सर्जरी के बाद कैसी है Pawan Kalyan की हालत? वाइफ ने दिया अपडेट, बोलीं- धीरे-धीरे…

Pawan Kalyan Health Update: साउथ के पॉपुलर एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण के राइट कंधे की सर्जरी हुई है. आइए जानते हैं कि सर्जरी के बाद पवन की हालत कैसी है?

Pawan Kalyan health update

Pawan Kalyan health update. image credit- social media

Pawan Kalyan Health Update: साउथ के पॉपुलर एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण को लेकर फैंस टेंशन में हैं. हाल ही में पवन के राइट कंधे की सर्जरी हुई है, जिसके बाद फैंस उनका हेल्थ अपडेट जानना चाहते हैं. पवन कल्याण की वाइफ ने उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अब पवन की सेहत कैसी है?

विज्ञापन

कैसी है पवन की सेहत?

दरअसल, पवन कल्याण की वाइफ अन्ना लेझनेवा ने सर्जरी के बाद उनकी हेल्थ को लेकर जानकारी दी है. इसको लेकर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में पवन की फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि पवन हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को दर्द से ऊपर रखते हैं और बहुत कम शिकायत करते हैं.

विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू ने की मुलाकात

अन्ना ने आगे लिखा कि फिलहाल मेरा काम सिर्फ उनका ख्याल रखना है और उन्हें ये एहसास दिलाना है कि वो सुरक्षित हाथों में हैं और धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा. बता दें कि पवन की सर्जरी के बाद यानी अगले दिन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना.

जनसेना पार्टी ने शेयर की फोटो

इसको लेकर जनसेना पार्टी ने एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है. पार्टी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू अस्पताल पहुंचे. पवन कल्याण से बात की और उनकी सेहत की जानकारी ली. फोटो में पवन कल्याण कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनके दाएं कंधे पर पट्टी बंधी हुई है.

विज्ञापन

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

बता दें कि साल 2016 में पवन कल्याण को कंधे में चोट लगी थी. इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन इसके बावजूद पवन कई इवेंट्स में शामिल होते रहे और अपनी राजनीति यात्राओं और चुनाव प्रचार के दौरान वो पार्टी कार्यकर्ता और फैंस से मिलते थे, जहां पर लोग उनका हाथ पकड़ते थे.

दो महीने बाद होगी लेफ्ट कंधे की सर्जरी

इस दौरान उनके हाथ पर जोर पड़ता और उन्हें दर्द होता है और बाद में धीरे-धीरे ये दर्द बढ़ता ही गया. आखिर में डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी करने को कहा, लेकिन दोनों कंधों की सर्जरी एक साथ ना करने की सलाह दी. अब ऐसे में आज उनके राइट कंधे की सर्जरी हुई है, जो तीन घंटे तक चली है. वहीं, अब जानकारी की मानें तो बताया गया है कि पवन कल्याण के लेफ्ट कंधे की सर्जरी दो महीने बाद की जाएगी. पवन के कंधे के रोटेटर कफ में चोट लगी थी, जिसके बाद से उन्हें इस दिक्कत का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ