'ट्रिपल इंजन चला रहे...', आमिर खान की तीसरी शादी पर शेखर सुमन ने कसा तंज, याद दिलाए एक्टर के पुराने नाकामयाब रिश्ते

Shekhar Suman On Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन एक बार फिर से आमिर खान को लेकर दिए गए बयान की वजह से सुर्खियों में छा गए हैं. उन्होंने आमिर की तीसरी शादी पर अजीबो-गरीब टिप्पणी की है, जो इन दिनों काफी वायरल हो रही है.

Shekhar Suman On Aamir Khan
1 / 7
Shekhar Suman On Aamir Khan

शेखर सुमन ने इन दिनों अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' में राजनीतिक व्यंग्य और कॉमेडी का तड़का लगाते हुए आमिर खान की तीसरी शादी पर टिप्पणी करने लगे, जिसमें उन्होंने आमिर के पुराने नाकामयाब रिश्तों पर बात की.  

विज्ञापन

आमिर खान की तीसरी शादी

आमिर खान की तीसरी शादी2 / 7

पिछले दिनों आमिर खान की तीसरी शादी उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग हुई. इस दौरान सपोर्ट में उनकी दोनों एक्स पत्नियां किरण राव और रीना दत्ता भी शामिल थी. यह शादी काफी इंटीमेट थी. सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही शामिल किया गया.

विज्ञापन

शेखर सुमन की टिप्पणी

शेखर सुमन की टिप्पणी3 / 7

आमिर खान की तीसरी शादी पर दिग्गज अभिनेता और होस्ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' में राजनीतिक व्यंग्य और कॉमेडी का तड़का लगाते हुए तीखा तंज कसा है. आमिर द्वारा गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई 2026 को रचाई गई गुपचुप शादी को लेकर शेखर ने उनके पुराने नाकामयाब रिश्तों को याद दिलाते हुए कई मजेदार पंचलाइन्स मारीं.

'ट्रिपल इंजन' सरकार और महागठबंधन

'ट्रिपल इंजन' सरकार और महागठबंधन4 / 7

शेखर सुमन ने देश के राजनीतिक हालात से तुलना करते हुए कहा, 'इस व्यक्ति ने आने वाली कई पीढ़ियों को एक अनोखी सोच दी है और वह सोच है- किसी चीज को तब तक पाना जब तक आप उसे हासिल न कर लें.' शेखर आगे कहते हैं कि व्यक्ति चाहे किसी भी प्रोफेशन में हो, उसे आमिर खान के पैर जरूर छूने चाहिए.

विज्ञापन

गठबंधन पर बोली बात

 गठबंधन पर बोली बात5 / 7

शेखर ने आगे कहा कि 'खासकर राजनेताओं को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए. अक्सर कहा जाता है कि राजनेता गठबंधन बनाना जानते हैं लेकिन उन्हें इस व्यक्ति से गठबंधन बनाने की कला सीखनी चाहिए.'

पुराने रिश्तों पर कसा तंज

पुराने रिश्तों पर कसा तंज6 / 7

शेखर ने आगे आमिर की 2 टूटी हुई शादियों के बारे में जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अभिनेता के पहले दो गठबंधन टूट गए. इसीलिए तीसरा महागठबंधन किया. 'हमारी सरकार तो ठीक से 'डबल इंजन' नहीं चला पा रही है और वह अब 'ट्रिपल इंजन' चला रहे हैं.'

विज्ञापन

आमिर खान के पुराने रिश्ते

आमिर खान के पुराने रिश्ते7 / 7

बता दें कि गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान की तीसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी. रीना से आमिर को 2 बच्चे और किरण से आमिर को 1 बेटा है. वहीं गौरी स्प्रैट का पहले से ही एक बेटा है, जो शादी के बाद अब आमिर का सौतेला बेटा बन गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन