8 एपिसोड्स की सीरीज ने Netflix पर उड़ाया गर्दा, 1 महीने से टॉप 5 पर किया कब्जा; क्या आपने देखी?
अगर आप थ्रिलर फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंडिंग लिस्ट में धाक जमाए बैठी हैं. इनमें एक सीरीज ऐसी है जो 1 महीने से ट्रेंडिंग लिस्ट से हटने का नाम ही नहीं ले रही है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में क्राइम के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज
2 / 6नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'आई विल फाइंड यू' है. 8 एपिसोड्स की ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस सीरीज ने 18 जून को ओटीटी की दुनिया में दस्तक दी थी. अब लगभग 1 महीने बाद भी ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है.
सीरीज की कहानी
3 / 6सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी फेमस राइटर हार्लन कोबेन के नोवल पर आधारित है. इसकी कहानी डेविड नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिस पर अपने 3 साल के बेटे मैथ्यू की हत्या का आरोप लगा है. बेटे की हत्या के आरोप में डेविड जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है.
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स
4 / 6कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब डेविड की पूर्व सिस्टर इन लॉ उसे एक फोटो दिखाती है जिसमें एक बच्चे की फोटो होती है. इस बच्चे के चेहरे पर एक ऐसा बर्थमार्क होता है जो डेविड के बेटे के चेहरे पर भी था. इससे डेविड को लगता है कि उसका बेटा मैथ्यू जिंदा है. बस फिर क्या था डेविड अपनी बेगुनाही को साबित करने के लिए अपने बेटे की तलाश में जुट जाता है.
क्लाइमैक्स में छुपा असली सस्पेंस
5 / 6सीरीज के क्लाइमैक्स में ही असली सस्पेंस छुपा है. आखिर में क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा. वहीं इस सीरीज के हर एपिसोड में आपको सस्पेंस से भरे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं, जो आपको आखिर तक कहानी के साथ बांधे रखते हैं.
सीरीज की स्टारकास्ट
6 / 6नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सैम वर्थिंगटन, ब्रिट लोअर, मिलो वेंटिमिलिया, ऐरिन रिचर्ड्स और जोनाथन टकर लीड रोल में दिखाई दिए हैं. वीकेंड पर घर में बैठकर अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच करने के लिए ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है.