 8.35 करोड़ की कमाई की. भारत में ‘धमाल 4’ ने अब तक महज 4 दिनों में 73.35 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 87.85 करोड़ रहा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 102.35 करोड़ की कमाई कर ली है. महज 4 दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

विज्ञापन

‘अल्फा’ ने कितनी की कमाई?

आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. 11वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख की कमाई की. लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. भारत में फिल्म ने अब तक 54.35 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 64.79 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 90.99 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 5वें दिन कमाए इतने करोड़

Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' वीकेंड के बाद भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 5वें दिन कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कब रिलीज होगी 'तुम्बाड 2'?

सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' का दूसरे पार्ट का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब 'तुम्बाड 2' मवी को लेकर कई जानकारी सामने आई है. इस मूवी में आलिया भट्ट की भी एंट्री हो गई है. चलिए जानते हैं फिल्म के बारे में तमाम जानकारी. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर कोहराम मचा रही है ढाई महीने पुरानी ये फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म मराठी भाषा और हिंदी भाषा में रिलीज की गई थी. इन दिनों रितेश की फिल्म ओटीटी पर जमकर कोहराम मचा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: थिएटर्स के बाद इस OTT पर रिलीज होगी सामंथा की 'मां इंटी बंगारम' फिल्म

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म में दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Prime Video पर लगातार ट्रेंड कर रही ये 5 एपिसोड की मिनी सीरीज

अगर आप भी ओटीटी पर कोई ऐसी सीरीज तलाश कर रहे हैं, जिसे आप बेहद कम समय में पूरा कर लें, तो यह सीरीज आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. आईए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: CJP के प्रोटेस्ट में शामिल हुईं स्वरा भास्कर

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker). CJP ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी तस्वीरें शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/Daxknp2k7xD/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Entertainment News LIVE: OTT पर बदल गई इन 5 फ्लॉप फिल्मों की किस्मत, देखें लिस्ट

साल 2026 में बॉलीवुड की कई सारी फिल्में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया है. लेकिन आज हम आपको 5 ऐसी मूवीज के बारे में बताएंगे, जो सिनेमाघरों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन हैं Satluj के जसवंत सिंह खालरा? क्या इनकी वजह से बैन हुई फिल्म?

पंजाब के एक बेहद साहसी सिख जसवंत सिंह खालरा के ऊपर हाल ही के दिनों में एक फिल्म बनी, जिसे ओटीटी पर रिलीज होते ही बैन कर दिया गया. दिलजीत दोसांझ ने मुख्य किरदार निभाया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने सोहम की फिल्म Tumbaad 2 में अपनी एंट्री की कंफर्म

तुंबाड़ फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया. अब आधिकारिक तौर पर आलिया भट्ट ने इस फिल्म के दूसरे भाग में आने की पुष्टी कर दी है. सोहम शाह के साथ आलिय जल्द ही इसके दूसरे भाग में नजर आएंगी. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के पिता का हुआ देहांत

भोजपुरी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक, काजल राघवानी के पिता का निधन हो गया है, जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस दुखद खबर की जानकारी खुद काजल राघवानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए फैंस के साथ साझा की.

Entertainment News LIVE: सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे 3 Idiots के चतुर, वीडियो की शेयर

फिल्म 3 Idiots के 'चतुर रामलिंगम' यानी ओमी वैद्य ने वीडियो बनाकर सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर लोगों से अपील की है. उन्होंने दुखी मन से कहा कि 'मैं नहीं चाहता Rancho मर जाएं.' पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'प्रीतम एंड पेड्रो' से पहले इस फिल्म में विलेन बने विक्रांत मैसी

'प्रीतम एंड पेड्रो' में विक्रांत मैसी ने 'मार्टिन' नाम के एक विलेन का रोल निभाया है. जिसे ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही है. वहीं इससे पहले विक्रांत मैसी नेटफ्लिक्स की फेमस फिल्म 'सेक्टर 36' में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं. इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने एक ऐसे खूंखार विलेन का किरदार निभाया था. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: पैप्स पर भड़कीं जरीन खान

जरीन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जरीन खान पैप्स पर भड़कती दिखाई दे रही हैं. दरअसल एक्ट्रेस पर पैप्स कुछ कमेंट करते हैं, तब वो भड़कते हुए कहती हैं कि मेरे साथ फालतूगिरी की बातें मत किया करो.

https://www.instagram.com/reel/Dau95VSq3wq/

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाई 8 एपिसोड्स की सीरीज

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'आई विल फाइंड यू' है. 8 एपिसोड्स की ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस सीरीज ने 18 जून को ओटीटी की दुनिया में दस्तक दी थी. अब लगभग 1 महीने बाद भी ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 9 भाषाओं में रिलीज हुई एक फिल्म, हिंदी में बुरी तरह पिटी!

साल 2005 में आई इस तेलुगु फिल्म का नाम 'नुव्वोस्तानांते नेनोद्दांताना' है. सिद्धार्थ और तृषा कृष्णन की जोड़ी को इस फिल्म में ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. दोनों की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया था. वहीं हिंदी में भी इस फिल्म का रीमेक देखने को मिला. साल 2013 में 'रमैया वस्तावैया' के नाम से इस फिल्म को रिलीज किया गया. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'तुम्बाड 2' में नजर आएंगी आलिया भट्ट, सोहम शाह संग फोटोज वायरल

सोहम शाह की अपकमिंग फिल्म 'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की भी एंट्री हो गई है. सोहम शाह ने आलिया भट्ट के साथ फोटोज शेयर की हैं, जिसके बाद ये कंफर्म हो गया है कि आलिया भट्ट भी 'तुम्बाड 2' में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी.

https://www.instagram.com/p/Dawou2Kgu1q/?img_index=1

Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर छाई 'प्रीतम एंड पेड्रो'

अरशद वारसी और वीर हिरानी की 'प्रीतम एंड पेड्रो' जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. इसे आप अपनी वॉचलिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 में ट्विस्ट! मिड वीक होगा डबल एविक्शन

नेटफ्लिक्स के ट्रेंडिंग रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. 'लॉक अप 2' के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें शो के जज रितेश देशमुख कंटेस्टेंट्स को बोलते हैं कि इस मिड वीक डबल एविक्शन होने वाला है. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'अल्फा' ने कितनी की कमाई?

आलिया भट्ट की 'अल्फा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. 11वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख की कमाई की. लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. भारत में फिल्म ने अब तक 54.35 करोड़ की कमाई की है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 64.79 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 90.99 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 8.35 करोड़ की कमाई की. भारत में 'धमाल 4' ने अब तक महज 4 दिनों में 73.35 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 87.85 करोड़ रहा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 102.35 करोड़ की कमाई कर ली है. महज 4 दिनों में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है.

Entertainment News LIVE: केके मेनन की सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर हुआ रिलीज

केके मेनन की अपकमिंग सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. सीरीज की रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज हो गई है. 7 एपिसोड्स की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक धमाकेदार सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म में केके मेनन दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का किरदार निभा रहे हैं. वहीं सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये सीरीज प्राइम वीडियो पर 24 जुलाई को रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DauQ_QNgv7a/?hl=en

Entertainment News LIVE: थलपति विजय के बेटे की फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज पर लगा ब्रेक

थलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है. लेकिन आज हम उनके बेटे जेसन संजय की फिल्म 'सिग्मा' के बारे में बताएंगे, जिसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Super Subbu छोड़िए! Netflix पर देखिए ये 5 कॉमेडी-ड्रामा सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों तेलुगु सीरीज 'सुपर सुब्बू' जमकर देखी जा रही है. अगर आपको भी यह सीरीज पसंद आई है, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी सीरीज लेकर आए हैं, जिसे आप वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: दिल दहला देंगी Netflix की ये 5 हॉरर फिल्में

अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको 5 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इन 5 फिल्मों में आपको खौफ का तांडव देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Pritam And Pedro से 10 गुना ज्यादा शानदार हैं Jio Hotstar की ये 5 सीरीज

अगर आप को राजकुमार हिरानी की नई सीरीज Pritam And Pedro पसंद आई है, तो आज हम आपको 5 ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं उन सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई अजय देवगन की Dhamaal 4, जानें कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: KK Menon की नई सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब होगी स्ट्रीम?

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक नई सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी प्यार और सपोर्ट देते हुए नजर आ रहे हैं. इस सीरीज में के के मेनन ने अहम किरदार निभाया है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 1 महीने से OTT पर कोहराम मचा रही ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म, बनाए फैमिली संग देखने का प्लान

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है और दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म को रिलीज हुए 1 महीना हो चुका है, लेकिन फिर भी ये लगातार टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: OTT पर गर्दा उड़ा रही है ये साउथ एडवेंचर फिल्म

OTT पर फिल्में और सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी मूवी लेकर आए हैं, जिसने सिनेमाघरों में कोहराम मचा दिया था. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 1,300 करोड़ रुपये कमाने वाली Dhurandhar का जापान में हुआ हाल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का जापान में जादू नहीं चल पाया है. फिल्म उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई है और इसका बुरा हाल नजर आ रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बचपन के दोस्तों से मिली सारा अली खान, शेयर की लेटेस्ट फोटोज

सारा अली खान विदेश में छुट्टियां मना रही हैं. इस बीच अब सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है कि मेरे प्रिय बचपन के यार के साथ रियूनियन, तो जाहिर है मौज-मस्ती के लिए हम तैयार, मिले सब सात समुंदर पार, हंसी फैलाने के लिए, यादें बनाएं और बातें बेहद प्यार करें. इस पोस्ट पर अब फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Dau2CVxiJ15/?img_index=1

Entertainment News LIVE: 78 साल की उम्र में इस हॉलीवुड एक्टर का हुआ निधन

हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. वेटरन एक्टर सैम नील का 78 साल की उम्र में हुआ निधन हो गया है. इस खबर ने फिल्म जगत को झकझोर कर रख दिया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 148 मिनट की वो, जिसने OTT पर आते ही काटा बवाल

ओटीटी पर नई-नई फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. 10 दिन पहले एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, जो अभी भी ट्रेंड कर रही है और टॉप 5 से बाहर निकलने का नाम नहीं ले रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 34 साल की हसीना ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज, ब्लैक ड्रेस में दिए किलर पोज, PHOTOS

हिमांशी खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर नए लुक की फोटोज शेयर की हैं, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं. एक्ट्रेस का ये लुक बेहद कमाल का है और फैंस इसकी तारीफ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Surbhi Jyoti ने रिवील किया लाडली का नाम, दिखाई बेटी की झलक

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपनी नन्ही परी की झलक भी फैंस के साथ शेयर की है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: संगीतकार प्यारेलाल पर टूटा दुखों का पहाड़, 78 की उम्र में वाइफ का हुआ निधन

लीजेंड्री कंपोजर प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला शर्मा का निधन हो गया है. सुनीला शर्मा 78 साल की थीं और उनके निधन की खबर से संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई. बता दें कि परिवार के लोग और करीबी उन्हें प्यार से 'अम्मा' कहकर बुलाते थे. सुनीला शर्मा के निधन की जानकारी सबसे पहले गायिका प्रियंका मित्रा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है.

Entertainment News LIVE: सर्जरी के बाद कैसी है Pawan Kalyan की हालत? वाइफ ने दिया अपडेट

साउथ के पॉपुलर एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण के राइट कंधे की सर्जरी हुई है. आइए जानते हैं कि सर्जरी के बाद पवन की हालत कैसी है? पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जब मुनव्वर फारुकी को लगा एनकाउंटर का डर, याद किया जेल का वो बुरा वक्त

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियनो और रिएलिटी शो विनर मुनव्वर फारूकी ने अपने जेल के दिनों को याद करते हुए बेहद भयानक एक्सपीरियंस शेयर किया है. एनकाउंटर से जुड़े इस डर ने उन्हें काफी परेशान किया था. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘मुश्किल वक्त में…’, Mahesh Manjrekar की वाइफ को हुआ कैंसर

मशहूर फिल्म निर्माता-अभिनेता महेश मांजरेकर की पत्नी और मराठी अभिनेत्री मेधा मांजरेकर को कैंसर हो गया है. इस खबर से फैंस टेंशन में आ गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 'ट्रिपल इंजन चला रहे...', आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमन ने कसा तंज

बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन एक बार फिर से आमिर खान को लेकर दिए गए बयान की वजह से सुर्खियों में छा गए हैं. उन्होंने आमिर की तीसरी शादी पर अजीबो-गरीब टिप्पणी की है, जो इन दिनों काफी वायरल हो रही है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Shahnaz Gill ने अपनी नई फिल्म के गाने पर शेयर की मजेदार वीडियो

शहनाज गिल ने अपनी नई फिल्म Ishqnaama के नए गाने Narak पर मजेदार वीडियो शेयर किया है. एक्ट्रेस वीडियो में कार में बैठकर गाने पर लिप्सिंग करते हुए नजर आ रही हैं. बता दें कि उनकी यह नई फिल्म 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/reel/DauJa4WIWbr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: 13 से 19 जुलाई के बीच ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 13 मजेदार फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

इस हफ्ते आपको ओटीटी पर मनोरंजन का महा-धमाका देखने को मिलेगा. 13 से 19 जुलाई के बीच ये 13 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं. नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा फिल्में और सीरीज आपका मनोरंजन करने वाली हैं. अगर आप आने वाले वीकेंड के लिए कुछ बढ़िया देखना चाहते हैं तो इस लिस्ट को संभालकर अपने पास रखें. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: कौन है क्रिश अग्रवाल, जिसने चुराया इम्तियाज अली की बेटी इदा का दिल?

इम्तियाज अली ने कई रोमांटिक फिल्में बनाई. लेकिन अब उनकी खुद की बेटी का रोमांस सुर्खियों में छाया हुआ है. बेटी इदा की सगाई ने फैंस को खूब खुश किया. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Dhamaal 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म धमाल 4 ने अपने ओपनिंग वीकेंड से लेकर तीसरे दिन तक अच्छी खासी कमाई कर ली है. फिल्म ने अपने पहले दिन 14 करोड़ की शानदार कमाई की. इसके बाद अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने कमाई में 60.7% का भारी उछाल के साथ 22.50 करोड़ बटोरे. वहीं तीसरे दिन 28.50 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. फिल्म ने तीन दिनों में विदेशों से करीब ₹14.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस हिसाब से मात्र 3 दिनों के भीतर 'धमाल 4' का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹92.00 करोड़ हो चुका है, और यह फिल्म आज ही ₹100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Entertainment News LIVE: आकांक्षा और शरण का हुआ ग्रैंड रिसेप्शन

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा की शादी के बाद मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट में एक ग्रैंड और सितारों से सजा वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया गया. 11 जुलाई को एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद, इस कपल ने बॉलीवुड के अपने दोस्तों और सहकर्मियों के लिए इस भव्य पार्टी की मेजबानी की. फैंस कपल के ढ़ेरों बधाईयां दे रहे हैं.

Entertainment News LIVE: इम्तियाज अली की बेटी इदा को मिला अपना जीवनसाथी

मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली (Ida Ali) ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड क्रिश ग्रोवर (Krish Grover) के साथ सगाई कर ली है. समंदर किनारे (बीच पर) हुए इस बेहद रोमांटिक और फिल्मी प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इम्तियाज अली के फैंस उनकी बेटी को नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए खूब बधाई दे रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ