Prime Video पर लगातार ट्रेंड कर रही ये 5 एपिसोड की मिनी सीरीज, कहानी जीत लेगी दिल

अगर आप भी ओटीटी पर कोई ऐसी सीरीज तलाश कर रहे हैं, जिसे आप बेहद कम समय में पूरा कर लें, तो यह सीरीज आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. आईए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

Gram Chikitsalay 2
1 / 5

ओटीटी पर इन दिनों कई सारी सीरीज मौजूद हैं, जिसे बेहद कम एपिसोड के साथ स्ट्रीम किया गया है. अगर आप भी कम ऐपिसोड वाली सीरीज की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप बेहद कम समय में पूरा कर लेंगे. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसे महज 5 एपिसोड के साथ स्ट्रीम किया गया है.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय 2

ग्राम चिकित्सालय 22 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसे हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया है. इस सीरीज में आपको ग्रामीण ड्रामा देखने को मिलने वाला है. यह सीरीज इन दिनों प्राइम वीडियो पर टॉप 10 की लिस्ट में अपना कब्जा जमाए हुए हैं. अब आप भी सीरीज का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए होंगे.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज ओटीटी रिलीज

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज ओटीटी रिलीज3 / 5

हम बात कर रहे हैं नई वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय 2' (Gram Chikitsalay Season 2) की. यह सीरीज इन दिनों प्राइम वीडियो पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को देखने के बाद कई लोग इसकी तुलना पंचायत सीरीज से कर रहे हैं. 'ग्राम चिकित्सालय 2' में अमोल पराशर (Amol Parashar) ने अहम किरदार निभाया है.

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज कहां देखें

ग्राम चिकित्सालय 2 सीरीज कहां देखें4 / 5

आपको बता दें कि 'ग्राम चिकित्सालय' सीरीज के अब तक दो सीजन जारी किए जा चुके हैं. सीरीज का पहला पार्ट भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. सीरीज की कहानी एक सरकारी अस्पताल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.

विज्ञापन

ग्राम चिकित्सालय 2 कितने एपिसोड की है

ग्राम चिकित्सालय 2 कितने एपिसोड की है5 / 5

'ग्राम चिकित्सालय 2' सीरीज को 5 एपिसोड के साथ रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों ने काफी प्यार और सपोर्ट किया है. इस सीरीज में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) भी अहम किरदार में नजर आए हैं. आपने यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे Amazon Prime Video पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन