मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई अजय देवगन की Dhamaal 4, चौथे दिन की कमाई देख लगेगा झटका

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं, लेकिन अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है.

Dhamaal 4

Dhamaal 4. image credit- social media

विज्ञापन

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और इसी के साथ फिल्म का मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी आ गया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया है.

फिल्म ‘धमाल 4’ का कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ के चौथे दिन के कलेक्शन की अगर बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को खबर लिखे जाने तक 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो इसकी संडे की कमाई से बेहद कम है. फिल्म के कलेक्शन के इस आंकड़े को देखकर लग रहा है कि मंडे टेस्ट में इसका बुरा हाल हुआ है.

विज्ञापन

कमाई में गिरावट

हालांकि, अभी ये इस फिल्म के कलेक्शन के फाइनल नंबर नहीं है और इनमें बदलाव संभव है. फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा रात तक बढ़ सकता है, लेकिन जिस हिसाब से इसने शाम तक कमाई की है, उससे लग रहा है कि फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी. अब इसका पता फिल्म के फाइनल नंबर आने के बाद ही लगेगा.

टोटल कलेक्शन

इसी के साथ अगर फिल्म ‘धमाल 4’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 69.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी, लेकिन फिल्म की घटती कमाई के चलते देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म इस आंकड़े को पार करने में कितना समय लेती है?

बीते तीन दिन का कलेक्शन

वहीं, अगर इस फिल्म के बीते तीन दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन यानी ओपनिंग डे पर 14.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे को 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ