दिल दहला देंगी Netflix की ये 5 हॉरर फिल्में, हर सीन में दिखेगा खौफ का तांडव

अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको 5 ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इन 5 फिल्मों में आपको खौफ का तांडव देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Netflix Horror Film
1 / 6

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना लेती हैं. लेकिन आज हम आपको 5 हॉरर फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप Netflix पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर की स्त्री से लेकर तृप्ति डिमरी की मूवी बुलबुल का नाम काबिज है.

विज्ञापन

स्त्री

स्त्री2 / 6

लिस्ट में पहला नाम श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का आता है, जिसे साल 2018 में रिलीज किया गया था. इस सीरीज के हर सीन में आपको शानदार सस्पेंस के साथ जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. आपने यह मूवी नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

शैतान

शैतान3 / 6

दूसरे नंबर पर अजय देवगन और आर माधवन की मूवी 'शैतान' (Shaitaan) का नाम मौजूद है. यह मूवी साल 2024 में रिलीज की गई थी. इस मूवी में आपको भर-भरकर सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. यह फिल्म इन दिनों  Netflix पर उपलब्ध है.

घोस्ट स्टोरीज

घोस्ट स्टोरीज4 / 6

तीसरे स्थान पर 'घोस्ट स्टोरीज' (Ghost Stories) शामिल है. इस मूवी को चार निर्देशकों ने मिलकर डायरेक्ट किया है. जैसे- करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और  दिबाकर बनर्जी का नाम शामिल है. इस मूवी में मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर, विजय वर्मा और अविनाश तिवारी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया था.

विज्ञापन

बुलबुल

बुलबुल5 / 6

चौथे नंबर पर 'बुलबुल' (Bulbbul) फिल्म का आता है, जो हॉरर से भरी हुई है. इस फिल्म के हर सीन में आपको खौफ का तांडव देखने को मिलने वाला है. Bulbbul फिल्म को अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा ने प्रोड्यूस किया था.

हॉरर स्टोरी

हॉरर स्टोरी6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'हॉरर स्टोरी' (Horror Story) का मौजूद है. इस मूवी को आप 1 घंटे 31 मिनट में पूरा कर सकते हैं. फिल्म में करण कुंद्रा और निशांत मल्कानी ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन