OTT Releases This Week: 13 से 19 जुलाई के बीच ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 13 मजेदार फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स अकेले लूटेगा महफिल

OTT Releases: इस हफ्ते आपको ओटीटी पर मनोरंजन का महा-धमाका देखने को मिलेगा. 13 से 19 जुलाई के बीच ये 13 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं.

OTT Release This Week
1 / 14
OTT Release This Week

नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा फिल्में और सीरीज आपका मनोरंजन करने वाली हैं. अगर आप आने वाले वीकेंड के लिए कुछ बढ़िया देखना चाहते हैं तो इस लिस्ट को संभालकर अपने पास रखें.  

विज्ञापन

वुथरिंग हाइट्स

वुथरिंग हाइट्स2 / 14

एमराल्ड फेनेल द्वारा निर्देशित इस क्लासिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में मार्गोट रॉबी और जैकब एलॉर्डी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह कैथरीन और हीथक्लिफ की एक अमर और दुखद प्रेम कहानी है. यह 13 जुलाई 2026 को JioHotstar पर आएगी.

विज्ञापन

रेडी ऑर नॉट 2: हेयर आई कम

रेडी ऑर नॉट 2: हेयर आई कम 3 / 14

समारा वीविंग और कैथरीन न्यूटन स्टारर यह एक डार्क हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. इसमें रीती-रिवाजों और जानलेवा खेल के बीच दो बहनों को जिंदा बचने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. यह JioHotstar पर 16 जुलाई 2026 को रिलीज होगी.

सेकेंड लव

सेकेंड लव4 / 14

बाहुबली फेम एक्ट्रेस रम्या कृष्णन द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह एक तमिल रियलिटी डेटिंग शो है. इसमें 30 की उम्र पार कर चुके वो 12 सिंगल्स हिस्सा ले रहे हैं, जो अतीत में दिल टूटने के बाद प्यार को दूसरा मौका देना चाहते हैं. यह JioHotstar पर 13 जुलाई 2026 को रिलीज होगी.

विज्ञापन

राइड और डाई

राइड और डाई 5 / 14

ऑक्टेविया स्पेंसर और हैना वाडिंगहैम स्टारर यह एक हाई-स्पीड एक्शन-कॉमेडी सीरीज है, जिसमें दो बेस्ट फ्रेंड्स की जिंदगी तब बदल जाती है जब पता चलता है कि उनमें से एक अंतरराष्ट्रीय हत्यारी है. यह प्राइम वीडियो पर 15 जुलाई 2026 को रिलीज होगी.

मर्डर 101

 मर्डर 101 6 / 14

अमेरिका के मशहूर 'रेडहेड मर्डर्स' पर आधारित यह एक तीन-भाग की बेहद रोमांचक ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. यह सीरीज 13 जुलाई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

गोल्डन कामुय - अबाशिरी प्रिजन रेड

गोल्डन कामुय - अबाशिरी प्रिजन रेड 7 / 14

यह एक लाइव-एक्शन जापानी एडवेंचर और एक्शन ड्रामा फिल्म है, जो कि 13 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

23,000 लाइव्स

23,000 लाइव्स8 / 14

मानवीय सहायता समूह 'जुगेंड रेटेट' की सच्ची कहानी पर आधारित एक झकझोर देने वाला जर्मन ड्रामा फिल्म है. यह 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

मी बिफोर मी

मी बिफोर मी 9 / 14

भावनाओं और खुद की तलाश पर आधारित एक खूबसूरत ड्रामा फिल्म आपको भरपूर मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह इंडोनेशियन फिल्म 16 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

क्वारंटाइन 2: टर्मिनल

क्वारंटाइन 2: टर्मिनल 10 / 14

हॉरर और सस्पेंस प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म साबित हो सकती है. खतरनाक कातिल से जुड़ी कहानी आपको हैरान कर देगी. यह 17 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

विज्ञापन

डिजायर

डिजायर11 / 14

यह एक रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म है, जिसमें डायवोर्स वकील का अपनी ही बेटी के स्वीमिंग कोच से अफेयर शुरू हो जाता है. यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी.

द मैप ऑफ लॉन्गिंग

द मैप ऑफ लॉन्गिंग12 / 14

यह एक खूबसूरत और इमोशनल ड्रामा मूवी है, जिसमें अपनी मौत से पहले लूसी एक खेल बनाकर जाती है. यह फिल्म 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आएगी.

विज्ञापन

यंग शेलडन सीजन 6

यंग शेलडन सीजन 613 / 14

शेलडन कूपर के बचपन के मजेदार किस्सों और उसकी जीनियस हरकतों वाली इस मशहूर कॉमेडी सीरीज का छठा सीजन अब भारतीय दर्शकों के लिए स्ट्रीम होगा. यह सीरीज 15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

सकर पंच

सकर पंच14 / 14

विजुअली शानदार और जबरदस्त एक्शन से भरपूर कल्ट-क्लासिक फैंटेसी फिल्म भी इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जा रही है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर 16 जुलाई 2026 को देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन