कौन हैं Satluj के जसवंत सिंह खालरा? 90s की पंजाब पुलिस का पर्दा फाश करती है ये फिल्म, क्या इसी वजह से हुई बैन?

Who is Jaswant Singh Khalra: पंजाब के एक बेहद साहसी सिख जसवंत सिंह खालरा के ऊपर हाल ही के दिनों में एक फिल्म बनी, जिसे ओटीटी पर रिलीज होते ही बैन कर दिया गया. दिलजीत दोसांझ ने मुख्य किरदार निभाया है.

Jaswant Singh Khalra movie
1 / 7

यह फिल्म पिछले कई दिनों से सुर्खियों में छाई हुई है. लेकिन लोग इसे लगातार ऑफलाइन इंटरनेट पर देख रहे हैं. फिल्म में दिखाए गए कई दृश्य सत्य बताए जा रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.  

विज्ञापन

कौन है जसवंत सिंह खालरा?

कौन है जसवंत सिंह खालरा?2 / 7

जसवंत सिंह खालरा पंजाब के एक बेहद साहसी और प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता थे. वह पेशे से एक बैंकर थे, लेकिन 1980 और 1990 के दशक में पंजाब में उग्रवाद के काले दौर के दौरान उन्होंने मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाई थी.

विज्ञापन

फिल्म सतलुज पर उनका किरदार

फिल्म सतलुज पर उनका किरदार3 / 7

फिल्म 'सतलुज' (Satluj) में उन्हीं के जीवन और संघर्ष पर आधारित है, जिसमें मुख्य किरदार मशहूर अभिनेता व गायक दिलजीत दोसांझ ने निभाया है. बता दें कि साल 1990 के दशक में जसवंत सिंह खालड़ा ने एक चौंकाने वाला और संवेदनशील खुलासा किया था.

क्या था चौंकाने वाला खुलासा?

क्या था चौंकाने वाला खुलासा?4 / 7

साल 1990 के दशक में उन्होंने अमृतसर, पट्टी और तरनतारन के श्मशान घाटों के म्युनिसिपल रिकॉर्ड खंगाले. उन्होंने सबूत जुटाए कि पंजाब पुलिस ने हजारों सिख युवकों को हिरासत में लिया, उनके फर्जी एनकाउंटर किए, और बाद में उनके शवों को 'लावारिस' बताकर गुप्त रूप से अंतिम संस्कार कर दिया.

विज्ञापन

हजारों हत्यों का दावा किया

हजारों हत्यों का दावा किया5 / 7

उन्होंने अपने संगठन द्वारा कई सबूत इक्कठे किए और उन सबूतों के हिसाब से बताया गया कि करीब 25,000 युवाओं को इस तरह से गायब करके मार दिया गया था. जब पंजाब प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी, तो उन्होंने 1995 में कनाडा की संसद और ब्रिटेन जाकर इन सबूतों को दुनिया के सामने रखा.

हत्या और न्याय की मांग

 हत्या और न्याय की मांग6 / 7

इतने बड़े खुलासे के बाद दिल्ली से लेकर पंजाब सरकार सभी अंदर से हिल गए. तत्कालीन पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) केपीएस गिल और प्रशासन में खलबली मच गई. 6 सितंबर 1995 को जसवंत सिंह खालड़ा को उनके घर के बाहर से कथित तौर पर पंजाब पुलिस द्वारा अगवा कर लिया गया. हिरासत में उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया गया और अंततः उनकी हत्या कर दी गई, उनका शव कभी बरामद नहीं हुआ.

विज्ञापन

CBI जांच में पता चला सच

CBI जांच में पता चला सच7 / 7

इसके बाद सीबीआई (CBI) जांच के बाद इस मामले में शामिल पांच पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. हालांकि, आज भी जसवंत और उन अज्ञात हत्याओं के बारे में लोगों को क्लैरिटी नहीं मिली है. बता दें कि इतने कंट्रोवर्शिय मामले की वजह से फिल्म Zee5 में रिलीज होने के 2 दिन बाद ही इसे हटा दिया गया. हालांकि, लोगों ने इस फिल्म को डाउनलोड कर लिया था और अब ये फिल्म खुलेआम यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखी जा सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन